Anti-Corruption Group

Anti-Corruption Group "OUR FIRST STEP AGAINST CORRUPTION AND CRIME" OUR FIRST STEP AGAINST CORRUPTION AND CRIME

13/09/2026
प्रेस रिलीजश्रीमती लीला सिंह अब एंटी करप्शन ग्रुप की सदस्य/पदाधिकारी नहीं — संस्था ने किया था 08 जुलाई 2025 को टर्मिनेशन...
09/09/2026

प्रेस रिलीज

श्रीमती लीला सिंह अब एंटी करप्शन ग्रुप की सदस्य/पदाधिकारी नहीं — संस्था ने किया था 08 जुलाई 2025 को टर्मिनेशन

नई दिल्ली। एंटी करप्शन ग्रुप की ओर से स्पष्ट किया गया है कि श्रीमती लीला सिंह को लेकर कुछ लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। संस्था के अनुसार, श्रीमती लीला सिंह ने संस्था से स्वयं त्यागपत्र नहीं दिया था, बल्कि उन्हें 08 जुलाई 2025 को संस्था से टर्मिनेट किया गया था।

संस्था द्वारा जारी टर्मिनेशन लेटर के अनुसार, श्रीमती लीला सिंह को एंटी करप्शन ग्रुप में सेक्रेटरी, दिल्ली स्टेट के पद से समाप्त किया गया था। संस्था ने स्पष्ट किया है कि 08 जुलाई 2025 के बाद श्रीमती लीला सिंह का एंटी करप्शन ग्रुप से कोई पद, सदस्यता अथवा आधिकारिक संबंध नहीं है।

एंटी करप्शन ग्रुप के फाउंडर एंड डायरेक्टर जनरल श्री अजय चड्ढा जी ने स्पष्ट किया कि संस्था से टर्मिनेशन के बाद श्रीमती लीला सिंह संस्था की ओर से किसी भी प्रकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
संस्था ने आम जनता, अधिकारियों एवं संबंधित सभी लोगों से अपील की है कि श्रीमती लीला सिंह द्वारा संस्था के नाम पर किए जाने वाले किसी भी दावे या गतिविधि को एंटी करप्शन ग्रुप की आधिकारिक गतिविधि न माना जाए।
साथ ही, भविष्य में यदि श्रीमती लीला सिंह द्वारा व्यक्तिगत रूप से कोई ऐसी गतिविधि की जाती है जो अपराध, भ्रष्टाचार अथवा किसी अन्य अनधिकृत कार्य से संबंधित हो, तो उसका एंटी करप्शन ग्रुप से कोई संबंध नहीं होगा और संस्था उसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी।
एंटी करप्शन ग्रुप
भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध।

Address

B Block Near Jain Mandir, Shastri Nagar, Delhi 52
Delhi
110052

Opening Hours

Monday 11am - 7pm
Tuesday 11am - 7pm
Wednesday 11am - 7pm
Thursday 11am - 7pm
Friday 11am - 7pm
Saturday 11am - 7pm

Telephone

+919716304016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anti-Corruption Group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Anti-Corruption Group:

Shortcuts

Share