27/09/2025
आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( पश्चिम दिल्ली जिला परिषद् ) की ओर से मंगोलपुरी, नई दिल्ली में शहीदे-आज़म भगत सिंह की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( दिल्ली राज्य परिषद् ) सचिव मंडल के सदस्य तथा जिला परिषद के सचिव वरिष्ठ कामरेड शंकर लाल , दिल्ली राज्य परिषद् के सदस्य तथा एटक, दिल्ली राज्य कमेटी के उप महासचिव कामरेड मुकेश कश्यप मौजूद रहे ।
अखिल भारतीय नौजवान सभा, मंगोलपुरी ब्रांच के सदस्य विवेक कुमार, शुभम, दीपांशु कुमार, राजा, बंटी कुमार तथा बबलू आदि मौजूद थे ।
कामरेड शंकर लाल ने सभी साथियों को संबोधित करते हुये बताया कि देश में 35 वर्ष से कम के 65 फ़ीसदी युवा है ।
देश में युवा शक्ति बेरोजगार है । युवाओं की पढ़ी लिखी एक पूरी फौज रोजगार तलाश रही है, लेकिन बर्तमान सरकार में बेरोजगारी अपने चरम पर है । हमे नौजवानों को को संगठित करके शिक्षा और रोजगार के लिये संघर्ष तेज करने की आवश्यकता हैं ।