Purple Pen

Purple Pen Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Purple Pen, Nonprofit Organization, Delhi.

पर्पल पेन ~ साहित्य संवर्धन, प्रचार, भाषा उन्नयन, संगीत, समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण के कार्य में संलग्न संस्था है। पत्रकार, लेखिका वसुधा 'कनुप्रिया' द्वारा इसकी स्थापना 21 अप्रैल, 2015 (वर्ष प्रतिपदा के शुभ दिन) की गई थी। पर्पल पेन साहित्यिक समूह की स्थापना वर्ष प्रतिपदा, 2015 में हुई। सात वार्षिक उत्सव तक की साहित्यिक यात्रा में पर्पल पेन से 80 से अधिक उच्च स्तरीय कार्यक्रम आईआईसी, प्रेस क्लब, मालवीय भवन, नेहरू युवा केंद्र, हिंदी भवन, गाँधी शांति प्रतिष्ठान, रेलवे क्लब जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर किया हैं। पर्पल पेन काव्य गोष्ठियों के अतिरिक्त लेखन आयोजन, प्रतियोगिताएं, पुस्तक प्रकाशन में भी संलग्न है। समूह अब तक डेढ़ सौ से अधिक सम्मान -- साहित्य, कला, संस्कृति, पर्यावरण, मीडिया आदि के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं देने वाले प्रबुद्धजन को प्रदान कर चुका है। 'कनुप्रिया प्रकाशन' के माध्यम में पर्पल पेन ने प्रकाशन में भी क़दम रखा है। अब तक पर्पल पेन द्वारा छह साझा काव्य संग्रह प्रकाशित एवं लोकार्पित किये जा चुके हैं।

हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत 'पर्पल पेन' द्वारा काव्य गोष्ठी 'शब्द स्पंदन' आयोजित की जा रही है।दिन -- रविवार, 06 सितम्बर, 2...
06/09/2026

हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत 'पर्पल पेन' द्वारा काव्य गोष्ठी 'शब्द स्पंदन' आयोजित की जा रही है।
दिन -- रविवार, 06 सितम्बर, 2026
स्थान -- अणुव्रत भवन, आईटीओ, नई दिल्ली

आमंत्रित कविगण --
सर्व सुश्री/श्री
राजेंद्र निगम राज (आयोजन अध्यक्ष)
डॉ. रश्मि अग्रवाल (विशिष्ट अतिथि)
इंदु राज निगम
ओम प्रकाश शुक्ल
सुषमा शैली
गुरचरण मेहता रजत
पूजा श्रीवास्तव (संचालन)
बबली सिन्हा वान्या
दिनेश आनंद
दीपक वर्मा
पूनम झा
रजनी रामदेव
पुष्पा शर्मा
भूपेंद्र कुमार
राजेश शुक्ल
अमरपाल अमर
अद्वैत रवि
गोल्डी गज़ब
मणिका वर्मा
गोपाल गुप्ता
सचिन ‘परवाना’
ज्योतिमा रश्मि
अमृता अमृत
सीमा शर्मा मेरठी
हिमांशु शुक्ला
अभिनव मिश्रा
पुनीत पांचाल

सादर,
वसुधा कनुप्रिया
संस्थापक-अध्यक्ष, पर्पल पेन

(केवल आमंत्रित कविगण का काव्य पाठ होगा।)

पर्पल पेन संस्था द्वारा पारंपरिक लोकगीतों का विशेष सांस्कृतिक आयोजन 'तीज उत्सव' कल मनाया जाएगा ~  पारंपरिक परिधान पहन कर...
08/08/2026

पर्पल पेन संस्था द्वारा पारंपरिक लोकगीतों का विशेष सांस्कृतिक आयोजन 'तीज उत्सव' कल मनाया जाएगा ~

पारंपरिक परिधान पहन कर महिलाएं पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति देंगी। 'तीज क्वीन' का भी चयन किया जाएगा। लोकगीत एवं लोक संगीत के पुनः प्रवर्तन, प्रसार और प्रचार के उद्देश्य से पर्पल पेन संस्था गत दस वर्ष से 'तीज उत्सव' आयोजित कर रही है।

संस्था द्वारा 'लोकगीतों की तरंगिणी' साझा पारंपरिक लोकगीत संग्रह प्रकाशित किया गया जिसमें खड़ी बोली, भोजपुरी, अवधी, हरियाणवी, पंजाबी सहित नौ भाषाओं के लोकगीत संकलित हैं। यह एक संग्रहणीय पुस्तक है।

आमंत्रित सखियाँ :

सुश्री रजनी रामदेव (कार्यक्रम अध्यक्ष)
सुश्री कल्पना शुक्ला त्रिवेदी (विशिष्ट उपस्थिति)
सुश्री पूनम झा
सुश्री नीता शुक्ला
सुश्री बबली सिन्हा वान्या
सुश्री पुष्पा शर्मा
सुश्री संगीता वर्मा
सुश्री गुंजन अग्रवाल
सुश्री हेमलता शर्मा
सुश्री पारुल राज
सुश्री स्नेहलता पाण्डेय
सुश्री मणिका वर्मा
सुश्री शैल देवी शर्मा
सुश्री सीमा सिंघल
सुश्री इक़रा सिंघल
सुश्री नूतन शर्मा
सुश्री कविता गोस्वामी
सुश्री सुषमा शैली

संयोजन एवं संचालन
वसुधा कनुप्रिया
(संस्थापक-अध्यक्ष, पर्पल पेन)

(प्रवेश केवल निमंत्रण द्वारा)

पर्पल पेन 'शब्दराग' आयोजन फोटो एल्बम  ~
08/08/2026

पर्पल पेन 'शब्दराग' आयोजन फोटो एल्बम ~

पद्मभूषण गोपालदास नीरज की आठवीं पुण्यतिथि परपर्पल पेन संस्था की प्रस्तुति ~ शब्दराग ~ (स्वरचित कविताओं का पाठ एवं नीरज क...
15/07/2026

पद्मभूषण गोपालदास नीरज की आठवीं पुण्यतिथि पर
पर्पल पेन संस्था की प्रस्तुति
~ शब्दराग ~
(स्वरचित कविताओं का पाठ एवं नीरज के गीतों की कैरिओकी प्रस्तुति)

दिन -- रविवार, 19 जुलाई, 2026
स्थान -- एस. एस. स्टूडियो, निर्माण विहार, दिल्ली

'शब्दराग' कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र में कविगण द्वारा स्वरचित कविताओं का पाठ होगा।

आमंत्रित कविगण के नाम इस प्रकार है --
सर्व सुश्री/श्री --
मनोज मिश्र 'कप्तान' (विशिष्ट उपस्थिति)
अनिल मीत
मीनाक्षी भटनागर
ओम प्रकाश शुक्ल
पूजा श्रीवास्तव
रजनी रामदेव
मिलन सिंह
मनोज कामदेव
असलम बेताब
बबली सिन्हा वान्या
गुंजन अग्रवाल 'अनहद'
अद्वैत रवि
प्रो. अंजू अग्रवाल
ममता सिंह
रविंद्र नाथ सिंह
चेतना कपूर
गोपाल गुप्ता
राजेश शुक्ल
सुरेंद्र सिफ़र
गोल्डी गज़ब
मनिका वर्मा
स्नेह लता स्नेह
हेमलता शर्मा
अभिनव मिश्रा
अमर पाल 'अमर'

:: विशिष्ट उपस्थिति -- उस्ताद शायर श्री सीमाब सुल्तानपुरी ::

द्वितीय सत्र में नीरज के फ़िल्मी गीतों की कैरिओकी प्रस्तुति होगी।

आमंत्रित गायकों के नाम इस प्रकार हैं --
श्री लक्ष्मी शंकर बाजपेई (विशिष्ट उपस्थिति)
श्री विजय श्रीवास्तव (विशिष्ट उपस्थिति)
सुश्री शारदा मदरा
सुश्री ममता किरण
श्री दिनेश आनंद
श्री दीपक वर्मा
वसुधा कनुप्रिया

संजोयक --
वसुधा 'कनुप्रिया'
संस्थापक-अध्यक्ष, पर्पल पेन

(प्रवेश केवल आमंत्रण के आधार पर होगा।)

पर्पल पेन काव्य गोष्ठी'वृष्टि'दिन -- शनिवार, 11 जुलाई, 2026 समय -- शाम 4:00 बजे से स्थान -- पर्पल पेन फेसबुक पेज पर, लाइ...
10/07/2026

पर्पल पेन काव्य गोष्ठी
'वृष्टि'

दिन -- शनिवार, 11 जुलाई, 2026
समय -- शाम 4:00 बजे से
स्थान -- पर्पल पेन फेसबुक पेज पर, लाइव

आमंत्रित कविगण -- सर्व श्री/सुश्री मधुश्री के, प्रबोध मिश्र हितैषी, गीता भाटिया, वीना तँवर, सुरेन्द्रपाल वैद्य, सुषमा शैली, अभिलाषा विनय, पारुल राज, पुष्पा शर्मा

लाइव प्रसारण से जुड़ कर हमारी कविताओं का आनंद लें और हमारा उत्साह बढ़ाएं,

हार्दिक आभार सहित,
वसुधा 'कनुप्रिया'
(संयोजक एवं संचालक)
संस्थापक-अध्यक्ष, पर्पल पेन

'PURPLE PEN KARAOKE CLUB' FORMED & LOGO RELEASEDAnother musical event is lined up for this Sunday ( July 05, 2026). Many...
05/07/2026

'PURPLE PEN KARAOKE CLUB' FORMED & LOGO RELEASED

Another musical event is lined up for this Sunday ( July 05, 2026). Many friends and new singers are expected to join us...

After one year into karaoke singing programmes -- with seven events -- at Anuvrat Bhawan, Press Club Of India (Delhi), Soham Musical Studio and Hi5 Studio respectively, it was suggested by participant friends that a formal 'Purple Pen Music Club' be formed.

So, were formally launched our karaoke club logo. All karaoke singers and music lovers are welcome to join the same.

You may leave your name here. Best Regards. Happy Singing.

पर्पल पेन संस्था द्वारा 'सुर संगम' करिओकी संगीत संध्या का आयोजन ~ साहित्यिक चेतना की अलख जगाने वाली दिल्ली की अग्रणी संस...
28/05/2026

पर्पल पेन संस्था द्वारा 'सुर संगम' करिओकी संगीत संध्या का आयोजन ~

साहित्यिक चेतना की अलख जगाने वाली दिल्ली की अग्रणी संस्था 'पर्पल पेन' समाज सेवा, राष्ट्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय लोकगीत, संगीत आदि के प्रचार एवं पुनः प्रवर्तन के क्षेत्र में भी ग्यारह वर्ष से कार्यरत है। समाज को जोड़ने में, लोगों के बीच आत्मीयता बढ़ाने के लिए संस्था पिछले एक साल से लगातार गीत-संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है।

इसी श्रंखला में 'पर्पल पेन' द्वारा ईस्ट ऑफ़ कैलाश स्थित हाई5 स्टूडियो में 'सुर संगम' संगीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमें लगभग चौदह प्रतिभागी गायकों ने करिओकी पर एक से बढ़कर एक फ़िल्मी गीतों की प्रस्तुति दे कर भीषण गर्मी में भी दिलों को आनंद और उमंग से भर दिया।

प्रख्यात साहित्यकार, आकाशवाणी के पूर्व उपमहानिर्देशक लक्ष्मी शंकर बाजपेई जी, चर्चित कवयित्री ममता किरण जी, संगीत साधक विजय श्रीवास्तव जी, संस्था की अध्यक्ष वसुधा कनुप्रिया सहित सर्व श्री/सुश्री शारदा मदरा, आरजे रेखा, आरजे रूपा धवन, गौतम प्रकाश, दीपक वर्मा, पुष्पा शर्मा, आशीष शर्मा, गोल्डी ग़ज़ब और मुकेश कुमार ने करिओकी पर सदाबहार फ़िल्मी गीत गाये। सरोज शर्मा, अनीता श्रीवास्तव, अलोक धमीजा, सुदर्शन शर्मा एवं उपस्थित अन्य सभी श्रोताओं को इन गायकों ने अपनी गायकी से मंत्रमुग्ध कर दिया।

पर्पल पेन संस्था की अध्यक्ष, पत्रकार एवं कवयित्री वसुधा कनुप्रिया ने अपने स्वागत वक्तव्य में कहा कि संगीत जहाँ लोगों को जोड़ता है, वहीं भागदौड़ के इस जीवन को सुकून के कुछ पलों से भी भर देता है। इसीलिए संस्था संकल्पबद्ध ही कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी करती रहेगी।

कला और संगीत की देवी माँ वीणापाणि के समक्ष दीप प्रज्वलन से 'सुर संगम' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुश्री शारदा मदरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 'सुर संगम' की संगीतमय शाम, भावनाओं और आत्म-अभिव्यक्ति का सुंदर उत्सव रही, जहाँ हर स्वर दिल से निकला और एक दूसरे की संवेदनाओं को स्पर्श किया।

रिपोर्ट - वसुधा कनुप्रिया

रंग तरंग ~ पर्पल पेन द्वारा आयोजित कैरिओके संगीत कार्यक्रम अध्यक्षता - श्री लक्ष्मी शंकर बाजपेई जीविशिष्ट अतिथि -- ममता ...
21/04/2026

रंग तरंग ~ पर्पल पेन द्वारा आयोजित कैरिओके संगीत कार्यक्रम

अध्यक्षता - श्री लक्ष्मी शंकर बाजपेई जी
विशिष्ट अतिथि -- ममता किरण जी
संयोजक -- वसुधा कनुप्रिया

अन्य गायक --
शारदा मदरा जी
इंदु राज निगम जी
राजेंद्र निगम राज जी
सुप्रिया सिंह वीणा जी
दिनेश आनंद जी
दीपक कुमार जी
गौतम प्रकाश जी
नेहा जैन जी
हेमा शर्मा जी

श्रोतागण --
अनिल मीत जी
एस. सैनी जी
गोल्डी गीतकार जी

पर्पल पेन' और 'कनुप्रिया पब्लिशर्स' द्वारा आयोजित 'एक शाम सीमाब सुल्तानपुरी के नाम' ~ 'पर्पल पेन' संस्था एवं 'कनुप्रिया ...
15/04/2026

पर्पल पेन' और 'कनुप्रिया पब्लिशर्स' द्वारा आयोजित
'एक शाम सीमाब सुल्तानपुरी के नाम' ~

'पर्पल पेन' संस्था एवं 'कनुप्रिया पुब्लिशेर्स' के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया में दिनांक 12 अप्रैल, 2026 को 'एक शाम सीमाब सुल्तानपुरी के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उस्ताद शायर श्री सीमाब साहब के हिन्दी ग़ज़ल संग्रह -- आइनों के दरमियां -- के द्वितीय लोकार्पण के पश्चात उनकी शायरी, साहित्यिक यात्रा, और पुस्तक पर अतिथिगण ने वक्तव्य दिया। साथ ही सीमाब साहब के चुनिंदा अशआर और ग़ज़ल पढ़े। श्री सीमाब सुल्तानपुरी ने अपने साहित्यिक जीवन के रोचक क़िस्से साझा किया और अपनी कुछ ग़ज़लें पेश की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर ग़ज़लकार डॉ. केवल कृष्ण ऋषि ने की। प्रसिद्ध कवि श्री लक्ष्मी शंकर बाजपेई मुख्य अतिथि एवं विख्यात कवयित्री सुश्री ममता किरण विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। पर्पल पेन संस्था की अध्यक्ष एवं कनुप्रिया पब्लिशर्स की संस्थापक वसुधा कनुप्रिया द्वारा सीमाब सुल्तानपुरी सहित गणमान्य अतिथिगण को 'पर्पल पेन नूर-ए-ग़ज़ल' सम्मान से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में दिल्ली/एनसीआर से कविगण -- सर्व श्री/सुश्री डॉ. रंजना अग्रवाल, डॉ. रश्मि अग्रवाल, शारदा मदरा, अनिल मीत, प्रमोद शर्मा असर, मिलन सिंह मधुर, शाक़िर देहलवी, अरविन्द असर, डॉ. ख़ुर्रम नूर (वेटेरन), जगदीश मीणा, गीता भाटिया, दिनेश आनंद, लिज़ा ख़ान, ब्रह्म भरद्वाज हशमत, राजीव उपाध्याय कामिल, भूपेंद्र कुमार, ओम प्रकाश शुक्ल, असलम बेताब, गोपाल गुप्ता, दीपक वर्मा, गोल्डी ग़ज़ब, अभिषेक कुमार अम्बर, मोहित नेगी मुन्तज़िर और हेमलता शर्मा की भी उपस्थिति रही। सभी ने मग्न हो कर सीमाब साहब से उनके संस्मरण और ग़ज़ल सुनी। वसुधा 'कनुप्रिया' ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

सीमाब साहब ने बताया कब, कहाँ उन्होंने शायरी की शुरुआत की, कब उन्हें ग़ज़ल के पहला नकद ईनाम मिला, कहाँ और कैसे उनकी अपने उस्ताद साहब से मुलाक़ात हुई; आपने यह भी बताया कि उस्ताद के तौर पर कैसे पाँच दिन में आप बहुत से लोगों को उर्दू पढ़ना सिखा चुके। सीमाब साहब से उनके रुचिकर संस्मरण और अश्आर सुनकर सभी बहुत आनंदित हुए।

डाॅ ऋषि, श्री बाजपेई, सुश्री ममता किरण ने सीमाब साहब की मयारी शायरी और उनकी अज़ीम शख़्सियत के बारे में बताया। सभी ने कनुप्रिया पब्लिशर्स द्वारा सीमाब साहब के हिन्दी ग़ज़ल संग्रह के प्रकाशन पर बधाई दी।

'एक शाम सीमाब सुल्तानपुरी के नाम' एक ख़ूबसूरत, शानदार और यादगार शाम बन सभी को बरसों याद रहेगी।

सादर,
वसुधा कनुप्रिया

पर्पल पेन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी 'विश्वंभरा 2026' अत्यंत सफल रही। श्री अनिल मीत ...
03/04/2026

पर्पल पेन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी 'विश्वंभरा 2026' अत्यंत सफल रही। श्री अनिल मीत (कार्यक्रम अध्यक्ष), सुश्री कल्पना शुक्ला त्रिवेदी (विशिष्ट अतिथि) सहित दिल्ली/एनसीआर के तीस कविगण ने शानदार काव्य पाठ कर इस शाम को यादगार बना दिया। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए गोष्ठी में सम्मिलित कविगण के प्रति पुनः आभार व्यक्त करती हूँ।

प्रतिभाग कविगण -- सर्व सुश्री/श्री --
मीनाक्षी भटनागर
डॉ. माधवी करोल
सुप्रिया सिंह वीणा
अभिलाषा विनय
पूजा श्रीवास्तव (संचालक)
बबली सिन्हा वान्या
पूनम झा
प्रेरणा सिंह
संगीता वर्मा
शुभ्रा पालीवाल
प्रो अंजु अग्रवाल 'उत्साही'
चेतना कपूर
हेमलता शर्मा
दिनेश आनंद
मनोज कामदेव
ओम प्रकाश शुक्ल
गुरचरण मेहता रजत
राजीव उपाध्याय कामिल
शाक़िर देहलवी
विनय विक्रम सिंह
गोल्डी ग़ज़ब
संजीव नादान
अद्वैत रवि
अभिनव मिश्रा
रोहित कुमार
राजेश शुक्ल
दीपक वर्मा
आर डी गौतम

कुछ फोटो कविगण ही के सौजन्य से --

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purple Pen posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Purple Pen:

Shortcuts

Share