26/02/2025
हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल ये खास तिथि आज यानी 26 फरवरी को पड़ रही है, ऐसे में आज पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह की चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसके बाद से ही इस खास तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शिव भक्त सच्ची निष्ठा के साथ भोलेनाथ के नाम का उपवास रखते हैं, श्रद्धा भाव के साथ शंकर-पार्वती की पूजा-अर्चना कर दान-आदि करते हैं। इन सब से अलावा भक्त एक-दूसरे को महाशिवरात्रि के महापर्व की ढेरों शुभकामनाएं भी देते हैं।