02/02/2026
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला नई दिल्ली एवं समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार एवं विकलांग सहारा समिति दिल्ली के द्वारा शाहजहां रोड़, यूपीएससी, जाम नगर, नई दिल्ली में दो दिवसीय दिव्यांग सहायता कैम्प का आयोजन किया गया।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला नई दिल्ली एवं समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार एवं विकलांग सहारा समिति दिल्ली के द्वारा दो दिवसीय दिव्यांग कैम्प का आयोजन शाहजहां रोड़, यूपीएससी, जाम नगर, नई दिल्ली में किया गया। समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार के श्री अजय अरोड़ा जिला अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार के श्री योगेश अरोड़ा, अधीक्षक एवं विकलांग सहारा समिति दिल्ली के संस्थापक श्री कपिल कुमार अग्रवाल जी ने दीप प्रजिवलित कर कैम्प का शुभारम्भ किया। कैम्प में समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार की पूरी टीम, एल्मिको, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रेलवे विभाग, वीरआरसी, एनजीओ से एक रोशनी ट्रस्ट, समर्थनम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, किवानी इत्यादि। शिविर में दिव्यंगजनों के पंजीकरण किए गए। जिन लोगों के पंजीकरण किऐ गऐ उन लोगों को सहायक उपकरण हेतु आवेदन, ऑनलाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र, ऑनलाइन यूडीआईडी कार्ड, ट्राईसाईकिल, कान की मशीन, बैसाखी, डीटीसी बस पास, एसडीएम आई कार्ड, रेल पास, अर्थिक सहायता, पेंशन के फार्म, लोन के फार्म, निरामाया हैल्थ पॉलिसी, वीरआरसी के फार्म इत्यादि कि सुविधाओं के साथ जानकारिया उपलब्ध कराई गई साथ ही साथ दो दिन चलने वाले इस दिव्यांग शिविर में, नुक्कड नाटक, मैजिक शो इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया व लोगों मे एक नई उर्जा का संचार भी हुआ। दो दिन चले इस शिविर में नुक्क्ड नाटक जोकि दिव्यांगता पर आधारित रहा जिससे लोगों को जागरूक किया गया। श्री कपिल कुमार अग्रवाल जी ने बताया कि दिल्ली में पिछले कई वर्षो से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए अनेको शिविरों का आयोजन किया है। जिसमें वह सरकार से मिलने वाली सहायता की जानकारी व लाभ शीध्र प्राप्त कर सकें। उन्होनें कहा कि नई दिल्ली में लगें शिविर के अन्दर लगभग 223 दिव्यांगजनों ने अपनी सहायता लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करावाया। दिल्ली सरकार कि ओर भी काई कल्याणकारी योजना दिव्यांगजनों के लिए अन्य विभागों ने शूरू कि है। कार्यक्रम मे आऐ हुए विभाग के अधिकारियों को संस्था द्वारा सम्मान चिन्ह एवं हिस्सा लेने पर प्रमाण-पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला नई दिल्ली एवं समाज कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार एवं विकलांग सहारा समिति दिल्ली व अन्य गढमान्य व्यक्ति मोजूद रहे।