Mithila Student Union

Mithila Student Union Official page of Mithila Student Union (MSU), Largest Student Body of Bihar.

मिथिला, मैथिल, मैथिली, मिथिलावाद
(204)

मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) मिथिला के क्षेत्र और छात्र के विकास हेतु कार्य करने करने वाली एक गैरराजनीतिक युवा संगठन है। इसका पंजीकरण भारतीय सोसाइटी अधिनियम, 1860 के अन्तर्गत 30-मार्च -2015 को तत्कालीन पंजिकार द्वारा पंजीकृत किया गया। पंजीयन संख्या – SOCIETY/WEST/2015/8901615 हैं. MSU का उद्देश्य मिथिला, मैथिल, मैथिली, मिथिलावाद के हितों की रक्षा, संरक्षण, संवर्धन, विकास एवं विस्तार है। हमारा ध्ये

य मिथिला के युवाओं को संगठित कर क्षेत्र की समस्याओं यथा बेरोजगारी, पलायन, अशिक्षा, कुव्यवस्था, बंद पड़े उद्योग धंधों समेत राज्य एवं केंद्रीय योजनाओं में मिथिला की हिस्सेदारी और हक़ के लिए लड़ना है।

अपने स्थापना के बाद से ही MSU मिथिला क्षेत्र के विश्वविद्यालयों, अस्पतालों, एयरपोर्ट, ऐम्स, चीनी मिल, पेपर मिल, बाढ़, चमकी समेत विभिन्न मुद्दों पर जनता को जागरूक, एकजुट कर विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से संघर्ष करता आया है। बाढ़, चमकी जैसे आपदाओं के समय अथवा देशभर में कहीं भी मैथिलों से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जरुरत के समय MSU हमेशा मैथिल समाज के लिए खड़ा होता आया है।

पिछले 6 वर्षों में MSU ने संगठन विस्तार और प्रसार में अद्भुत सफलता और सहयोग हासिल किया है। मिथिला क्षेत्र के दर्जन भर जिलों में एक्टिव टीम के अलावा देशभर के 12 राज्यों में MSU की टीम है। पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड, जिला, प्रमंडल, विश्वविद्यालय समेत अन्य राज्यों में रहने वाले सेनानियों को मिलाकर लगभग 4 लाख लोग MSU के सदस्य हैं। अपने स्थापना के 6 सालों के बाद आज MSU ना केवल मिथिला क्षेत्र बल्कि सम्पूर्ण बिहार का सबसे बड़ा स्थानीय छात्र संगठन है।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के लहेरियासराय स्थित कार्यालय पहुँचे , यूनियन के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रौशन म...
20/08/2026

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के लहेरियासराय स्थित कार्यालय पहुँचे , यूनियन के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रौशन मैथिल। जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने पाग और पीला अंगवस्त्र से किया स्वागत। मौके पर श्री अविनाश भारद्वाज , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विद्या भूषण , Uday Narayan Jha , गोपाल चौधरी उपस्थित थे।

सभी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य हैं। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
20/08/2026

सभी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य हैं। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

धन्यवाद...
20/08/2026

धन्यवाद...

जांच टीम गठित, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा!कल हमने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तारडीह में मरीज से जुड़ी शिकायत एवं अन्य मांगो...
19/08/2026

जांच टीम गठित, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा!

कल हमने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तारडीह में मरीज से जुड़ी शिकायत एवं अन्य मांगों को लेकर आवेदन दिया था। हमारी शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आज जांच समिति का गठन कर दिया गया है, जिसके लिए हम प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।

लेकिन सिर्फ जांच समिति गठित होना हमारी सभी मांगों का समाधान नहीं है। जब तक हमारी सभी मांगों पर सकारात्मक एवं सर्वांगीण पहल नहीं होती तथा दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना किसी भी परिस्थिति में स्थगित नहीं होगा। हमारी मांगें पूरी होने तक हम लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

जांच शुरू होना स्वागतयोग्य कदम है, लेकिन समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

#जनहित #स्वास्थ्य_व्यवस्था #25अगस्त_धरना

अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है
19/08/2026

अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है

हो जाओ तैयार साथियों , हों जाओ तैयार...     24 सितंबर - विशाल छात्र प्रदर्शन (विवि घेराव)
19/08/2026

हो जाओ तैयार साथियों , हों जाओ तैयार...

24 सितंबर - विशाल छात्र प्रदर्शन (विवि घेराव)

LNMU में शैक्षणिक सुधार की मांग तेज, MSU ने उठाए 16 बड़े मुद्दे
19/08/2026

LNMU में शैक्षणिक सुधार की मांग तेज, MSU ने उठाए 16 बड़े मुद्दे

LNMU News: मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) के प्रतिनिधिमंडल ने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) के वाइस-चांसलर से मुलाक़ात क...

मांग पत्र : 1. छात्र संघ चुनाव अविलंब कराया जाए।2. LNMU को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने हेतु आवश्यक पहल की जाए...
19/08/2026

मांग पत्र :

1. छात्र संघ चुनाव अविलंब कराया जाए।
2. LNMU को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने हेतु आवश्यक पहल की जाए।
3. LAW में सीटों की संख्या बढ़ाई जाए तथा डिस्टेंस एजुकेशन शुरू किया जाए।
4. विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के नाम, साइन बोर्ड, वर्ग/कक्षा के नाम आदि का नामकरण मिथिलाक्षर में किया जाए।
5. विश्वविद्यालय परिसर को दलालों से मुक्त करने के लिए उनकी पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
6. सभी महाविद्यालयों में नए छात्रावास बनाए जाएँ तथा बंद पड़े छात्रावासों को पुनः संचालित किया जाए।
7. छात्र-छात्राओं के लिए प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
8. सभी महाविद्यालयों में ई-लाइब्रेरी, डिजिटल क्लास बोर्ड, वर्चुअल क्लासरूम, Wi-Fi एवं स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
9. प्रोफेसर, कर्मचारी, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं प्रयोगशाला सहायकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए।
10. सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं का शुल्क समान किया जाए।
11. PG नामांकन में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाए तथा विषय परिवर्तन कर नामांकन का अवसर दिया जाए।
12. परीक्षा, परिणाम, वर्ग संचालन एवं शैक्षणिक सत्र समय पर संचालित किए जाएँ तथा विश्वविद्यालय में नियमित शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
13. MLS सरिसब कॉलेज में अविलंब कॉमर्स की पढ़ाई प्रारंभ कराई जाए।
14. प्रत्येक महाविद्यालय में छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम की व्यवस्था की जाए, विशेष रूप से J.K. College, Biraul में इसकी व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित की जाए।
15. कुलपति लाखों छात्र - छात्राओं के अभिभावक होते हैं , लेकिन आवास से विवि चलाना छात्रविरोधी हैं।
16. BMA बहेड़ी को परिक्षाकेन्द्र बनाया जाए ।
17. विभिन्न महाविद्यालय में हो रहे , इंटर्नशिप को पूर्णतः निशुल्क किया जाए।

कुलपति को ज्ञापन देते हुए , विवि अध्यक्ष गौतम झा , जिलाध्यक्ष दरभंगा अभिषेक यादव एवं मधुबनी जिला कॉलेज प्रभारी आनंद पासवान।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय से मिथिला स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रहित सम्बंधित 16 सूत्...
19/08/2026

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय से मिथिला स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रहित सम्बंधित 16 सूत्री मांग पत्र पर ध्यान आकृष्ट करबाया एवं 24 सितंबर विशाल छात्र प्रदर्शन (विश्वविद्यालय घेराव) की विधिवत सूचना दी गई।

अपराधी कौन है यह तय कोर्ट करता है न की प्रशासन या आप और हम।समस्या यही है की कल भरत तिवारी मरा था तो स्वर्ण छोड़ कर सारे ...
19/08/2026

अपराधी कौन है यह तय कोर्ट करता है न की प्रशासन या आप और हम।

समस्या यही है की कल भरत तिवारी मरा था तो स्वर्ण छोड़ कर सारे जाती के लोग उसको अपराधी मानते थे और जहाँ स्वर्ण उसको भगवान बना रहे थे वही कुछ लोग उसको गाली दे रहे थे

वैसे ही अभी रौशन यादव का हत्या जेल में हुआ है तो यादव के अलावा कोई नहीं बोलना चाह रहा है बांकी जाती के लोग उसको गाली दे रहे है

अपराधी अगर कोई है तो यह बात कोर्ट तय करेगा BNS की धारा के तहत जो भी सजा मिलेगी वह उसको स्वीकार करना होता है। भारत का संविधान यही कहता है अजमल कसाब मशूहर अजहर जैसे आतंकवादी को जेल में बैठा के बिरयानी खिलाया गया है और फिर कोर्ट ने अगर सालों बाद फाँसी दिया।

भारत के कानून का यही तरीका है अब किसी की हत्या जेल में हो जाए जरा सोचिए जेल इतना सिक्योरिटी होता है फिर कैसे हत्या हो रहा है जेल में निर्दोष भी होते है यह परिपाटी अगर चालू हो गया तो क्या ही होगा कानून व्यवस्था का

न भारत तिवारी को ब्राह्मण क नज़र से देखे न ही रौशन यादव को यादव के नज़र से तभी जाकर समाज बदलेगा

भारत में किसी अपराधी को सजा देना सिर्फ़ कोर्ट को अधिकार है न की किसी और को मुद्दा सिर्फ़ इतना ही है

Address

Mithila
Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mithila Student Union posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mithila Student Union:

Shortcuts

Share