Shane Hind Forum

Shane Hind Forum Movement for Two-Party Democratic System in India

17/09/2026
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। #श्रीकृष्णजन्माष्टमी  #जन...
04/09/2026

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण

“प्रकृति का यह प्रचंड प्रहार मानवता के लिए बेहद पीड़ादायक है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि एवं...
30/08/2026

“प्रकृति का यह प्रचंड प्रहार मानवता के लिए बेहद पीड़ादायक है। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि एवं भारी तबाही अत्यंत हृदयविदारक है। । दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और प्रभावित लोगों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति प्रदान करें
#नेपाल #नेपालबाढ़ #प्राकृतिकआपदा

राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं खेल केवल जीत और हार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास, टीम भावना ...
29/08/2026

राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
खेल केवल जीत और हार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास, टीम भावना और निरंतर प्रयास का नाम है। खेल हमें सिखाता है कि असफलता से हारना नहीं, बल्कि उससे सीखकर आगे बढ़ना ही सच्ची जीत है। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।
#राष्ट्रीयखेलदिवस

#मेजरध्यानचंद

भाई-बहन के प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व है रक्षाबंधन। राखी का यह धागा भाई-बहन के बीच के अटूट रिश्ते और जीवनभर एक...
28/08/2026

भाई-बहन के प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व है रक्षाबंधन। राखी का यह धागा भाई-बहन के बीच के अटूट रिश्ते और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने की भावना का प्रतीक है।
यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ, प्रेम और सुख-समृद्धि लेकर आए। परिवार में आपसी प्रेम और रिश्तों की मिठास हमेशा बनी रहे।
समस्त देशवासियों एवं सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#रक्षाबंधन #भाईबहन #राखी

🌸🙏 प्रिय मित्रों, महान देशवासियों, भाइयों एवं बहनों…andराष्ट्ररक्षकगण🙏🌸यह प्रस्तावित राजनीतिक व्यवस्था इस कारण कमजोर नही...
27/08/2026

🌸🙏 प्रिय मित्रों, महान देशवासियों, भाइयों एवं बहनों…
and
राष्ट्ररक्षकगण🙏🌸

यह प्रस्तावित राजनीतिक व्यवस्था इस कारण कमजोर नहीं है कि यह वर्तमान में विश्व के किसी भी देश में प्रचलित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक एवं राजनीतिक विज्ञान पर आधारित सत्यनिष्ठ विचार है,और यह सत्य है कि विचार से ही सृजन तथा सभी प्रणालियों और क्रांतियों का उदय होता है ।
इस विचार की प्रेरणा एक सार्वभौमिक एवं शाश्वत सिद्धांत से ली गई है—मानव शरीर में निहित प्राकृतिक संतुलन से।
वास्तव में, यही इसकी नवीनता (novelty) और विशिष्टता है।

यह सत्य है कि इस पृथ्वी पर सभी मनुष्यों में—चाहे वे किसी भी भूगोल, संस्कृति, जाति, धर्म या पंथ से संबंधित हों—शरीर दो भागों (दाएँ और बाएँ) में विभाजित होता है।
दोनों भाग कोशिकीय संरचना में समान होते हैं, किंतु उनके कार्यों में एक सूक्ष्म अंतर होता है—एक पक्ष प्रायः मुख्य क्रियान्वयन (dominant ex*****on) की भूमिका निभाता है, जबकि दूसरा पक्ष सहयोगी एवं संतुलनकारी (supportive and balancing) भूमिका निभाता है।

यह सामंजस्यपूर्ण द्वैत (harmonious duality) हमारे मस्तिष्क के दाएँ और बाएँ गोलार्धों, आँखों, कानों, अंगों, गुर्दों, तथा हृदय की कार्यप्रणाली में भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।
ये सभी युग्म संरचनाएँ (paired structures) आपस में प्रतिस्पर्धा नहीं करतीं, बल्कि परस्पर पूरक (complement), समन्वय (coordinate) और सहयोग (cooperate) करके जीवन की स्थिरता, दक्षता और निरंतरता सुनिश्चित करती हैं।
इसी प्राकृतिक संरचना और संतुलन से प्रेरित होकर, जो अरबों वर्षों के विकास क्रम में मानव, पशु एवं वनस्पति जगत में विकसित हुआ है,मेरे द्वारा प्रस्तावित “Two Pass the Post” प्रणाली को शाने हिंद फोरम ने आवाज दिया तथा लोकतांत्रिक शासन में इसी समन्वित ऊर्जा को स्थापित करने का प्रयास किया है।

इस प्रणाली में विजेता (winner) और उपविजेता (runner-up)—दोनों को शासन के दो महत्वपूर्ण स्तंभों के रूप में संस्थागत मान्यता दी जाती है।
जैसे शरीर के दोनों भाग मिलकर संपूर्ण कल्याण के लिए कार्य करते हैं, वैसे ही ये दोनों राजनीतिक शक्तियाँ सहयोगात्मक (collaborative) रूप से कार्य करेंगी—
✔ सत्ता में संतुलन स्थापित करने हेतु
✔ संघर्ष को कम करने हेतु
✔ और लोकतांत्रिक परिणामों को अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु

यह मॉडल केवल एक राजनीतिक नवाचार नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की उस गहन बुद्धिमत्ता का प्रतिबिंब है, जहाँ प्रगति विभाजन से नहीं, बल्कि समन्वित द्वैत (coordinated duality) और रचनात्मक सहअस्तित्व (constructive coexistence) से प्राप्त होती है।
With Best Regards
🌸🌺🙏
डॉ. अवधेश कुमार सिंह
फिजीशियन एवं प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजिस्ट and Social Activist
🙏🌸❤️
🌐 www.shanehindforum.org
👉 Join Movement for Two Pillars (Two Party) Democracy

🌐 www.isich.org
Join ISICH MEDITATION...
Based on the Principles of Buddhism,Sanatana, Science and Spirituality...
🌸🌺🙏

“हम सब बड़े काम नहीं कर सकते, लेकिन हम छोटे काम बड़े प्यार से कर सकते हैं।”मानवता, सेवा और करुणा की प्रतिमूर्ति मदर टेरे...
26/08/2026

“हम सब बड़े काम नहीं कर सकते, लेकिन हम छोटे काम बड़े प्यार से कर सकते हैं।
”मानवता, सेवा और करुणा की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, बीमारों, अनाथों और असहाय लोगों की सेवा में समर्पित किया। उनका जीवन हमें प्रेम, दया और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है।
उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
#मदरटेरेसा #जन्मजयंती #मानवता #सेवा #करुणा

मातृभूमि की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी राजगुरु जी का जीवन साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्त...
24/08/2026

मातृभूमि की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी राजगुरु जी का जीवन साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। उनका अमर बलिदान हमें सिखाता है कि देश के सम्मान और स्वतंत्रता से बढ़कर कुछ भी नहीं। आज उनकी जयंती के अवसर पर हम उनके त्याग और संघर्ष को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें।
#राजगुरु #शिवरामहरिराजगुरु #राजगुरुजयंती #अमरशहीद #महानक्रांतिकारी

जय हिन्द साथियों
22/08/2026

जय हिन्द साथियों

सद्भावना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! आइए, आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भावना के साथ मिलकर एक मजबूत, समृद्ध एवं एकजुट...
20/08/2026

सद्भावना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आइए, आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भावना के साथ मिलकर एक मजबूत, समृद्ध एवं एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लें। सद्भावना से ही एकता, एकता से ही राष्ट्र की शक्ति।
#सद्भावना_दिवस #एकता #शांति

Address

Delhi
Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shane Hind Forum posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share