Aicctu HQ

Aicctu HQ Official page of All India Central Council of Trade Unions

22/05/2026

मज़दूरी बढ़ाओ, मज़दूरों पर दमन बंद करो !
मानेसर, नोएडा के सभी मजदूरों और एक्टिविस्टों को रिहा करो !

मज़दूरों की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का जवाब होगा — और मज़बूत एकता, और बड़ा संघर्ष। मानेसर, नोएडा, पानीपत, बरौनी से लेकर देशभर के औद्योगिक इलाकों में मज़दूर अपने हक़, सम्मानजनक मज़दूरी, सुरक्षित काम के हालात और यूनियन के अधिकार के लिए सड़क पर हैं।

लेकिन सरकार और पुलिस का जवाब क्या है?
दमन, गिरफ़्तारियाँ और आंदोलन को कुचलने की कोशिश।

जो हाथ इस देश को चलाते हैं, आज वही अपने अस्तित्व के लिए सड़कों पर हैं। यह लड़ाई सिर्फ़ मज़दूरों की नहीं, पूरे मेहनतकश समाज की लड़ाई है।

ऐक्टू

Massive demonstration by Chennai sanitation workers demanding newly formed Vijay government to regularise them under the...
22/05/2026

Massive demonstration by Chennai sanitation workers demanding newly formed Vijay government to regularise them under the banner of workers rights forum affiliated to AICCTU.

16/05/2026

•बरौनी से पानीपत तक, मानेसर से नोएडा तक•
देशभर के मज़दूर भूखमरी वाली मज़दूरी, अमानवीय काम की परिस्थितियों, ठेका प्रथा और कॉरपोरेट शोषण के खिलाफ़ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।

और हर बार जब मज़दूर अपने हक़ की बात करते हैं, सरकार की तरफ़ से जवाब मिलता है — पुलिस दमन, धमकी, लाठीचार्ज, गिरफ़्तारी और यूनियनों पर हमले।

लेकिन हर दमन के बावजूद मज़दूर एकजुट होकर लड़ रहे हैं।
₹42,000 न्यूनतम मज़दूरी, यह सम्मान और इंसानी जीवन के लिए ज़रूरी न्यूनतम मांग है।

यह देश मेहनतकशों के श्रम से चलता है और मेहनतकश अपना हक ले कर रहेंगे। कॉरपोरेट मुनाफ़े बचाने के लिए मज़दूरों के अधिकारों को कुचला नहीं चलेगा।

मज़दूर विरोधी दमन बंद करो! सभी गिरफ्तार मज़दूरों को रिहा करो!
₹42,000 न्यूनतम मज़दूरी लागू करो!
8 घंटे से ज़्यादा काम नहीं चलेगा!
मज़दूर विरोधी श्रम संहिताएँ वापस लो!

मज़दूर एकता ज़िंदाबाद! ✊

AICCTU

Central Trade Unions Protest Rally in Anantapur Against Anti-Worker Policies of the Central Government.Under the leaders...
14/05/2026

Central Trade Unions Protest Rally in Anantapur Against Anti-Worker Policies of the Central Government.

Under the leadership of central trade unions, a massive protest rally was held in Anantapur on May 12, condemning the government repression of workers in Noida. The protestors later staged a dharna in front of the LIC office, expressing strong opposition to the anti-worker policies of the Central Government.

Speaking on the occasion, AICCTU District President Parushuramudu and Convener Pola Lakshminarayana criticized the four Labour Codes introduced by the Central Government, stating that they are entirely pro-corporate and aimed at weakening the hard-earned rights of the working class. They warned that workers across the country would strongly resist any attempts to dismantle labour rights achieved through decades of struggle.

The leaders also condemned the ongoing privatization of public sector institutions, saying that handing over national assets to corporate forces would lead to large-scale exploitation of public wealth.

The protestors raised the following demands:

• Repeal the four Labour Codes immediately
• Strictly implement the 8-hour work system
• Stop privatization of public sector institutions
• Fix minimum wages at ₹26,000
• Ensure job security for all workers

The program was attended by CPI(ML) Liberation district honorary president T.S. Vali, district secretary Vemana, AICCTU leaders Gouse, Shiva Prasad, Mahaboob, student leader K. Balakrishna, Asif, along with leaders of various trade unions and mass organizations in large numbers.

📣 10 मई 2026 : ऐक्टू ने 1857 के महान संग्राम को याद करते हुए, नोएडा में चल रहे मजदूरों के दमन के खिलाफ, लखनऊ में निकाला ...
11/05/2026

📣 10 मई 2026 : ऐक्टू ने 1857 के महान संग्राम को याद करते हुए, नोएडा में चल रहे मजदूरों के दमन के खिलाफ, लखनऊ में निकाला विरोध मार्च 📣

नोएडा और उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में मजदूरों का दमन करने वाली योगी सरकार मुर्दाबाद!!

नोएडा में गिरफ्तार सभी मजदूरों और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं को अविलंब बिना शर्त रिहा करो!!

मजदूर अधिकारों पर हमला नहीं चलेगा – मजदूर विरोधी लेबर कोड कानूनों को रद्द करो!!

नोएडा में चल रहे मजदूर आंदोलन के दमन के खिलाफ, दिनांक 10 मई 2026 को लखनऊ में ऐक्टू द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। 1857 के महान संग्राम के शुरू होने के दिन आहूत, इस विरोध प्रदर्शन से एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ऐक्टू उत्तर प्रदेश राज्य कमिटी अध्यक्ष, कॉमरेड विजय विद्रोही समेत दर्जनों नेताओं को घरों से निकलने नहीं दिया गया।

नोएडा में योगी सरकार के इशारों पर आंदोलनकारी मजदूरों और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं को जेलों में भरे जाने और मजदूर–आंदोलनों के दमन की कोशिश के खिलाफ निकाले गए इस विरोध मार्च से योगी सरकार इतना भयभीत हो गई कि भारी पुलिस बल लगाकर अवरुद्ध करने की सारी कोशिशें की।

नोएडा में ऐक्टू नेता अमर सिंह, सीतापुर में अर्जुन लाल, लखीमपुर में कमलेश राय, पीलीभीत में देवाशीष, सोनभद्र में कलीम, वाराणसी में अमर नाथ राजभर, फैजाबाद में अतीक जी, बस्ती में राम लौट जी, महराजगंज में संजय निषाद, इत्यादि को घरों पर पुलिस–प्रशासन द्वारा बंदी बना लिया गया।

इस के बावजूद बड़ी संख्या में मजदूर लखनऊ पहुंचे, और चारबाग से कालिदास मार्ग के लिए जुलूस लेकर चले, जिन्हें स्टेशन परिसर से बाहर निकलने से रोक दिया गया। साथ ही नोएडा सहित प्रदेश भर में मजदूरों के साथ किए जा रहे व्यवहार को भी सरकार ढक और छिपाकर रखना चाहती है, जिससे उसके रंगे पुते चेहरे के पीछे का भयानक मजदूर विरोधी चेहरा जनता के सामने न आ जाए।

ऐक्टू ने नोएडा में गिरफ्तार सभी श्रमिकों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं की तत्काल बिना शर्त रिहाई, प्रदेश भर में समान न्यूनतम वेतन 27000/माह, 4 श्रम कोड वापस लेने ,स्कीम वर्कर्स को न्यूनतम वेतन के दायरे में लाने आदि मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।
कार्यक्रम में कामरेड राम सिंह, डॉक्टर राजेश सिंह, देवानंद जी, एस एम जैदी, कमला गौतम, भाकपा माले राज्य स्थाई समिति सदस्य रमेश सेंगर और राधे श्याम मौर्य, ऐपवा जिला संयोजक कामरेड सरोजिनी विष्ट प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इंकलाब जिंदाबाद!!
मजदूर एकता जिंदाबाद!!
ऐक्टू जिंदाबाद!!

Long Live The Legacy Of May Day Martyrs !!Fight Against Corporate Loot & Attacks On Democracy !!Resist Communal Polariza...
01/05/2026

Long Live The Legacy Of May Day Martyrs !!

Fight Against Corporate Loot & Attacks On Democracy !!

Resist Communal Polarization !!

Release All Protesting Workers & Trade Union Activists Arrested In Noida-Manesar & Other Parts Of The Country !!

Take Back All Four Anti-Worker Labour Codes !!

Stop Privatization, Regularize All Contract Workers !!

End Contractual Hiring, Ensure Equal Pay For Equal Work !!

Constitute Gender Cell At All Work Places !!

No To Starvation-Level Wages, Increase Minimum Wages To Rs 42,000 Per Month, Ensure Payment At Double Rate For Overtime Work !!

*******************************

मई दिवस के शहीदों को लाल सलाम!!

पानीपत-मानेसर-नोएडा से आई आवाज़, बंद करो मुनाफे के लिए मजदूरों पर अत्याचार !!

मालिक और सरकार का गठजोड़ मुर्दाबाद, मानेसर-नोएडा समेत तमाम मजदूर-आन्दोलनों में गिरफ्तार किये गए मजदूरों और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं को रिहा करो !!

सभी के लिए जीने लायक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की गारंटी करो !!

मजदूर-विरोधी श्रम कोड कानूनों और निजीकरण-ठेकेदारी की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज़ करो !!

महंगाई-बेरोज़गारी पर रोक लगाओ !!

संघ-भाजपा की साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मजदूर वर्ग की एकता मजबूत करो !!

नोएडा-मानेसर-पानीपत भिवाड़ी में वेतन बढ़ोत्तरी और 8 घंटे कार्यदिवस की मांग के लिए लड़ रहे फैक्ट्री मज़दूर हों या अपने पे...
27/04/2026

नोएडा-मानेसर-पानीपत भिवाड़ी में वेतन बढ़ोत्तरी और 8 घंटे कार्यदिवस की मांग के लिए लड़ रहे फैक्ट्री मज़दूर हों या अपने पेंशन के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे कर्मचारी, सरकार की नीति है केवल दमन!

इस हिटलरी मज़दूर-विरोधी सरकार का एक ही जवाब -
मज़दूर एकता जिंदाबाद!!
इंकलाब जिंदाबाद!!

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच (संबद्ध -  ऐक्टू) ने दिनांक 19 अप्रैल 2026 को  मथुरा में अपना प्रथम जिला सम्मेलन सफलताप...
23/04/2026

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच (संबद्ध - ऐक्टू) ने दिनांक 19 अप्रैल 2026 को मथुरा में अपना प्रथम जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया। कार्यक्रम में जिले भर से आए विभिन्न सफाई कर्मचारियों और सफाई के कार्य में लगे चालकों समेत अलग–अलग कैटेगरी के कॉन्ट्रैक्ट और पक्के कर्मचारियों ने बढ़–चढ़कर भागीदारी की। सम्मेलन में मथुरा और आसपास के इलाकों में मजदूरों की समस्याओं पर गंभीर विचार और बहस के बाद एक 15 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया। कामरेड प्रीतम सिंह को अध्यक्ष एवं कामरेड उत्तम चंद सहजाना को महामंत्री के रूप में चुना गया।

*निजीकरण–आउटसोर्सिंग के जरिए योगी सरकार कर रही है मजदूरों का शोषण*

नोएडा के मजदूरों का दमन और मुख्यमंत्री–श्रममंत्री के द्वारा दिए गए गलत बयान इस बात को साफ बताते हैं कि योगी सरकार की वफादारी कॉरपोरेट मुनाफाखोरों के साथ है। केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा सरकारें जल्द से जल्द मजदूर–विरोधी श्रम–कोड कानूनों को लागू करना चाहती हैं। इन श्रम कोड कानूनों के पूर्ण रूप से लागू हो जाने के बाद 12 घंटे के कार्यदिवस को कानूनी मान्यता मिल जाएगी। मजदूरों को आजीवन 'फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट ' में फंसाकर कॉन्ट्रैक्ट पर ही काम लिया जाएगा। श्रम कोड कानूनों के माध्यम से मोदी–योगी सरकार, मजदूरों के यूनियन बनाने और स्ट्राइक करने के अधिकार को भी खत्म कर देना चाहती है। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान पर हमला करके और 8 घंटे के कार्यदिवस जैसे प्रावधानों को खत्म कर, भाजपा सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच, मोदी–योगी सरकार की इन तमाम कोशिशों के खिलाफ और मजदूर हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर और तैयार रहेगा।

सम्मेलन में मौजूद प्रतिनिधियों ने मथुरा के कर्मचारियों की समस्याओं को मंच से साझा किया और मानेसर–नोएडा–भिवाड़ी इत्यादि जैसी जगहों पर चल रहे आंदोलनों के साथ एकजुटता भी जाहिर की।

संघ–भाजपा की सरकार बातचीत के जगह दमन और हिंसा में विश्वास रखती है। एक तरफ तो धर्म–संप्रदाय के नाम पर मजदूरों को बांटकर उनके सारे अधिकार छीने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अदानी–अंबानी जैसे पूंजीपतियों को लूट की खुली छूट दे दी गई है। मजदूर अधिकारों और सम्मान के संघर्षों को सफल बनाने की गारंटी इसी बात में निहित है कि हम सारे भेदभाव को भुलाकर मजदूर–वर्ग की एकता को मजबूत करें।

नोएडा–मानेसर में गिरफ्तार सभी मजदूरों और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं को रिहा करो !!

उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच जिंदाबाद !!
ऐक्टू जिंदाबाद !!

दुनिया के मजदूरों एक हो !!
इंकलाब जिंदाबाद !!

Address

Delhi
110092

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aicctu HQ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aicctu HQ:

Share

Category