15/08/2026
This Independence Day, we celebrate with pride - as we honour the journey of women's empowerment.
"I am free."
For a girl, freedom means more than dreaming. It's saying, "I am capable. I decide for myself."
And when family and community stand beside her, she doesn't just change her own future - she changes the world around her.
Today, Ahvaan Trust launches Anjor ECE Women Fellowship Programme - a new journey, a new light- for the young women of Chhattisgarh.
30 Fellows, aged 18-35, from Kota (Bilaspur) and Gariaband (Gariaband), will train for six months in Early Childhood Education - carrying one dream: every child plays, learns, grows.
They'll become each community's 'Mor Mitani' (My friend)- a bridge between the child, family, and school.
That is freedom. To dream. To become capable. To help someone else fly.
Happy Independence Day.
Join us - share, tag, spread the word.
“मैं आज़ाद हूँ।”
एक लड़की के लिए आज़ादी सिर्फ़ सपने देखने की आज़ादी नहीं है। आज़ादी तब और गहरी होती है, जब वह कह सके- “मैं सक्षम हूँ। मैं अपने लिए फैसले लेने में सशक्त हूँ। मैं अपने आसपास कुछ बदल सकती हूँ।”
जब उसका परिवार और समाज उसके सपनों के साथ खड़ा हो, उसे उड़ने का हौसला दे- तब वह सिर्फ़ अपना भविष्य नहीं बदलती। वह अपने आसपास की दुनिया बदलने लगती है।
इस स्वतंत्रता दिवस पर, आह्वान ट्रस्ट शुरू कर रहा है अँजोर- प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ECE) महिला फेलोशिप कार्यक्रम।
यह 30 युवा प्रतिभाओं के साथ एक नई यात्रा की शुरुआत है - सीखने, सक्षम बनने और अपने समुदाय में बदलाव लाने की यात्रा।
छत्तीसगढ़ के कोटा विकासखंड, जिला बिलासपुर और गरियाबंद विकासखंड, जिला गरियाबंद से चुनी गईं 18-35 वर्ष की 30 फेलो, छह महीने तक प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा की गहन ट्रेनिंग और फील्ड अनुभव से गुज़रेंगी। वे अपने क्षेत्र के बच्चों के लिए एक साझा सपना लेकर आगे बढ़ेंगी - कि हर बच्चा खेले, सीखे और आगे बढ़े।
यह 30 फेलो क्षेत्र के हर बच्चे, उसके पालक और स्कूल के बीच 'मोर मितानी' (मेरी सहेली) बनकर एक सेतु का काम करेंगी।
यही हमारे लिए आज़ादी है।
अपने सपनों को चुनने की आज़ादी।
सक्षम बनने की आज़ादी।
और किसी और के सपनों को उड़ान देने की आज़ादी।
इस स्वतंत्रता दिवस, हम उन 30 युवा प्रतिभाओं के साथ खड़े हैं जो अपने क्षेत्र की नई शिक्षा-अगुआ बनने जा रही हैं।
आज़ादी मुबारक।
इस मुहिम को आगे बढ़ाने में हमारे साथ जुड़ें- शेयर करें, टैग करें