Deendayal Research Institute

Deendayal Research Institute Nanaji Deshmukh quit active politics in 1978 to develop a model for the development of rural areas on the basis of Integral Humanism.

Deendayal Research Institute (DRI) was founded in 1968 by Nanaji Deshmukh to validate the philosophy of Integral Humanism propounded by Pandit Deendayal Upadhyaya. Integral Humanism gives us a vision for India that, with an approach to man and his relationship to society that is integral and complementary, could transform India into a self-reliant and compassionate example for the world to follow.

After initial experiments in Gonda (U.P.) and Beed (Maharashtra), Nanaji finally fine-tuned an integrated program for the development of rural areas that covers health, hygiene, education, agriculture, income generation, conservation of resources, and social conscience, that is both sustainable and replicable. The basis of the project is 'Total transformation through total development with people's initiative and participation'. The project, called the Chitrakoot Project or the 'Campaign for Self-Reliance', was launched on 26th January 2005 in 80 villages around the Chitrakoot area in Uttar Pradesh and Madhya Pradesh. The aim is to achieve self reliance for these villages by 2005. When complete in 2010, the project hopes to make the 500 villages surrounding self-reliant and serve as a sustainable and replicable model for the India and the world. The Chitrakoot Project Self Reliance Campaign aims to be a sustainable and replicable model for the holistic development of rural India. Towards this end, Deendayal Research Institute incorporated modern management methods into its workings to establish definable and measurable outputs for each of its parameters. Each activity and intervention carried out by the Institute is process driven and measurable.

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद में ओंकारबंध स्थित समाज सेवी,प्रकाशक और उद्य...
21/05/2026

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद में ओंकारबंध स्थित समाज सेवी,प्रकाशक और उद्योगपति श्री आत्मबोध अग्रवाल जी के जैविक कृषि प्रकल्प और संदीपन गौशाला का अवलोकन और भ्रमण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक,समाज सेवी डा. विमल चोपड़ा जी और स्वदेशी जागरण मंच के श्री सुब्रत चाकी जी और संस्थान के सी ई ओ श्री अमिताभ वशिष्ठ भी उपस्थित रहे।

आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीनदयाल शोध संस्थान के सम्माननीय अध्यक्ष डा. पूर्णेंदु सक्सेना जी और संगठन सचिव श्री अ...
20/05/2026

आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीनदयाल शोध संस्थान के सम्माननीय अध्यक्ष डा. पूर्णेंदु सक्सेना जी और संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने सेवाग्राम परिसर का भ्रमण और अवलोकन कर अधिकारियों से प्रकल्प के विषय में जानकारी ली।
इस अवसर पर सी ई ओ श्री अमिताभ वशिष्ठ भी उनके साथ रहे।

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव  श्री अभय महाजनजी ने मुंबई में  समस्त महाजन के कार्यालय पहुंचकर श्री गिरीश भाई शाह और ...
18/05/2026

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजनजी ने मुंबई में समस्त महाजन के कार्यालय पहुंचकर श्री गिरीश भाई शाह और उनकी टीम के साथ विमर्श किया।
इस अवसर पर ग्राम स्वावलंबन, गोसंवर्धन, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, गोचर विकास, वृक्षारोपण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव श्री मनुवीर अग्रवाल और साधारण सभा सदस्य श्री सुनील जयसवाल भी उपस्थित थे ।

हैदराबाद में संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने तेलंगाना भाजपा के सम्माननीय संगठन मन्त्री श्री चंद्रशेखर जी द्वारा आहूत गणम...
15/05/2026

हैदराबाद में संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने तेलंगाना भाजपा के सम्माननीय संगठन मन्त्री श्री चंद्रशेखर जी द्वारा आहूत गणमान्य जनों की बैठक में श्रद्धेय नानाजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा दीनदयाल शोध संस्थान की गतिविधियों के विषय में बताया।

आज संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने हैदराबाद स्थित International Crops Research Institute for Semi-Arid Tropics( ICRISAT)...
14/05/2026

आज संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने हैदराबाद स्थित International Crops Research Institute for Semi-Arid Tropics( ICRISAT) का भ्रमण किया और विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया।
महा निदेशक डा हिमान्शु पाठक जी और वरिष्ठ वैज्ञानिक डा रमेश सिंह जी ने गतिविधियों के बारे में बताया।

संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने हैदराबाद प्रवास के दौरान  तेलंगाना लोकभवन में महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला जी...
14/05/2026

संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने हैदराबाद प्रवास के दौरान तेलंगाना लोकभवन में महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला जी से भेंट की और उन्हें दीनदयाल शोध संस्थान को गतिविधियों से अवगत कराया ।

आज दीनदयाल शोध संस्थान और  Foundation for Digital & AI Transformation in Livestock(F-DATAL) के बीच  पशुधन एवं सम्बद्ध क्...
12/05/2026

आज दीनदयाल शोध संस्थान और Foundation for Digital & AI Transformation in Livestock(F-DATAL) के बीच पशुधन एवं सम्बद्ध क्षेत्रों को डिजिटल प्रणालियों और डेटा आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता( AI) जैसे माध्यमों से सशक्त बनाने हेतु परस्पर सहयोग हेतु एक MOU पर हस्ताक्षर हुये।
संस्थान की ओर से संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने तथा F- DATAL की ओर से उनके अध्यक्ष डा श्रीश निगम जी ने हस्ताक्षर किये।

आज संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने दिल्ली में बंगाल की ऐतिहासिक विजय के शिल्पकार आदरणीय सुनील जी बंसल से भेंट कर बधाई दी...
11/05/2026

आज संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने दिल्ली में बंगाल की ऐतिहासिक विजय के शिल्पकार आदरणीय सुनील जी बंसल से भेंट कर बधाई दी।

दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा विगत 25 वर्षों से चित्रकूट में प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे व्यक्तित्व विकास शिविरों के माध्यम से ...
11/05/2026

दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा विगत 25 वर्षों से चित्रकूट में प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे व्यक्तित्व विकास शिविरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल के बालक-बालिकाओं में मानवीय, सामाजिक और वैज्ञानिक गुणों को विकसित कर उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास करने की दृष्टि से रामनाथ आश्रमशाला में 24 अप्रैल से 10 मई 2025 तक व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के 7 जिलों एवं चित्रकूट की 50 कि0मी0 परिधि के 85 ग्राम पंचायतों से 220 बालक-बालिकाओं ( 133 बालक एवं 87 बालिकाओं) ने शिविर में सम्मिलित होकर संगीत (गायन-वादन-नृत्य), डम्बल, लेजिम, मेहंदी , रंगोली, अंग्रेजी सम्भाषण , चित्रकला, मूर्तिकला कम्प्यूटर, घोष आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

आज संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क, दिल्ली का भ्रमण और प्रोफेसर सी आर बाबू जी एवं प्रोफेसर खु...
10/05/2026

आज संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क, दिल्ली का भ्रमण और प्रोफेसर सी आर बाबू जी एवं प्रोफेसर खुदसार जी के साथ वेलकम झील के पुनर्जीवन और चित्रकूट की जैव विविधता विशेषतः मंदाकिनी नदी और कामदगिरि के संदर्भ में विमर्श किया।
कोषाध्यक्ष श्री वसंत पंडित जी, रोहतास नगर के विधायक श्री जितेन्दर महाजन जी और सी ई ओ अमिताभ वशिष्ठ भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
दिल्ली का यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क लगभग 500 एकड़ में फैला है और प्रोफेसर बाबू और उनकी टीम के लगभग दो दशकों की मेहनत का प्रतिफल है। यह देश का पहला जैव विविधता पार्क है।

दीनदयाल शोध संस्थान झंडेवाला एक्सटेंशन,दिल्ली पर आज शनिवार , 09 मई को आयोजित स्वाध्याय मंडल में मुख्य वक्तव्य रखा दिल्ली...
09/05/2026

दीनदयाल शोध संस्थान झंडेवाला एक्सटेंशन,दिल्ली पर आज शनिवार , 09 मई को आयोजित स्वाध्याय मंडल में मुख्य वक्तव्य रखा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात पर्यावरणविद और प्रोफेसर एमिरिटस प्रोफेसर सी आर बाबू जी*
विशेष वक्तव्य रखा पद्मश्री सम्मानित श्री उमाशंकर पांडेय जी ने;विषय था," जल निकायों का पुनरुद्धार: प्रकृति आधारित समाधान"
इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली की वैलकम झील के पुनरुद्धार हेतु जनप्रिय विधायक श्री जितेन्दर महाजन जी की पहल पर कार्यसमूह की बैठक भी हुई।
संगठन सचिव श्री अभय महाजन जी ने मुख्य वक्ता का सम्मान किया।
आभार संस्थान के प्रधान सचिव श्री निखिल मुण्डले जी ने किया।
संचालन सी ई ओ श्री अमिताभ वशिष्ठ ने किया।

Address

7-E, Jhandewalan Extn
Delhi
110055

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+911123526735

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deendayal Research Institute posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Deendayal Research Institute:

Share