सार्वदेशिक आर्यवीर दल

  • Home
  • India
  • Delhi
  • सार्वदेशिक आर्यवीर दल

सार्वदेशिक आर्यवीर दल Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सार्वदेशिक आर्यवीर दल, Youth Organization, arsha yog sansthan sector 76 faridabad, Delhi.

31/08/2026

#आर्य_वीर_दल #सोनीपत

31/08/2026
स्वामी देवव्रत सरस्वती जी द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर
22/06/2026

स्वामी देवव्रत सरस्वती जी द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर

22/06/2026

#यज्ञोपवीत #संस्कार

 #आर्य_वीर_दल  #रोहतक नगर का  #शिविर  #समापन  #समारोह
22/06/2026

#आर्य_वीर_दल #रोहतक नगर का #शिविर #समापन #समारोह

22/06/2026

ग्राम #टांटोटी जनपद #अजमेर #राजस्थान में स्थानीय #शिविर।

गुरुकुल विश्वभारती रोहतक का आर्य वीर श्रेणी शिविर समापन।
13/06/2026

गुरुकुल विश्वभारती रोहतक का आर्य वीर श्रेणी शिविर समापन।

अखबारों की कतरन में राष्ट्रिय शिविर
13/06/2026

अखबारों की कतरन में राष्ट्रिय शिविर

सम्पूर्ण मानवता हेतु कल्याणकारी है आर्य मान्यताएं- राज्यपालश्री आचार्य देवव्रत जी गुरुकुल में चल रहे सार्वदेशिक आर्यवीर ...
10/06/2026

सम्पूर्ण मानवता हेतु कल्याणकारी है आर्य मान्यताएं- राज्यपालश्री आचार्य देवव्रत जी

गुरुकुल में चल रहे सार्वदेशिक आर्यवीर एवं वीरांगना दल के राष्ट्रीय शिविर को राज्यपालश्री ने किया सम्बोधित, देश के 15 प्रान्तों के 1000 से ज्यादा युवक-युवतियों ले रहे हैं प्रशिक्षण

कुरुक्षेत्र, 09 जून 2026 - वेद और आर्य समाज की मान्यताएं केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए हैं। आज के इस दौर में जब युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से विमुख हो रही है, तब आर्यवीर दल और वीरांगना दल युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा और सदाचार के संस्कार फूंकने का महान कार्य कर रहे हैं। यह प्रेरणादायी विचार गुजरात के माननीय राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत जी ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र में चल रहे सार्वदेशिक आर्यवीर दल एवं वीरांगना दल के राष्ट्रीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। इस अवसर पर सार्वदेशिक आर्यवीर दल न्यास के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती, प्रधान संचालक नन्दकिशोर शास्त्री, सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल की प्रधान संचालिका श्रीमती व्रतिका आर्या, वैदिक विद्वान् डाॅ. राजेन्द्र विद्यालंकार, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य, आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान धर्मवीर आर्य, महामंत्री विजयपाल आर्य, वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानन्द जी, महाशय जयपाल आर्य, रामनिवास आर्य, संजीव आर्य सहित अनेक महानुभाव उपस्थित रहे।

शिविर में देश के 15 प्रान्तों से आए हजारों आर्यवीरों और वीरांगनाओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल महोदय ने आर्य समाज की मान्यताओं, उसकी प्रासंगिकता और युवा शक्ति के दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
आचार्य देवव्रत जी ने कहा कि आर्य समाज की मान्यताएं ईश्वर के सच्चे स्वरूप, मानवता और विज्ञान पर आधारित हैं। महर्षि दयानन्द सरस्वती जी ने ‘कृण्वन्तो विश्वमार्यम्’ अर्थात् संपूर्ण विश्व को श्रेष्ठ बनाओ का जो संदेश दिया था, वह आज के अशांत विश्व के लिए एकमात्र समाधान है।

व्यसनमुक्ति और चरित्र निर्माण की आवश्यकता
युवाओं को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत युवाओं की जरूरत है। आर्यवीर दल का यह शिविर युवाओं को न केवल लाठी, तलवार और आत्मरक्षा के गुर सिखाता है, बल्कि उन्हें नशे और कुसंस्कारों से दूर रखकर एक संस्कारी नागरिक बनाता है।

वीरांगनाओं का शौर्य ही समाज की ताकत
वीरांगना दल की सराहना करते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि माता जीजाबाई और रानी लक्ष्मीबाई के संस्कारों को आत्मसात कर हमारी बेटियां आत्मरक्षा में सक्षम बन रही हैं। एक सशक्त समाज का निर्माण नारी शक्ति के सबलीकरण के बिना असंभव है।

आर्यवीर दल राष्ट्र का सुरक्षा कवच
उन्होंने आर्यवीर दल के अनुशासन और सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी देश पर कोई आपदा आती है, आर्यवीर अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर सेवा कार्य करते हैं। यह दल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक जीती-जागती पाठशाला है।

अंत में स्वामी देवव्रत सरस्वती जी ने आचार्यश्री सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

#आर्यवीर_दल #वीरांगना_दल #आर्यसमाज #राष्ट्रीय_शिविर_2026 #राष्ट्र_निर्माण #युवा_शक्ति #चरित्र_निर्माण #संस्कार_ही_सेवा #शौर्य_प्रदर्शन #आत्मरक्षा #कृण्वन्तो_विश्वमार्यम् #ऋषि_दयानन्द

Address

Arsha Yog Sansthan Sector 76 Faridabad
Delhi
121002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सार्वदेशिक आर्यवीर दल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सार्वदेशिक आर्यवीर दल:

Shortcuts

Share