Vishwa Hindu Parishad-Lajpat Zila

Vishwa Hindu Parishad-Lajpat Zila OFFICIAL PAGE OF:
VISHWA HINDU PARISHAD (VHP)- LAJPAT ZILA, DELHI,
BAJRANG DAL-LAJPAT ZILA DAKSHINI VIBHAG,
DURGA WAHINI & MATRI SHAKTI

Vishwa Hindu Parishad (VHP), founded on August 29, 1964, works to unite Hindus globally, protect Sanatan Dharma, and promote Cultural and Social Welfare through Seva (Service) and Dharma Raksha (Protection of Dharma). Join us in fostering Hindu unity and contributing to a prosperous society.

लाजपत नगर जिला द्वारा विक्षरोपण,,सेवा सप्ताह कार्यक्रमपर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम..Vishwa Hindu Parishad-Lajpat Zila
18/07/2026

लाजपत नगर जिला द्वारा विक्षरोपण,,सेवा सप्ताह कार्यक्रम
पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम..
Vishwa Hindu Parishad-Lajpat Zila

लाजपत नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जनजागरण अभियान का सफल आयोजनआज लाजपत नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में विश्व हिंदू...
05/07/2026

लाजपत नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जनजागरण अभियान का सफल आयोजन

आज लाजपत नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में विश्व हिंदू परिषद, लाजपत जिला के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जनजागरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों के लिए निःशुल्क ब्लड टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा मधुमेह (शुगर) से पीड़ित जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस सेवा कार्य का नेतृत्व एवं संचालन आदरणीय डॉ. आर्या जी द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझा।

विश्व हिंदू परिषद, लाजपत जिला अध्यक्ष श्री करण कपूर ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने डॉ. आर्या जी एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में विश्वास, संवेदनशीलता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं।

विश्व हिंदू परिषद भविष्य में भी समाजहित में स्वास्थ्य, सेवा एवं जनजागरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
प्रान्त संगठन मंत्री Subodh Chandra जी का विशेष धन्यवाद, इस अवसर पर आकर उन्होंने सबका हौसला बढ़ाया।
कपिल खन्ना
Karan Kapoor
नेहरू नगर सनातन धर्म मंदिर

संत शिरोमणि कबीरदास जी की जयंती गढ़ी गाँव में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।इस पावन अवसर पर कबीरदास जी के मंदिर में ...
29/06/2026

संत शिरोमणि कबीरदास जी की जयंती गढ़ी गाँव में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

इस पावन अवसर पर कबीरदास जी के मंदिर में दर्शन-पूजन कर उनकी शिक्षाओं को स्मरण किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच लंगर प्रसाद का वितरण किया गया।

संत कबीरदास जी ने अपने जीवन के माध्यम से समाज को सत्य, समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी हमें सामाजिक एकता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर बजरंग दल लाजपत जिला संयोजक श्री अभिषेक जी भी उपस्थित रहे तथा सभी श्रद्धालुओं के साथ इस पुण्य आयोजन में सहभागिता की।

सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दिया।

करण कपूर
जिलाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद, लाजपत जिला

विश्व हिंदू परिषद, लाजपत जिला के अध्यक्ष श्री करण कपूर जी के नेतृत्व में जिला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिल्ली के म...
12/05/2026

विश्व हिंदू परिषद, लाजपत जिला के अध्यक्ष श्री करण कपूर जी के नेतृत्व में जिला के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिल्ली के मेयर श्री प्रवेश वाही जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सामाजिक स्वास्थ्य, जन-जागरूकता, युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता, हार्मनी एवं राष्ट्रीय एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े अभियानों को प्रभावी रूप से पहुँचाने और सामुदायिक सहयोग को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

श्री करण कपूर जी ने कहा कि समाजहित, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक एकता को सशक्त बनाने हेतु विश्व हिंदू परिषद निरंतर सकारात्मक प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध है।

Vishva Hindu Parishad के पदाधिकारियों की एक बैठक दक्षिणी विभाग द्वारा आयोजित की गई, जिसमें प्रांत मंत्री श्री Surender G...
11/05/2026

Vishva Hindu Parishad के पदाधिकारियों की एक बैठक दक्षिणी विभाग द्वारा आयोजित की गई, जिसमें प्रांत मंत्री श्री Surender Gupta की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस बैठक में दक्षिण दिल्ली के विभिन्न मंदिर समितियों एवं मंदिर-गुरुद्वारा समितियों के अध्यक्षों और सचिवों को आमंत्रित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाजहित एवं जनजागरण के कार्यों में Vishva Hindu Parishad के साथ बेहतर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करना था।
Vishwa Hindu Parishad-Lajpat Zila
कपिल खन्ना Karan Kapoor

https://youtu.be/tBtp87NbVi0आप भी जाने और अपना मत रखे। 🙏🏻
02/05/2026

https://youtu.be/tBtp87NbVi0
आप भी जाने और अपना मत रखे। 🙏🏻

115 likes, 21 comments. "Conversion News: पीड़ित विक्की शर्मा ने धर्मांतरण को लेकर खोल दी पोल! | R Bharat"

https://youtu.be/Tacg3QaJMrw?si=TWrqSAHXL4J3Ihepसभी सनातनी जुड़े इस हेल्पलाइन नंबर से।Vishwa Hindu Parishad-Lajpat Zila K...
26/04/2026

https://youtu.be/Tacg3QaJMrw?si=TWrqSAHXL4J3Ihep
सभी सनातनी जुड़े इस हेल्पलाइन नंबर से।
Vishwa Hindu Parishad-Lajpat Zila Karan Kapoor कपिल खन्ना Vishwa Samvad Kendra Bharat Indraprastha Vishwa Samvada Kendra-IVSK Kajal Chaudhary

5 likes, 1 comment. "दिल्ली में विहिप की बड़ी पहल: “हिंदू सुरक्षा हेल्पलाइन” शुरू, व्हाट्सएप से मिलेगी त्वरित सहायता"

आज अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर हम सभी को हृदय से शुभकामनाएँ।डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने हमें केवल संविधान ही नहीं दिया, ब...
14/04/2026

आज अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर हम सभी को हृदय से शुभकामनाएँ।

डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने हमें केवल संविधान ही नहीं दिया, बल्कि एक ऐसा मार्ग भी दिखाया जिसमें समाज समानता, सम्मान और न्याय के आधार पर खड़ा हो। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि भेदभाव, छुआछूत और विभाजन की सोच को त्यागकर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

सनातन परंपरा की मूल भावना “वसुधैव कुटुम्बकम्” रही है—जहाँ वृक्ष, प्रकृति और प्रत्येक जीव में ईश्वर का वास माना गया है। जब हम पत्तों और पेड़ों तक को पूजते हैं, तो फिर मनुष्य-मनुष्य के बीच भेदभाव का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

“दलित”, “छुआछूत” जैसे शब्द हमारी मूल संस्कृति का हिस्सा नहीं थे; ये समय के साथ उत्पन्न हुई विकृतियाँ हैं, जिन्हें अब मिलकर समाप्त करना हमारा कर्तव्य है।

आइए, इस अंबेडकर जयंती पर हम संकल्प लें—
समाज को एकता के सूत्र में बाँधने का,
हर व्यक्ति को समान सम्मान देने का,
और भेदभाव की हर दीवार को तोड़ने का।

यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी बाबा साहेब को।
Vishwa Hindu Parishad-Lajpat Zila
Karan Kapoor

Address

Vishwa Hindu Parishad (Regd. ) Dakshin Vibhag Lajpat Zila Delhi Prant, Jhandewala Devi Mandir
Delhi
110055

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishwa Hindu Parishad-Lajpat Zila posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share