All India Confederation of the Blind

All India Confederation of the Blind All India Confederation of the Blind (AICB) is a body of blind persons working for and with its blind brothers and sisters. It has 25 affiliates across India

It is made up of grass-roots and State-level Associations/Organizations working with the blind. All India Confederation of the Blind
Near Rajiv Gandhi Cancer Hospital,
Sector-5, Rohini, Delhi-110085. Phone - 91- 27054082
Fax - 91-27050915
Mobile - 091-09810684208
Email - [email protected]
Website - www.aicb.in

24/04/2026

All India Confederation of the Blind Strongly Condemns the Statement issued by the Election Commission
Chennai | April 23, 2026

As the Tamil Nadu elections concluded today, April 23, 2026, the All India Confederation of the Blind (AICB) acknowledges the various preparatory measures taken by the Election Commission to facilitate a smooth voting process and improve accessibility for persons with disabilities, specifically the visually impaired.

In particular, we welcome the inclusion of Form 7A in an accessible format on the Chief Electoral Officer’s (CEO) website. However, the visually impaired community is deeply shocked and upset by a recent press statement issued by the CEO, which claimed that “ninety-nine percent of visually impaired voters do not know Braille.”

Braille is officially recognized as a primary language and mode of communication under both the United Nations Convention on the Rights of Persons with Disabilities (UNCRPD) and the Rights of Persons with Disabilities (RPWD) Act, 2016. To dismiss its prevalence so broadly is not only factually misleading but highly insensitive to the lived experiences of thousands of citizens.

“Such a statement undermines the dignity of the visually impaired community and attempts to justify systemic gaps in electoral accessibility.”

The All India Confederation of the Blind strongly condemns these remarks and urges the Election Commission of India to:
1. Immediately withdraw the statement in question and
2. Provide a formal clarification regarding the empirical basis or data source used to make such a claim that 99% of blind people do not know Braille.

With regards,
M. MUTHU SELVI
Vice President
All India Confederation of the Blind
Mobile: 9600116996

Unfortunate newsDear Friends and Colleagues,With deep sorrow we inform you about the sad demise of one of our vice Presi...
21/11/2025

Unfortunate news
Dear Friends and Colleagues,

With deep sorrow we inform you about the sad demise of one of our vice Presidents, Shri Kamalbir Singh Jaggi who passed away for his heavenly abode yesterday evening. Kamalbirji was a capable person and dedicated to the cause of the empowerment of the visually impaired. He headed the Model School for blind children as its principal for a long time and after his retirement, joined the Blind Relief Association. He was elected as Vice President, AICB in June 2025. His cremation will be held at Hindan river in Gaziabad at 12.30 PM. today.

May God rest his soul in peace and give the family and all of us the strength to bear this irreparable loss.

AICB Family



All India Confederation of the Blind
Braille Bhawan,
Behind Rajiv Gandhi Cancer Hospital,
Sector-5, Rohini,
Delhi-110085
Ph: 011-27054082, 011-27050915
website:

Welcome to All India Confederation of the Blind All India Confederation of the Blind (AICB) is a body of blind persons working for and with the blind community. It is made up of various state level associations / organizations, starting from the grass root level. It has 24 affiliates across the coun...

संगोष्ठी प्रतिवेदन14 सितम्बर 2025 को हिन्‍दी दिवस के अवसर पर ‘साहित्य में विकलांगता विमर्श: स्वर, प्रतिनिधित्व एवं परिप्...
18/09/2025

संगोष्ठी प्रतिवेदन
14 सितम्बर 2025 को हिन्‍दी दिवस के अवसर पर ‘साहित्य में विकलांगता विमर्श: स्वर, प्रतिनिधित्व एवं परिप्रेक्ष्य’ विषयक एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ऑल इंडिया कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ द ब्लाइंड द्वारा दिल्‍ली स्थित ब्रेल भवन परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्‍वती एवं लुई ब्रेल की मूर्ती के समक्ष दीप प्रज्‍वलन कर एवं संस्‍था के संस्‍थापक तथा महासचिव आदरणीय पद्म श्री जवाहरलाल कौल के शुभाशीष से किया गया। तत्‍पश्‍चात् सचिव श्रीमती मंजुला रथ द्वारा संस्‍था का संक्षिप्‍त परिचय प्रस्‍तुत किया गया।
मुख्य व्याख्यान साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्‍मानित लेखक डॉ. विनोद आसूदाणी, सह-प्राध्‍यापक, अंग्रेज़ी, रामदेव बाबा विश्‍वविद्यालय, नागपुर ने प्रस्तुत किया। अपने उत्‍बोधन में उन्‍होंने कहा कि समकालीन साहित्यिक विमर्शों में विकलांगता अध्ययन एक उभरता हुआ और बहुआयामी क्षेत्र है। यह न केवल सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भों में विकलांगता की परिभाषाओं और अवधारणाओं की पड़ताल करता है, बल्कि साहित्य में उसके स्वर, प्रतिनिधित्व और परिप्रेक्ष्यों की भी गहन विवेचना करता है। उन्होंने विकलांगता विमर्श के तीन प्रमुख स्तंभों—सैद्धांतिक दृष्टि, सांस्कृतिक विमर्श और रचनात्मक प्रतिरोध—का विस्तारपूर्वक विवेचन किया।
इस अवसर पर डॉ. घनश्याम आसूदाणी की 7वीं पुस्‍तक ‘बूँदें’ लघुकथा-संग्रह का लोकार्पण किया गया।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ. जगदीश चन्द्र, प्राध्‍यापक, राजनीति शास्‍त्र, हिन्‍दू कॉलेज, दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय ने की, जिन्होंने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में विकलांगता विमर्श को साहित्य के मुख्यधारा संवाद में स्थापित करने की आवश्यकता रेखांकित की।
प्रथम सत्र ‘साहित्‍य में आत्मविकलांगता’ का संचालन डॉ. दयाल सिंह पवार, प्राध्‍यापक, श्री लाल बहादुर शास्‍त्री राष्‍ट्रीय संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय, दिल्‍ली ने किया।
श्री गोपाल सिंह सिसोदिया, उपनिदेशक, शिक्षा विभाग, दिल्‍ली सरकार, श्री शैलेन्द्र कुमार ‘शैल’, प्रबन्‍धक राजभाषा, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, और श्री अर्पित जैन, वरिष्‍ठ प्रबन्‍धक राजभाषा, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने विकलांग लेखकों के आत्मकथात्मक साहित्य, कविताओं और कथाओं में अंतर्निहित अनुभवजन्य स्वर, आत्मकथ्य और प्रतिरोध की अभिव्यक्तियों का आलोचनात्मक विश्लेषण किया।
द्वितीय सत्र ‘साहित्‍य में विकलांगता का चित्रण’ का संचालन डॉ. घनश्याम आसूदाणी, प्राध्‍यापक, अंग्रेज़ी, ए.एन.सी.ए., वरोरा ने किया।
पैनल वक्ताओं में डॉ. आशु मिश्रा, सहायक प्राध्‍यापक, संचार, दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, सहायक प्राध्‍यापक, इतिहास विभाग, भारती कॉलेज, दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय और श्री दीपक गुप्ता, सहायक प्राध्‍यापक, अंग्रेज़ी, मोतीलाल नेहरू कॉलेज, दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय सम्मिलित रहे।
चर्चा का केंद्र साहित्यिक पाठों में विकलांग पात्रों का स्वरूप, उनके सांस्कृतिक प्रतिरूप तथा रूढ़िगत छवियों के विघटन पर रहा।
त्रितीय सत्र ‘विकलांगता विमर्श: एक साहित्यिक परिप्रेक्ष्य’ का संयोजन श्री राजेश आसूदाणी ‘रक़ीब’, सहायक महाप्रबन्‍धक, भारतीय रिजर्व बैंक ने किया। उनकी श्री रजनीश ‘रजत’, साहित्‍य शोधार्थी, दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के साथ हुई चर्चा के दौरान विकलांगता विमर्श का एक सर्वथा नवीन आयाम उभरकर आया, जिसके अनुसार साहित्यिक कृतियों में असमर्थता की संरचना और उसकी व्याख्या को विकलांगता विमर्श के व्यापक ढाँचे में जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए।
चतुर्थ सत्र ‘आगे की राह’ की अध्यक्षता डॉ. चन्द्र निशा सिंह, सेवानिवृत्‍त उपप्रधानाचार्य, लक्ष्‍मीबाई कॉलेज, दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय ने की।
पैनल वक्ताओं में डॉ. जगदीश चन्द्र, डॉ. विनोद आसूदानी और श्री शैलेन्द्र सिंह दुहन, पी.जी.टी. हिन्‍दी, ब्‍लाइंड रिलीफ़ एसोसिएशन, दिल्‍ली सम्मिलित थे।
चर्चा का मुख्य बिंदु रहा—पाठ्यक्रम निर्माण, अनुवाद, प्रकाशन और साहित्यिक मंचों के माध्यम से विकलांगता विमर्श को संस्थागत और मुख्यधारा के साहित्य में सम्मिलित करना। इस सम्‍बन्‍ध में एक सात सूत्रीय कार्यक्रम सुझाया गया।
रचनात्मक सत्र में कुल 14 कवियों एवं कहानीकारों द्वारा कविताओं एवं लघुकथाओं का वाचन किया गया।
डॉ. सविता चड्ढा (सुप्रसिद्ध साहित्यकार) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा सत्र की अध्यक्षता वरिष्‍ठ कवि एवं लेखक डॉ. रामावतार शर्मा, सेवानिवृत्‍त प्राध्‍यापक, हिन्‍दी विभाग, आर्यभट्ट कॉलेज, दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय ने की।
रचनात्मक प्रस्तुतियों ने विकलांगता विमर्श की संवेदनशीलता, उसकी आत्मीयता और कलात्मक गहराई को सामने रखा।
कार्यक्रम का समापन प्रमाणपत्र वितरण एवं संस्‍था के वरिष्‍ठ कार्यकारिणी सदस्‍य श्री रमेश प्रसाद सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। श्रीमती गौरी सेन ने संपूर्ण कार्यक्रम का स्तरीय एवं कलात्मक रूप से सफल संयोजन किया।
प्रतिभागियों एवं विद्वानों ने संगोष्ठी को साहित्यिक विमर्श के क्षेत्र में एक सार्थक पहल के रूप में रेखांकित किया।
यह संगोष्ठी न केवल विकलांगता विमर्श के विविध आयामों पर गंभीर विमर्श का मंच बनी, बल्कि इसने साहित्यिक आलोचना और सृजन दोनों में समावेशिता की अनिवार्यता को भी उजागर किया।
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि विकलांगता विमर्श को एक हाशियागत परिघटना के रूप में नहीं, बल्कि साहित्यिक परिप्रेक्ष्य में एक सशक्त आलोचनात्मक ढाँचे और मानवीय अनुभव के केन्द्रीय घटक के रूप में देखा जाना चाहिए।
इस संगोष्ठी ने भविष्य के लिए यह स्पष्ट संकेत दिया कि साहित्यिक पाठ्यक्रमों, अनुवाद परियोजनाओं और प्रकाशन प्रक्रियाओं में विकलांगता विमर्श की सार्थक उपस्थिति सुनिश्चित करना ही समावेशी समाज की दिशा में एक ठोस कदम होगा।

They say it's a petty shop but we say it's a PRETTY shop. Ram Mijaji from Madhogarh (Jalaun district) successfully runni...
16/09/2025

They say it's a petty shop but we say it's a PRETTY shop. Ram Mijaji from Madhogarh (Jalaun district) successfully running his pretty little shop with support from AICB and Danish Association of the Blind's (DAB) Community Based Rehabiliation (CBR) Programme 👩‍🦯👨‍🦯🦯🛒🛍

[ Vocational and Business Skills Training, All India Confederation of the Blind, Differently Abled, Disability Rights, Equality, Accessibility, Disability is not a liability, Pretty little baby ]



Who is more pretty?

A Man of Commitment. A Symbol of Honesty. On the occasion of his 83rd birthday on 28th July, the AICB family gathered to...
29/07/2025

A Man of Commitment. A Symbol of Honesty. On the occasion of his 83rd birthday on 28th July, the AICB family gathered to honour Padma Shri Jawahar Lal Kaul, Founder and Secretary General of the All India Confederation of the Blind (AICB), for his lifelong dedication and contribution to the cause of the visually impaired.

As a mark of recognition, Vijay Foundation conferred an award to him, acknowledging his tireless efforts, integrity and decades of service towards building a more inclusive society.

A quiet moment of respect, reflection and deep gratitude.

 Glimpses of Miss Gauri Sen’s recent Pratapgarh visit 
28/07/2025

 Glimpses of Miss Gauri Sen’s recent Pratapgarh visit 

28/06/2025

प्रशिक्षण सम्बन्धी आवश्यक सूचना

सभी दृष्टिबाधित साथियों को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 31 जुलाई, 2025 (गुरुवार) को प्रातः नौ बजे से एकवर्षीय 'हिन्दी स्टेनोग्राफी एवं कम्प्यूटर टाइपिंग' तथा 'एड्वांस कम्प्यूटर' प्रशिक्षण में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन ऑल इण्‍डिया कन्फेडरेशन ऑफ दि ब्लाइंड, सेक्टर-5, रोहिणी, दिल्ली-110085 स्थित ब्रेल भवन में किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों के लिए उपरोक्‍त दोनों प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 1 अगस्त, 2025 से प्रारम्भ होंगे।
'हिन्दी स्टेनोग्राफी एवं कम्प्यूटर टाइपिंग' के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बारहवीं कक्षा पास, भारती ब्रेल तथा हिन्दी भाषा का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। इसी तरह 'एड्वांस कम्प्यूटर' प्रशिक्षण के लिए स्नातकीय योग्यता, बेसिक कम्प्यूटर व अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
सभी उम्मीदवारों को अपने साथ शिक्षा व प्रशिक्षण के प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, अभिभावक का आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र तथा दृष्टिबाधिता के प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियों के साथ-साथ सभी की फोटोकॉपी भी लानी होंगी, ताकि चयनित होने की स्‍थिति में उनके आवेदन-पत्र भरे जा सकें। इसके अतिरिक्‍त अपनी दैनिक आवश्‍यकता की वस्‍तुएं भी अवश्‍य ही साथ लेते आएं, ताकि चयन होने के बाद आपको अपना सामान लाने वापस अपने घर अथवा हॉस्‍टल जाने की आवश्‍यकता न पड़े। असफल उम्मीदवारों को उसी दिन वापस अपने घर जाना होगा।
'हिन्दी स्टेनोग्राफी एवं कम्प्यूटर टाइपिंग' में 15 स्थान तथा 'एड्वांस कम्प्यूटर' में 12 स्थान भरे जाने हैं। चयनित प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण, छात्रावास एवं भोजन की सुविधा वर्ष भर नि:शुल्क उपलब्ध होगी।
यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि गत वित्त वर्ष में 13 दृष्टिबाधित साथियों को सरकारी तथा 9 को गैर-सरकारी विभागों में नौकरियाँ दिलवाने में ए.आई.सी.बी. सफल रहा है। इसके अतिरिक्‍त वर्तमान में जो ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहे हैं, उनमें ‘हिन्‍दी आशुलिपि एवं कम्‍प्‍यूटर टाइपिंग’ के चार तथा ‘आई.टी. एड्वांस’ के दो प्रशिक्षणार्थी भी सरकारी नौकरी हासिल करने में सफल हो पाए हैं, अर्थात् अभी इनकी ट्रेनिंग सम्‍पन्‍न भी नहीं हुई है और ये सरकारी नौकरी प्राप्‍त करने में सफल हो गये हैं।
यदि आपकी जानकारी में कोई योग्य दृष्टिबाधित बेरोजगार हो तो आप उसे 31 जुलाई, 2025, गुरुवार के दिन आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं की जानकारी अवश्‍य दें। आप स्‍वयं भी इस सूचना का अधिक-से-अधिक प्रचार-प्रसार विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म्‍स, जैसे व्‍हाट्स-ऐप ग्रुप्‍स, फेसबुक, इंस्‍टाग्राम आदि पर कर सकते हैं, ताकि जरूरतमन्‍दों तक यह जानकारी समय रहते पहुँच सके। अधिक जानकारी के लिए आप परिसंघ के दूरभाष नम्बर 011-27054082 तथा 27050915 अथवा मोबाइल नम्‍बर 9810684208 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
*************************

मॉडल प्रश्‍न-पत्र

आगामी 31 जुलाई, 2025 को ऑल इंडिया कन्‍फेडरेशन ऑफ दि ब्‍लाइंड, सेक्‍टर-5, रोहिणी, दिल्‍ली-110085 में 'हिन्‍दी आशुलिपि एवं कम्‍प्‍यूटर टाइपिंग' में प्रशिक्षण प्राप्‍त करने के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के सम्‍बन्‍ध में बहुत-से दृष्‍टिबाधित प्रत्‍याशियों ने यह जानने की इच्‍छा जाहिर की है कि प्रवेश परीक्षा में किस-किस प्रकार के प्रश्‍न आएंगे, कितने प्रश्‍न आएंगे, प्रश्‍न-पत्र कितने नम्‍बर का होगा, प्रश्‍न-पत्र को हल करने के लिए कितना समय दिया जाएगा आदि-आदि। प्रत्‍याशियों की इन्‍हीं शंकाओं को दूर करने के लिए दो मॉडल प्रश्‍न-पत्र प्रेषित किये जा रहे हैं--

मॉडल प्रश्‍न-पत्र एक

हिन्दी आशुलिपि प्रवेश परीक्षा

समय: दो घण्‍टे अंक: 50

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। कृपया कंट्रक्शन का प्रयोग न करें।

प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं दस शब्दों की सही वर्तनी (स्पैलिंग) लिखें--(अंक 10)

प्राकाष्‍ठा, निश्‍क्रिय, दुर्लब, मुद्रास्‍फीती, मजधार, कोशिष, मंत्रीमंडल, किरषी, विलम्‍भ, नेत्रित्‍व, स्‍थानांत्रण, अरजित, बिमारी, नुस्‍का, अवशर

प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दों में से किन्‍हीं चार शब्‍दों के विलोम शब्द लिखें--(अंक 4)

अल्‍पायु, अपेक्षा, कठोर, भद्र, ह्रस्‍व, शकुन, दुर्लभ

प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दों में से किन्‍हीं चार शब्‍दों का समास-विग्रह कीजिये--(अंक 4)

चन्‍द्रमुख, चतुर्भुज, जीवन-मरण, बीचोंबीच, नीलकंठ, प्रतिदिन

प्रश्न 4. निम्नलिखित पैराग्राफ में विराम-चिह्न नहीं लिखे गये हैं। आप इस पैराग्राफ को विराम-चिह्नों का प्रयोग करते हुए अपनी उत्‍तर पुस्‍तिका में लिखें।--(अंक 10)

वाह कितनी सुन्‍दर परेड है गणतन्‍त्र दिवस की इस परेड में बच्‍चे बूढ़े स्‍त्री पुरुष सभी एकत्रित हुए हैं सब अलग अलग झुंडों में तथा इधर उधर बैठे हैं अध्‍यापक ने छात्रों से कहा अब शीघ्र ही राष्‍ट्रपतिजी का आगमन होने वाला है रमेश ने अध्‍यापकजी से पूछा क्‍या राष्‍ट्रपतिजी से हम मिल सकते हैं परेड के अन्‍त में सभी ने एक साथ जय हिन्‍द का नारा लगाया

प्रश्न 5. निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं छ: शब्दों के अर्थ बताते हुए उनका वाक्य में सार्थक प्रयोग करें--(अंक 12)
,
विद्रोह, पलायन, प्रशिक्षण, चुनौती, अचम्‍भा, वर्गीकरण, अनिवार्य, आपत्‍ति, आशंका, सर्वोत्‍तम, चमत्‍कार, एकाधिकार, आज्ञाकारी, विस्‍तार, निरन्‍तर
,
प्रश्न 6. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग सौ शब्दों में अपने विचार लिखें--(अंक 10)
,
(क) भ्रष्‍टाचार मुक्‍त भारत
(ख) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
(ग) आजादी का अमृत महोत्‍सव
(घ) आज की युवा पीढ़ी की चुनौतियाँ
(ङ) दृष्‍टिबाधितों के जीवन में ब्रेल का महत्‍त्‍व
*************************

मॉडल प्रश्‍न-पत्र दो

हिन्दी आशुलिपि प्रवेश परीक्षा

समय: दो घण्‍टे अंक: 60

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। कृपया कंट्रक्शन का प्रयोग न करें।

प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों में से किन्‍हीं पाँच शब्‍दों के विलोम शब्द लिखें--(अंक 5)

आयात, अनुकूल, अमृत, नास्‍तिक, आदर, उन्‍नति, सन्‍तोष

प्रश्न 2. निम्नलिखित में से प्रत्‍येक वाक्‍यांश के लिए एक-एक शब्‍द लिखें।--(अंक 5)

(क) जिसे क्षमा न किया जा सके
(ख) जो बात कही न जा सके
(ग) बिना वेतन के काम करने वाला
(घ) जिसकी आयु बहुत लम्‍बी हो
(ङ) जिसका कोई दोष न हो

प्रश्न 3. निम्नलिखित पैराग्राफ में विराम-चिह्न नहीं लिखे गये हैं। आप इस पैराग्राफ को विराम-चिह्नों का प्रयोग करते हुए अपनी उत्‍तर पुस्‍तिका में लिखें।--(अंक 10)

आहा कैसा सुन्‍दर दृश्‍य है मुझे यहाँ बार बार आना अच्‍छा लगता है क्‍या तुम भी यहाँ घूमना फिरना पसन्‍द करते हो मैं तो प्रेमचन्‍द का उपन्‍यास गोदान पढ़ने जा रहा हूँ मोहन ने कहा आज मेरे साथ मेरे मित्र कपिल सुरेश गोपाल तथा राजेश भी पुस्‍तकालय जाएंगे

प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं दस शब्दों की सही वर्तनी (स्पैलिंग) लिखें। सही वर्तनी लिखकर उस शब्‍द का अर्थ लिखें तथा मूल शब्‍द का वाक्‍य में सार्थक प्रयोग करें।--(अंक 30)
,
विषेश, किरपा, आशिर्वाद, नेत्रित्‍व, प्राक्रम, संषोधन, ततपर, तिरष्‍कार, विस्‍त्रित, सर्वोपरी, परीश्रम, क्रित्रिम, निरमाण, स्‍विकार, परिक्षा

प्रश्न 5. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग सौ शब्दों में अपने विचार लिखें--(अंक 10)

(क) बाढ़: एक जटिल समस्‍या
(ख) क्‍या ब्रेल का स्‍थान आधुनिक तकनीक ले सकती है?
(ग) आतंकवाद एक गम्‍भीर समस्‍या
(घ) महिला सशक्‍तिकरण
(ङ) भारत की विदेश नीति
*************************

12/05/2025

With deep regret, we inform you of the shocking and sad demise of our beloved Mrs. Usha Kaul, who left for her heavenly abode this evening after a prolonged illness. Words fail to express our grief in this critical moment. Mrs. Kaul was not just like a mother to all of us but also to AICB, towards the growth and progress of which she made many sacrifices throughout her life. Madam firmly stood with Kaul saheb during numerous troubles and tribulations and together they both brought the organization to our present national and international recognition.



At a personal level she was always warm and affectionate and wished for the well-being and happiness of everyone. Our heart goes out to Kaul saheb, his son Ashu, daughter-in-law Shashi and grandsons Siddharth and Prince as-well-as granddaughter-in-law Shivani in this hour of trial.



The cremation will take place tomorrow, that is Tuesday, 13th May, 2025 at 11: 15 AM at the Naharpur(near Rohini) Cremation ground.



May God rest the departed soul in peace and give the family the strength to bear this irreparable loss.



In prayer,

AICB Family. Emoji

02/12/2024

Result of M.L Khandelwal Braille Essay Competition 2024

Junior Group (Hindi)
1. First Prize = Mr. Desh Kumar, Model School for the Visually Handicapped NIEPVD, Dehradun
2. Second Prize = Ms. Akanksha, Sparsh Govt. Blind Girls Inter College, Mohaan Road, Lucknow
3. Third Prize = Ms. Vandana, AICB Capt. Chandanlal Spl. School for the Blind, Gurugram

Junior Group (English)
1. First Prize = Mr. Nikesh Sharma, J.P.M. Sr. Sec. School for the Blind, Lal Bahadur Shastri Marg, Delhi

Senior Group (Hindi)
1. First Prize = Mr. Tushar Jindal, St. Stephen College, Delhi
2. Second Prize = Mr. Vishal Saini, St. Stephen College, Delhi
3. Third Prize = Mr. Vishal, Sri Venkateswara College, Delhi

Senior Group (English)
1. First Prize = Ms. Junita Rai, AICB Capt. Chandanlal Spl. School for the Blind, Gurugram
2. Second Prize = Dr. Vinod Asudani, Nagpur

Address

Braille Bhawan Sector 5 Rohini Delhi
Delhi
110085

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+911127054082

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All India Confederation of the Blind posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to All India Confederation of the Blind:

Share