करावल नगर परिवहन संघर्ष समिति सरकार व प्रशासन से 10 मांगे कर रही है
1) खजूरी गोलचक्कर पर Under Pass का निर्माण
2) खजूरी गोल चक्कर के Fly Over पर Foot Over Bridge तथा Fly Over के ऊपर Bus Stands बनाये जायेबनाया जाये, 3) करावल नगर विधानसभा को 15 अतिरिक्त बसें और मिलें
4) करावल नगर पुश्ते से चलने वाली मेट्रो फीडर बस सेवा को पुनः चलाया जाये तथा शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के बजाय कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन गेट न. 3 तक चलाया जाये
5) मेट्रो फीडर बस सेवा में बढ़ोतरी करते हुए इसे अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाये ताकि नोएडा जाने वाले लोगो को सुविधा हो
6) आनंद विहार में राज्य के दो बड़े उधम है, अंतर्राजीय बस अड्डा व रेलवे स्टेशन इसलिए करावल नगर से आनन्द विहार तक बसे चलाई जाये
7) भजनपुरा से चलने वाली सभी बसें करावल नगर Terminal चलाई जायें
8) हज़ारो की संख्या में यहाँ से युवतियां व महिलाये कार्यालय जाती है इसलिए हमारे क्षेत्र में भी Ladies Special बस सेवा शुरू हो
9) भजनपुरा से करावल नगर , खजूरी से टोल टेक्स तक व नानकसर से चौहान पट्टी तक आधुनिक बस स्टैंड बनवाएं जाये
10) करावल नगर विधानसभा में भी AC बसों की सुविधा दी जाये