Bharatiya Kisan Sangh

Bharatiya Kisan Sangh Bharatiya Kisan Sangh भारतीय किसान संघ It is the India’s Biggest Farmers Organization For the Farmers, by the Farmers and of the Farmers.

Founded by India’s Eminent thinker Shri Dattopant ji Thengdi, Bharatiya Kisan Sangh is an organization of the Farmers of India aiming at the Holistic Development of the Farmers of India. BKS is the seldom organization in India which is not affiliated or connected with any Political motive, but was formed and is working solely for the up-liftment of the Farmers of India.

भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रांत की जिला प्रचार प्रमुख कार्यशाला भोपाल में संपन्न। आधुनिक मीडिया के प्रभावी उपयोग पर दिय...
20/09/2026

भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रांत की जिला प्रचार प्रमुख कार्यशाला भोपाल में संपन्न।

आधुनिक मीडिया के प्रभावी उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण।

​भोपाल 20 सितंबर। भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रांत की एक दिवसीय 'जिला प्रचार प्रमुख कार्यशाला' का आयोजन रविवार को भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन के प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी बनाना और कार्यकर्ताओं को आधुनिक मीडिया व सोशल मीडिया माध्यमों के व्यावहारिक उपयोग में प्रशिक्षित करना था।

​कार्यशाला में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री राघवेंद्र जी पटेल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मध्य भारत प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री श्री भरत जी पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य भारत प्रांत के सभी जिलों एवं संभागों के प्रचार प्रमुखों ने सहभागिता की।

*​तीन सत्रों में मिला तकनीकी व व्यावहारिक मार्गदर्शन:*

*​प्रथम सत्र:* मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री महेश जी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
*​द्वितीय सत्र:* प्रांत प्रचार प्रमुख श्री राहुल धूत ने प्रचार तंत्र के संचालन और मीडिया के प्रभावी उपयोग की तकनीकें साझा कीं।

*​तृतीय सत्र:* वरिष्ठ पत्रकार श्री देवदत्त दुबे ने समाचार लेखन, पत्रकारिता के सिद्धांतों और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ाव पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

*​डिजिटल माध्यमों पर विशेष जोर*

कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, समाचार आलेखन के साथ-साथ फेसबुक, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के सही व प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

​वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक सूचना तकनीक के माध्यम से सुदूर गांवों में बैठे कार्यकर्ता भी किसानों की समस्याओं, संगठन के विचारों और गतिविधियों को शासन व समाज तक प्रमुखता से पहुंचा सकते हैं। प्रांत संगठन मंत्री श्री भरत जी पटेल ने डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए कहा कि बदलते सूचना तंत्र के साथ कार्यकर्ताओं को अप-टू-डेट रखना समय की आवश्यकता है, ताकि किसानों की आवाज़ और अधिक मजबूती से उठाई जा सके।

अखिल भारतीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन 30 सितंबर 2026, दिन - बुधवार, स्थान - नई दिल्ली  #महिलाकिसानवर्ष
20/09/2026

अखिल भारतीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन
30 सितंबर 2026, दिन - बुधवार, स्थान - नई दिल्ली
#महिलाकिसानवर्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU) में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (ABVP) की शानदार जीत।अध्यक्ष पद पर श्री यश डब...
19/09/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU) में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (ABVP) की शानदार जीत।

अध्यक्ष पद पर श्री यश डबास, सचिव पद पर सुश्री रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर श्री लक्ष्य राज सिंह सहित तीनों पद ABVP के नाम।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।


भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री के साई रेड्डी जी द्वारा रैतुदिनोतसव साप्ताहिक कार्यक्रम में, जगितयाल जिला, मेठ...
19/09/2026

भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री के साई रेड्डी जी द्वारा रैतुदिनोतसव साप्ताहिक कार्यक्रम में, जगितयाल जिला, मेठपललि मंडल वेललुला गांव में भगवान बलराम का पूजन कर मूर्ति का अनावरण किया
#बलरामजयंती

देश भर में गांव गांव में ग्राम समिति केंद्र, तहसील, जिला केन्द्रों पर भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव (भाद्रपद,  शुक्ल पक्ष,...
18/09/2026

देश भर में गांव गांव में ग्राम समिति केंद्र, तहसील, जिला केन्द्रों पर भगवान बलराम जी के जन्मोत्सव (भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, षष्ठी) की मची धूम। एक सप्ताह तक जारी रहेगा देश भर में बलराम जयंती उत्सव।
भगवान बलराम की जय #बलरामजयंती

18/09/2026

जिस अनुशासन से सबको भौतिक और आध्यात्मिक प्रगति का लाभ हो, उसे हम धर्म कहते हैं.

 #मुख्यमंत्री_किसान_सम्मान_निधि योजना लागू करे  #उत्तरप्रदेश सरकारभारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के आव्हान पर जनपद आगरा इ...
18/09/2026

#मुख्यमंत्री_किसान_सम्मान_निधि योजना लागू करे #उत्तरप्रदेश सरकार
भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के आव्हान पर जनपद
आगरा इकाई ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के नाम से जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से किसानों की विभिन्न समस्याओं/मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार किसान सम्मान निधि में 6000/प्रतिवर्ष देकर किसान सम्मान निधि 12000 रुपए करे।

आज के समाचार पत्र भारतीय किसान संघ  #उत्तरप्रदेश ज्ञापन दिवस कार्यक्रम। #ज्ञापनदिवस
18/09/2026

आज के समाचार पत्र भारतीय किसान संघ #उत्तरप्रदेश ज्ञापन दिवस कार्यक्रम।
#ज्ञापनदिवस

Address

43 Deendayal Upadhyaya Marg
Delhi
110002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharatiya Kisan Sangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bharatiya Kisan Sangh:

Shortcuts

Share