01/08/2026
*PANKH NGO – Moments of Compassion & Hope 🌹*
On 1st August 2026 (Saturday), PANKH NGO was privileged to witness three heartwarming acts of kindness and social commitment:
1. Three young, energetic and enthusiastic students from Shaheed Sukhdev College of Business Studies visited PANKH NGO with a unique and promising proposal aimed at contributing towards the welfare and holistic development of Blind children.
2. Mrs. Shilpa Goel visited the NGO along with her adorable little son. She lovingly supported by *Monetary donation* and distributed chocolates among the children of our Crèche-cum-Play School and spent valuable quality time with them, filling their hearts with joy and smiles.
3. Mr. & Mrs. Jatin Malhotra celebrated Mrs. Malhotra's birthday in a truly meaningful way by sharing their happiness with our children. They generously gifted a variety of delicious eatables, making the day memorable for every child.
PANKH NGO sincerely expresses its heartfelt gratitude to all our wonderful visitors for their kindness, generosity and commitment towards creating a happier childhood for underprivileged children.
May God bless you all with good health, happiness and abundant success. 🙏🌹
– *President, PANKH NGO*
*पंख एनजीओ – सेवा, स्नेह एवं संवेदनाओं के अविस्मरणीय पल 🌹*
दिनांक 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को पंख एनजीओ में सेवा, प्रेम और सामाजिकh उत्तरदायित्व से जुड़े तीन प्रेरणादायक आयोजन सम्पन्न हुए:
1. शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज़ के तीन उत्साही एवं ऊर्जावान विद्यार्थियों ने पंख एनजीओ का भ्रमण किया तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं समाजसेवा से संबंधित एक अनूठा एवं सराहनीय प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
2. श्रीमती शिल्पा गोयल जी अपने नन्हे पुत्र के साथ पंख एनजीओ आईं। उन्होंने क्रेच-कम-प्ले स्कूल के बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट वितरित कीं तथा उनके साथ आत्मीयता से समय बिताकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।
3. श्री एवं श्रीमती जतिन मल्होत्रा ने श्रीमती मल्होत्रा का जन्मदिन पंख एनजीओ के बच्चों के बीच मनाकर उसे एक यादगार सामाजिक उत्सव बना दिया। उन्होंने बच्चों के लिए अनेक प्रकार के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ भेंट किए और सभी के साथ अपनी खुशियाँ साझा कीं।
पंख एनजीओ परिवार सभी सम्मानित आगंतुकों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है। आपका स्नेह, सहयोग और संवेदनशीलता हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा है।
ईश्वर आप सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें। 🙏🌹
– *अध्यक्ष, पंख एनजीओ*