May I Help You - NGO

May I Help You - NGO MIHU is a dedicated NGO which works entirely for the upliftment of the poor and the needy by extending a helping hand to children and the senior citizen.

MIHU is a dedicated NGO which works entirely for the upliftment of the poor and the needy by extending a helping hand to children and the senior citizen of the weaker section of the society. MIHU believes that it’s the duty of the ‘Present’ to take care of ‘The Past’ and nurture the promising ‘Future’ of the society. Another aim is to make sincere efforts to bring awareness in the society towards its rich cultural heritage and tradition. With this mission in mind, it is constantly engaged in social, cultural and educational activities.

🦚✨ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🦚May I Help You (संस्था) की ओर से आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार...
04/09/2026

🦚✨ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨🦚

May I Help You (संस्था) की ओर से आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आइए, इस पावन अवसर पर श्रीकृष्ण के संदेश “मानवता, प्रेम और सेवा” को अपने जीवन में अपनाएँ और मिलकर किसी के जीवन में खुशियों की एक नई रोशनी जगाएँ। 🌸🤝

https://www.facebook.com/share/1DU2Qyd5AG/

बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और learning by doing की भावना विकसित करने का एक सार्थक प्रयास। ज्ञान जब प्रयोग से जुड...
08/08/2026

बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और learning by doing की भावना विकसित करने का एक सार्थक प्रयास। ज्ञान जब प्रयोग से जुड़ता है, तो सीखना अनुभव बन जाता है।

08/08/2026

विज्ञान को प्रयोग के माध्यम से समझने का शानदार अनुभव!

संस्था कि ओर से मुकेश झा सर का हार्दिक आभार, जिन्होंने Sodium Metal के प्रयोग के माध्यम से बच्चों को विज्ञान की अवधारणाओं से न केवल परिचित कराया, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अद्भुत प्रयास किया। कक्षा में पढ़ी गई अवधारणाएँ जब वास्तविक प्रयोग के माध्यम से सामने आती हैं, तो सीखना और भी रोचक, प्रभावी और यादगार बन जाता है। बच्चों की जिज्ञासा, उत्साह और सक्रिय सहभागिता इस अनुभव की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

MIHU (May I Help You) की प्रेरणादायक पहलMIHU के सक्रिय सदस्य श्री गगनदीप शर्मा जी द्वारा  *गीता संस्थानम कुरुक्षेत्र* मे...
09/07/2026

MIHU (May I Help You) की प्रेरणादायक पहल
MIHU के सक्रिय सदस्य श्री गगनदीप शर्मा जी द्वारा *गीता संस्थानम कुरुक्षेत्र* में गुरुकुल के विद्यार्थियों के लिए श्रीमद्भगवद्गीता एवं सकारात्मक सोच (Positive Mindset) विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद में सम्पन्न हुआ। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के जीवनोपयोगी संदेशों, सकारात्मक चिंतन, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और इस प्रेरणादायक संवाद से अपने जीवन के लिए अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मीहू (May I Help You) का उद्देश्य समाज में शिक्षा, संस्कार, सेवा और सकारात्मक सोच का प्रसार करना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। हम सब पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनके पावन सान्निध्य में इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम को आयोजित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

हमारे लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि 'मे आई हेल्प यू' (MIHU) संस्था द्वारा आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर को...
02/07/2026

हमारे लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि 'मे आई हेल्प यू' (MIHU) संस्था द्वारा आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर को दैनिक जागरण एवं वीर अर्जुन जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। यह केवल हमारे कार्यों की सराहना नहीं, बल्कि महिला सुरक्षा, बेटी सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का सम्मान है।

आत्मविश्वास की नई उड़ान: आत्मरक्षा शिविर में बेटियों ने सीखे सुरक्षा के गुर खजूरी कॉलोनी स्थित एस.वी. पब्लिक स्कूल में '...
01/07/2026

आत्मविश्वास की नई उड़ान: आत्मरक्षा शिविर में बेटियों ने सीखे सुरक्षा के गुर

खजूरी कॉलोनी स्थित एस.वी. पब्लिक स्कूल में 'मे आई हेल्प यू' (MIHU) संस्था द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समर्पित इस पहल में डेस्टिनी एजुकेयर ने नॉलेज पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस शिविर में 60 से अधिक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, मानसिक दृढ़ता तथा आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना करने के प्रभावी तरीके सिखाए गए। यह प्रशिक्षण एनसीसी कैडेट पायल तिवारी एवं ज्योति शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं गरिमामय मंच संचालन सुश्री अनुष्का झा ने किया। इस सफल आयोजन में मुकेश झा, आशुतोष मिश्रा, अजय निगम, महेश पाण्डेय एवं संस्था के अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में प्रेमकांत झा, विनोद सिंह, मुकेश झा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यह शिविर केवल आत्मरक्षा का प्रशिक्षण नहीं, बल्कि बेटियों में आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संचार करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। इस अवसर पर हम एस.वी. पब्लिक स्कूल के आदरणीय प्राचार्य श्री मोर मुकुट शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए विद्यालय परिसर उपलब्ध कराया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग और विश्वास के बिना इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव नहीं था।
साथ ही सभी प्रशिक्षकों, अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागी का भी हार्दिक धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सशक्त बेटी • सुरक्षित समाज • आत्मनिर्भर भारत 🇮🇳

"वीर अर्जुन समाचार पत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कवरेज।
24/06/2026

"वीर अर्जुन समाचार पत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कवरेज।

21/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संकल्प लिया।
🧘‍♀️ योग अपनाएं, स्वस्थ रहें।🧘‍♀️

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने ...
21/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
🧘‍♀️ योग अपनाएं, स्वस्थ रहें। 🧘‍♂️

16/06/2026

Children enthusiastically practiced various self-defense techniques during the training session. This training is not only enhancing their physical abilities but also building confidence, discipline, and awareness about personal safety.

Address

F Block Khajoori Colony
Delhi
110090

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

919811739661

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when May I Help You - NGO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share