Rashtriya Sewa Bharti

Rashtriya Sewa Bharti RSB works towards social welfare and community
service with the principle of “Nar Sewa Naryana Sewa”

Rashtriya Sewa Bharati focuses on Support, training, research & analysis, and up-gradation of its representative and affiliated organizations, which work for the betterment of marginalized, oppressed, and neglected people in the field of health, education, and livelihood and also provide support and guidance in social activities and disaster and relief work. The aim of Rashtriya Sewa Bharati is not only to bring economical sustainability but to develop the duty of social responsibility, equality, and thought of nationality among the beneficiaries.

स्वर्गीय सूर्यनारायण राव सेवा कार्यकर्ता विकास योजना — तृतीय समूह का प्रथम वर्ग ‘दिशा’ संपन्न राष्ट्रीय सेवा भारती द्वार...
08/09/2026

स्वर्गीय सूर्यनारायण राव सेवा कार्यकर्ता विकास योजना — तृतीय समूह का प्रथम वर्ग ‘दिशा’ संपन्न
राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के बहुमुखी विकास एवं प्रबंधन क्षमता के संवर्धन के उद्देश्य से स्वर्गीय सूर्यनारायण राव सेवा कार्यकर्ता विकास योजना के तृतीय समूह का प्रथम वर्ग ‘दिशा’, विक्रमी संवत् 2082, श्रावण मास, 23 से 26 अगस्त 2026 तक भुवनेश्वर में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग में चयनित 30 विकास यात्रियों (6 महिला एवं 24 पुरुष) ने सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
वर्ग में अखिल भारतीय सेवा प्रमुख आ. पराग जी अभ्यंकर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुधीर जी, राष्ट्रीय सेवा भारती की उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता जैन जी, संयुक्त महामंत्री श्री विजय पुराणिक जी, राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी श्री मनोज चटर्जी जी तथा मंत्री श्री रामेंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शरद कुमार आचार्य जी, पूर्व क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री दीपक जी, ओडिशा पूर्व प्रांत सेवा प्रमुख श्री शांतनु जी, सेवा भारती अध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू जी, उत्कल विपन्न सहायता समिति के अध्यक्ष श्री अभय जी सहित 14 सहयोगी कार्यकर्ता एवं पालक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन कौशल, संगठनात्मक दृष्टि एवं सेवा कार्यों के प्रभावी संचालन की क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मध्य भारत प्रांत के सेवा भारती छात्रावास, केदारपुर के छात्रों ने ‘मुरार मटकी फोड़ ...
05/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मध्य भारत प्रांत के सेवा भारती छात्रावास, केदारपुर के छात्रों ने ‘मुरार मटकी फोड़ प्रतियोगिता’ में लगातार चौथी बार विजयी होकर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। छात्रों ने उत्साह एवं ऊर्जा के साथ पूरे कार्यक्रम में आनंदपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर छात्रों को ट्रॉफी एवं नकद राशि से पुरस्कृत किया गया।🥳

सुपोषित भारत की ओर एक सशक्त कदम!सुपोषित भारत - समर्थ भारतराष्ट्रीय सेवा भारती के उपक्रम ‘सुपोषित भारत’ के अंतर्गत आयोजित...
02/09/2026

सुपोषित भारत की ओर एक सशक्त कदम!

सुपोषित भारत - समर्थ भारत

राष्ट्रीय सेवा भारती के उपक्रम ‘सुपोषित भारत’ के अंतर्गत आयोजित ‘सुपोषण जागरूकता अभियान – पोषण माह’ (01 से 30 सितम्बर 2026) के पोस्टर का लोकार्पण माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, भारत सरकार द्वारा किया गया।

यह अभियान समाज में सही पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं सुपोषित भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त करेगा।

आइए, हम सभी मिलकर लें संकल्प—
सुपोषित परिवार, स्वस्थ समाज और सशक्त भारत का।

02/09/2026

सुपोषित भारत, समृद्ध भारत।

सुपोषण जागरूकता माह सितम्बर माह।

नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्र में आयी भयंकर बाढ़ से प्रभावित सभी मृतकों के परिजनों एवं पीड़ित तथा घायलों के प्रति रा...
28/08/2026

नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्र में आयी भयंकर बाढ़ से प्रभावित सभी मृतकों के परिजनों एवं पीड़ित तथा घायलों के प्रति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गहरी संवेदना प्रकट करता है। नेपाल में बुधवार को सुबह आए भीषण बाढ़ के कारण रसुवा, धादिङ्ग, नुवाकोट, चितवन और पूर्वी नवलपरासी ज़िले प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में आए भीषण आपदा में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
इस आपदा में पीड़ितों के सहयोग हेतु हम सभी तत्पर हैं तथा हर सम्भव सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समस्त लोगों से अनुरोध करता है कि इस अप्रत्याशित स्थिति में हर संभव सहायता हेतु आगे आएं।

दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

समरसता पर्व की मंगल कामनाएं।समरस भारत, सशक्त भारत
28/08/2026

समरसता पर्व की मंगल कामनाएं।
समरस भारत, सशक्त भारत

14/08/2026

स्वतंत्रता का उत्सव,
सेवा का संकल्प।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक मंगलकामनाएं।
#

08/08/2026

आओ फिर से जिम्मेदारी निभाएं।
असम बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए हाथ बढ़ाएं।

Address

Rashtriya Sewa Bharati, Basement, BD-37, Gali No-14, Faiz Road, Karol Bagh, New Delhi/
Delhi
110005

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

+919868245005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya Sewa Bharti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rashtriya Sewa Bharti:

Shortcuts

Share