Sindhu Samaj Delhi, Rajinder Nagar

Directions Website

Sindhu Samaj Delhi, Rajinder Nagar Sindhu Samaj Delhi founded in 1957, is a registered Socio-Religious Organization of Sindhi Community. our Motto is- “Selfless Service to the Community”.

Our organization is primarily focused on promotion of sindhi language & culture.

26/09/2026

सिंधु समाज दिल्ली (रजि.) द्वारा आयोजित गणपति उत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ श्री गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के कुछ सुंदर एवं भावपूर्ण छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स हम आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं।

गणपति बप्पा मोरया!
अगले बरस तू जल्दी आ!

सिंधु समाज दिल्ली (रजि.)

#गणपति_बप्पा_मोरया #गणपति_विसर्जन #सिंधु_समाज_दिल्ली #भक्ति #श्रद्धा #अगले_बरस_तू_जल्दी_आ

25/09/2026
गणपति विसर्जन समारोह 2026सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा आयोजित गणपति विसर्जन समारोह में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित...
24/09/2026

गणपति विसर्जन समारोह 2026

सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा आयोजित गणपति विसर्जन समारोह में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

आइए, भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें और श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गणपति बप्पा को विदाई दें।

दिनांक: शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

स्थान: सिंधु समाज प्रांगण

🕙 कार्यक्रम का समय:
🔸 प्रातः 10:00 बजे – हवन एवं पूजा
🔸 दोपहर 1:00 बजे से – लंगर प्रसाद
🔸 तत्पश्चात – गणपति बप्पा का विसर्जन समारोह (सिंधु समाज प्रांगण में)

सभी भक्तजन सपरिवार पधारकर इस पावन अवसर को मंगलमय बनाएं।

आइए, मिलकर भक्ति, प्रेम और एकता के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

सादर, गवर्निंग बॉडी – सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत)

Sindhu Samaj Delhi (Regd.) invites all members, friends, and well-wishers to participate in an important Awareness Sessi...
21/09/2026

Sindhu Samaj Delhi (Regd.) invites all members, friends, and well-wishers to participate in an important Awareness Session on World Alzheimer’s Day.

Let’s come together to spread awareness, promote understanding, and support individuals and families affected by Alzheimer’s.

📅 Date: 21st September 2026 (Monday)

⏰ Time: 10:30 AM to 11:30 AM

📍 Venue: Training Room, Basement – 1, BLK-Max Super Speciality Hospital, Pusa Road, New Delhi

CALL FOR ENTRIES!

All members and interested participants are requested to send their names for the programme:

📞 Mr. Kamal Tekchandani: +91 88266 68012

📞 Mr. Naresh Belani: +91 98111 12171

Send your entries

Refreshment will be there.

Let’s build a healthier, more caring community by spreading awareness and supporting those who need us. Together, every act of care makes a difference.

Governing Body

श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026 स्थापना दिवस सफलतापूर्वक संपन्न सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्...
14/09/2026

श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026

स्थापना दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026 का स्थापना दिवस दिनांक 14 सितंबर 2026, सोमवार को सिंधु समाज भवन, दिल्ली में बड़े ही श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की विधिवत स्थापना एवं पूजा-अर्चना की गई। सभी श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।

आज के शुभ अवसर की कुछ सुंदर तस्वीरें आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं।

गणपति बप्पा मोरया!
मंगल मूर्ति मोरया!

चाँद रात की ढेरों शुभकामनाएँ! सिंधु समाज – दिल्ली (पंजीकृत) की ओर से आप सभी को चाँद रात की हार्दिक शुभकामनाएँ! आइए, इस प...
12/09/2026

चाँद रात की ढेरों शुभकामनाएँ!

सिंधु समाज – दिल्ली (पंजीकृत) की ओर से आप सभी को चाँद रात की हार्दिक शुभकामनाएँ!

आइए, इस पावन अवसर पर एकत्रित होकर भक्ति, संगीत और आनंद के साथ चाँद रात का पर्व मनाएँ।

दिनांक: 12 सितम्बर 2026 (शनिवार)
समय: शाम 7:00 बजे से रात 7:30 बजे तक
स्थान: सिंधु समाज परिसर

सभी समाज बंधुओं एवं परिवारजनों से सादर निवेदन है कि इस पावन संध्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।

जय झूलेलाल

श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026 सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर ...
11/09/2026

श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026

सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर आप सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार सादर आमंत्रित किया जाता है।

स्थापना दिवस – सोमवार, 14 सितम्बर 2026
स्थान: सिंधु समाज प्रांगण
प्रातः 10:00 बजे – गणेश स्थापना एवं प्रसाद वितरण

प्रतिदिन सायं 7:00 से 8:00 बजे तक
श्री गणेश जी की आरती एवं भजन संध्या आयोजित की जाएगी तथा आरती के उपरांत प्रसाद वितरण होगा।

आइए, मिलकर विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की आराधना करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

विसर्जन दिवस – शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
प्रातः 10:00 बजे – हवन एवं पूजा
दोपहर 1:00 बजे से – लंगर प्रसाद
तत्पश्चात गणपति बप्पा का विसर्जन

गणपति बप्पा मोरया!
मंगलमूर्ति मोरया!

07/09/2026

सिंधु समाज, राजेंद्र नगर का पुनीत प्रयास

सिंधी कन्याओं के लिए निःशुल्क विवाह की सुंदर पहल

समाज की सेवा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से सिंधु समाज, राजेंद्र नगर, दिल्ली द्वारा एक मानवीय पहल की गई है।

जिन सिंधी परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए समाज ने निःशुल्क विवाह करवाने का संकल्प लिया है।

यह केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता, सहयोग, सेवा और संस्कारों का सुंदर उदाहरण है। ऐसे प्रयास जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनते हैं और समाज को और अधिक मजबूत एवं एकजुट करते हैं।

इस पुनीत पहल की पूरी जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें और इसे अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि यह महत्वपूर्ण संदेश किसी जरूरतमंद परिवार तक पहुँच सके।

आइए, मिलकर सेवा और सहयोग की इस भावना को आगे बढ़ाएं।

— सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत)

#सिंधुसमाज #राजेंद्रनगर #सिंधीसमाज #सिंधीबेटियां #निःशुल्कविवाह #समाजसेवा #पुनीतपहल #सामाजिकसेवा #सिंधीएकता #सेवाऔरसहयोग #दिलमुंहिंजोसिंधी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, ...
07/09/2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए तथा भजन-कीर्तन एवं जन्माष्टमी उत्सव का आनंद लिया। पूरा वातावरण “जय श्री कृष्ण” और भक्ति के रंग में सराबोर रहा।

कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) हृदय से आभार व्यक्त करता है।

इस सुंदर एवं यादगार आयोजन की कुछ झलकियाँ आप सभी के साथ साझा कर रहे हैं।

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा एवं आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।

— सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत)

#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #राधेकृष्ण #श्रीकृष्ण #जन्माष्टमीमहोत्सव #कृष्णभक्ति #कृष्णजन्मोत्सव #भक्तिमयवातावरण #सिंधुसमाजदिल्ली

Address

14-A, Sir Ganga Ram Hospital Marg, Block 14, Old Rajinder Nagar, New
Delhi
110060

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sindhu Samaj Delhi, Rajinder Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share