Indian Power Youth

Indian Power Youth अब हम सब साथ-साथ चलेंगे भारत का विकास क?

उठो साथियो उठो साथियो, परिवर्तन की बात करो/
नयी व्यवस्था नयी हो धरती नये गगन की बात करो/

उठो की अब इस धरती पर हम नया सवेरा लाएँगे/
ज़ुल्मो- सितम को ख़त्म करेंगे प्रेम की ज्योति जलाएँगे/
मानवता पर आधारित एक दुनिया नयी बसाएँगे/
नये विचारों से अपनी धरती को स्वर्ग बनाएँगे/

आशाओं से भरे हुए एक नये चमन की बात करो/
उठो साथियो उठो साथियो परिवर्तन की बात करो/

लेकिन आज भी मानवता पीड़ित है अत्याचारों से/

आज भी दंगे होते हैं मज़हब और धर्म के नारों से/
आग लगी है गाव गाव में नफ़रत के अंगारों से/
अमन के दुश्मन पाट रहे हैं धरती को हथियारों से/

विश्व-शांति कायम हो कैसे कोई जतन की बात करो/
उठो साथियो उठो साथियो परिवर्तन की बात करो/

भ्रष्टाचार का आज भी नंगा नाच मचा है शासन में/
खुले-आम है आज मिलावट व्यापारी के राशन में/
भाई-भतीजावाद का चक्कर फैला है सिंघासन में/
उलझ गयी है देश की जनता नेताओं के भाषण में/

शोषण और अन्याय से पीड़ित आओ वतन की बात करो/
उठो साथियो उठो साथियो परिवर्तन की बात करो/

क़ैद हैं सामंती चौखट में औरत के अधिकार यहाँ/
कस्बों शहरों मे लगते हैं जिस्मों के बाज़ार यहाँ/
लाखों और करोड़ों मे हैं पढ़े लिखे बेकार यहाँ/
बाल- श्रम बंधुआ मज़दूरी के हैं कारोबार यहाँ/

दमनचक्र में फँसे हुए अधखिले नयन की बात करो/
उठो साथियो उठो साथियो परिवर्तन की बात करो/

खुलेआम पैसे पर बिकता है इंसाफ़ अदालत का/
जनसेवा के नाम पे होता केवल काम तिजारत का/
सफ़ेदपोश सब फेंक चुके हैं चोला आज शराफ़त का/
बेचैनी बढ़ती जाती है देख के नक्शा भारत का/

बाहर निकलो अंधकार से जनगण मन की बात करो/
उठो साथियो उठो साथियो परिवर्तन की बात करो/

कठिन कम अब आन पड़ा है वक्त न यूँ बर्बाद करो/
शहीद भगत सिंघ अशफाकुल्ला की कुर्बानी याद करो/
वैज्ञानिक संकल्प के द्वारा मानवता आबाद करो/
शोषण और अन्याय से अपनी धरती को आज़ाद करो/

समाजवाद की खातिर आओ तन मन धन की बात करो/
उठो साथियो उठो साथियो परिवर्तन की बात करो/

आप सभी गर्म खून वाले जोशीले और कुछ कर गुजरने कि इच्चा रखने वाले देश भक्तो का "मैं" ईशान जायसवाल स्वागत करता हूँ! हम सब कोई आम जनता नहीं, हम ही है भारत का भविष्य! हम सब ने इतिहास रचने के लिए जन्म लिया है! इतिहास एक खुशहाल भारत का, इतिहास एक विकसित भारत का, इतिहास शांति और अमन का! IPY उन लोगों का संगठन है जो देश प्रेम में पागल है और देश के लिए कुछ भी कर सकते है! ये संगठन भ्रष्टाचारियो, देशद्रोहियों और आतंकियों के विरूध जंग का एलन करता है! भारत का विकास कर उसको विकसित देश बनाने का संकल्प लेता है और भारत कि अखंडता का खंडन करने वाले लगो या एसी ईच्छा रखने वाले लोगो के विरूध किसी भी तरहा कि कर्येवाही करने के लिए हमेशा त्यार रहेते है!

खून से खेलेंगे होली अगर वतन मुसखिल में है सरफरोशी कि तमन्ना अब हमारे दिल में है

Address

Delhi
110096

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian Power Youth posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian Power Youth:

Shortcuts

Share