13/04/2026
कल इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल (IDPS) की नई शाखा, वाटिका कुंज, गुरुग्राम के भव्य उद्घाटन समारोह की कुछ झलकियाँ। इस पावन अवसर पर शिक्षा के एक नए मंदिर का शुभारंभ करते हुए मुझे अत्यंत गर्व और हर्ष की अनुभूति हो रही है।
गुरुग्राम की यह ऐतिहासिक धरा, जो स्वयं गुरु द्रोणाचार्य की तपोभूमि रही है, आज एक बार फिर आधुनिक परिवेश में उसी प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा के पुनर्जागरण की साक्षी बनी है। हमारा लक्ष्य केवल सूचनाएं साझा करना नहीं, बल्कि बच्चों में उस 'चेतना' को जागृत करना है जो उन्हें 'मानव' से 'महामानव' की ओर ले जाए।
इस गरिमामयी समारोह में कई प्रबुद्ध हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई:
श्री अमित आजाद जी (शहीद-ए-आजम चंद्रशेखर आजाद जी के पौत्र)
श्री संजय सिंह जी (माननीय पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार)
श्री अमित भड़ाना जी (माननीय पार्षद)
श्री अमित सेटिया जी, एमडी, IDPS, Saliwala
श्री सुनील कुमार जी (जनरल मैनेजर, फ्रेंचाइज, IDPS)
श्री विपिन चौधरी जी, भाजपा, किसान मोर्चा, दिल्ली
श्री आलम बरकाती जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
एवं अन्य गणमान्य विद्वतजन..........
IDPS वाटिका कुंज में डा० नरेंद्र सिंह और इंजीनियर राकेश खटाना के मार्गदर्शन में हमारा संकल्प ऐसी पीढ़ी तैयार करना है जो उपनिषदों की शांति और आधुनिक युग की प्रगति, दोनों को आत्मसात कर सके। हम यहाँ 'Good Career' के साथ-साथ 'Great Character' (श्रेष्ठ चरित्र) के निर्माण पर जोर देंगे, क्योंकि भारत की महानता कपड़ों से नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र से होती है।
आइए, इस ज्ञान-यज्ञ में सहभागी बनें और अपने बच्चों को अर्जुन जैसी एकाग्रता और स्पष्ट लक्ष्य की ओर अग्रसर करें।
तमसो मा ज्योतिर्गमय — अंधकार से प्रकाश की ओर।
जय हिंद! जय शिक्षा!
— डॉ० नारायण कुमार कर्ण
संस्थापक अध्यक्ष, इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी