National Aid

National Aid "नेशनल ऐड हर वक़्त आपकी सेवा मैं मुस्तैद है ! ख़िदमत से खुदा मिलता है.

सुबह से ही टीम ख़िदमत में जुट गई है.
04/08/2026

सुबह से ही टीम ख़िदमत में जुट गई है.






03/08/2026

जब चारों तरफ़ सिर्फ़ पानी था, तब इंसानियत ने नाव का रास्ता चुना।

पिछले कई दिनों से हमारी टीम असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार सेवा में जुटी है। कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन तैयार किया जा रहा है, मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं, और आज अतिरिक्त भोजन के पैकेट नाव के ज़रिए उन घरों तक पहुँचाए गए जहाँ लोग कई दिनों से पानी में घिरे हुए हैं।

यहाँ आकर एक बात दिल को छू गई—मुश्किलें बहुत बड़ी हैं, लेकिन असम के लोगों का हौसला उससे भी बड़ा है। 14 दिनों से बिजली नहीं है, चारों ओर पानी है, फिर भी उनके चेहरे पर उम्मीद है। कोई चाय के लिए बुलाता है, कोई हाथ जोड़कर धन्यवाद कहता है। यह प्यार और अपनापन जीवन भर याद रहेगा।

हम किसी सम्मान या तालियों के लिए नहीं निकले हैं। हमारी सबसे बड़ी कमाई वह सुकून है, जो किसी भूखे को खाना खिलाने, किसी बीमार तक दवा पहुँचाने और किसी मायूस चेहरे पर मुस्कान लाने से मिलता है।

जब तक ज़रूरत रहेगी, हमारी कोशिश जारी रहेगी।
इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है, और सेवा ही हमारी पहचान।

जय हिंद। 🇮🇳

02/08/2026

असम पहुंचते ही आपकी अपनी टीम ख़िदमत में लग चुकी है, एक तरफ़ मेडिकल कैम्प और दूसरी तरफ़ कम्युनिटी किचन लगाकर सैलाब से मुतास्सिर लोगों को राहत पहुचाने की कोशिश की है.

दुआओं की गुज़ारिश





30/07/2026

जैसा कि आप सब को पता है असम में बाढ़ से बहुत बड़ी तबाही हुई है और बहुत जानमाल का नुकसान हुआ लगभग 7 ज़िले बाढ़ की चपेट में है तो इस वक्त ज़रूरत है असम के लोगों को आपकी दुआ और आपके साथ की ओर हमेशा की तरह आपकी टीम नेशनल एड ओर जे डी ए निकल चुकी अपनी खिदमत को अंजाम देने
अपनी दुआ में हमारी टीम को भी याद रखे और हौसला अफज़ाई करे



28/07/2026

फिर एक बार ख़िदमत को अंजाम देने आपकी अपनी Jda फाउंडेशन और national aid निकल रही है असम का दर्द बाँटने दुआओं की गुज़ारिश.

19/07/2026

जिन मुश्किल हालातों में आपकी टीम जी जान से इंसानी ख़िदमात को अंजाम दे रही है. वह परेशानियां इन हालात के मारों की परेशानियों के आगे बेहद छोटी हैं. तिनका तिनका कर के लोग अपने आशियानों को सजाते हैं और एक रात अचानक से बड़े बड़े बोल्डर और पानी उनका सब कुछ बहा कर ले जाता है. इन लोगों के नुक़सान की भरपाई करना हमारे बस की बात नहीं फिर भी हम इन दूर दराज़ के इलाक़ो में पहुंचकर थोड़ा सहारा तो लगा ही सकते है। हमारा मक़सद उन तमाम परेशान हालों के चेहरों पर मुस्कान ला सकें. हमारी टीम का मक़सद भी तो आख़िर यही है ‘किसी दर्दमंद के काम आ
किसी डूबते को सहारा दे ‘
हमे आपसे कुछ नहीं चाहिए बस अपनी दुआओं में हमे याद रखिए ताकि हम ऐसे ही जरूरतमंदों के काम आ सके.





18/07/2026

इंसानियत सबसे पहले...
आज जिस इलाके में हमारी टीम राहत कार्य कर रही थी, वहां किसी वजह से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए उस क्षेत्र का इंटरनेट भी बंद कर दिया गया, जिसके कारण आज हम अपनी राहत कार्य वाली साइट तक नहीं पहुंच सके।
इसी दौरान एक हॉस्पिटल से अर्जेंट ब्लड की ज़रूरत का कॉल आया। बिना देर किए हमारी पूरी टीम हस्पताल पहुंची और ज़रूरतमंद मरीज़ के लिए रक्तदान किया।
राहत सामग्री बांटना हो या किसी की जान बचाने के लिए खून देना—हमारा मकसद सिर्फ़ एक है, इंसानियत की सेवा।
आप सभी से दुआ की गुज़ारिश है कि हालात जल्द सामान्य हों और प्रभावित लोगों की मुश्किलें आसान हों।

17/07/2026

📍ग्राउंड रिपोर्ट | जम्मू-कश्मीर राहत अभियान
पिछले दो दिनों से हमारी टीम National Aid और JDA Foundation के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर के प्रभावित इलाकों में लगातार राहत कार्य में जुटी हुई है।
आज की यह ग्राउंड रिपोर्ट वहीं की वास्तविक स्थिति को दिखाती है। हमारी पूरी कोशिश है कि ज़रूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता जल्द से जल्द पहुँचे।
आप सभी से गुज़ारिश है कि हमारी टीम और प्रभावित परिवारों के लिए दुआ करें।
अल्लाह सभी की हिफाज़त फ़रमाए और इस मुश्किल वक़्त को आसान फ़रमाए। आमीन। 🤲

16/07/2026

ख़िदमत चालू है अल्हमदुलिल्लाह
गाँव ठाठरी डिस्ट्रिक्ट डोडा

11/01/2026

JDA फाउंडेशन और नेशनल एड की तरफ से आयोजित मेडिकल कैंप में पाँच सौ से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया! 🌟 फ्री हेल्थ चेकअप, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह, और फ्री दवाइयों का वितरण किया गया। 💊

हमारे इस छोटे से प्रयास से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई, और यह हमारे लिए सबसे बड़ा इनाम है! 🙏

धन्यवाद सभी को जो इस कैंप में शामिल हुए और अपना स्वास्थ्य जांचवाया। 💪

#जेडीएफाउंडेशन #नेशनलएड #मेडिकलकैंप #सेवा #स्वास्थ्य #दिल्ली #भारत"

Address

Delhi
110006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Aid posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share