Prothsahan Team

Prothsahan Team Prothsahanteam NGO creating awareness in RWAs Schools , colleges on various global issues.

Non Government Organization in India creating awareness on Environment, Role of Smoking in Cancer, Traffic Sense , Cow Shelter management in Schools with the help of Corporates and Volunteers from various sources

Placed Ambulance service during the program of Bhagwat katha
14/01/2026

Placed Ambulance service during the program of Bhagwat katha

04/01/2026
CPR awareness in CP, central park, new delhi
04/01/2026

CPR awareness in CP, central park, new delhi

01/01/2026
Join Us...
01/01/2026

Join Us...

30/09/2025

Heavy Traffic All over



पितृ मोक्ष अमावस्या को सर्व मोक्ष अमावस्या भी कहा जाता है. यह दिन काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि अगर आपने अभी तक अपने प...
21/09/2025

पितृ मोक्ष अमावस्या को सर्व मोक्ष अमावस्या भी कहा जाता है. यह दिन काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि अगर आपने अभी तक अपने पितरों का श्राद्ध नहीं किया है या उनकी श्राद्ध की तिथि पता नहीं है तो आप इस दिन उनका श्राद्ध कर अपने पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं. ऐसा करने से उनकी आत्मा को शांति भी मिलती हैl
श्राद्ध का महत्व
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और विधिपूर्वक श्राद्ध करता है, उसके कुल में सुख-शांति बनी रहती है। पितरों को अन्न और जल अर्पित करने से उनके अपूर्ण इच्छाओं की तृप्ति होती है। मान्यता है कि जब पितर संतुष्ट होते हैं तो वे अपने वंशजों के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर कर देते हैं।

पितृ पक्ष में खीर का प्रसाद...
माना जाता है कि घर आए अतिथि का स्वागत अगर उसे मीठा खिलाकर किया जाए तो अतिथि को पूर्ण तृप्ति का अनुभव होता है। इसी भावना के साथ श्राद्ध में भी पितरों की पूर्ण तृप्ति के लिए भी खीर बनाई जाती है।

खीर बनाकर अस्थमा रोगियों को खिलाने की प्रथा से तो सब परिचित है लेकिन खीर से मलेरिया का सामना, वास्तव में हमारी हर प्राचीन परंपरा में वैज्ञानिकता का दर्शन होता है, अज्ञानता का नहीं। पर यह बा‍त हमें बाद में समझ में आती है। श्राद्ध से लेकर शरद पूर्णिमा तक जो खीर हम खाते हैं वह हमें कई तरह के फायदे पहुंचाती है।

अब हमारी परंपराओं का चमत्कार देखिए। क्यों खीर खाना इस मौसम में अनिवार्य हो जाता है। वास्तव में खीर खाने से पित्त का शमन होता है।

वर्षा ऋतु के बाद जब शरद ऋतु आती है तो आसमान में बादल व धूल के न होने से कड़क धूप पड़ती है। जिससे शरीर में पित्त कुपित होता है। इस समय गड्ढों आदि मे जमा पानी के कारण बहुत बड़ी मात्रा मे मच्छर पैदा होते हैं इससे मलेरिया होने का खतरा सबसे अधिक होता है

शरद में ही पितृ पक्ष (श्राद्ध) आता है पितरों का मुख्य भोजन है खीर। इस दौरान 5-7 बार खीर खाना हो जाता है। यह खीर हमारे शरीर में पित्त का प्रकोप कुछ हद तक कम करती है।

सनातन धर्म में हर एक परम्पराओं के साथ वैज्ञानिकता का जुड़ाव है, बस जरूरत है, थोड़ा गहराई और उत्सुकता की, उन रहस्यों को जानने की l

21/08/2025

हाईवे पर किसी सस्ते से सस्ते ढाबे में खाना खाइये, मेन्यू में कम से कम 6 आइटम पनीर के होंगे

5 स्टार होटल में जाइये, शाकाहारी में 60% डिशेज़ पनीर की होती है।

30 रु में 6 पनीर मोमोज मिलते हैं!
50 रु में पनीर पिज़्ज़ा!
100 रु में बटर पनीर !
40 रु मे पनीर कुलचा!

आइये जानते है की पनीर का अर्थशास्त्र

70 रु में 1 लीटर अमूल का क्रीम दूध आता है, जिसमे से करीब 200 ग्राम पनीर मिलता है। इस हिसाब से यदि 1किलो पनीर बनाना हो तो आपको 5 लीटर दूध की आवश्यकता पड़ेगी जिसकी कीमत 350 रु होगी। यानी अगर असली दूघ का पनीर बनाया जाए तो उसकी लागत कम से कम 350 रु तो होगी ही, फुटकर रूप में यदि ये मान लिया जाते कि दूध का फैक्ट्री मूल्य 50 रु प्रति लीटर भी हो तो भी 250 रु सिर्फ दूध की लागत होगी। अब यदि इसमें मजदूर खर्च, गैस, ईंधन जोड़ लिया जाए तो ये लागत 60 रु पहुंच जायेगी। अब यदि इसमें वितरण, भाडा भी जोड़ लिया जाए तो ये लागत 63 रु पहुंच जाती है।

यानी कि कम से कम 315 रु का एक किलो पनीर अब यदि कोई दुकानदार इसे 10% मुनाफे पर भी बेचे जो कि इससे कहीं ज्यादा पर बेचता है तो ग्राहक को ये लागत कम से कम 345 से 350 रु प्रति किलो पड़नी चाहिए। अब यदि आप कोई पनीर 200 रु किलो या 250 रु किलो के भाव से खरीदते हैं तो क्या दुकानदार ने दानखाता खोल रखा है जो लागत से भी 25% कम पर आपको पनीर बेचेगा? असली पनीर की कीमत और मात्रा जाननी है तो घर पर पनीर बना कर देखिए अंदाज़ा हो जायेगा। फिर आता है एनालॉग पनीर ...यानी पनीर जैसा दिखने वाला और पनीर के स्वरूप जैसा पदार्थ जिसके मूल तत्व पाउडर का दूध, वनस्पति फैट, पाम आयल, अरारोट, स्टेबलाइजर और डेवलपिंग एजेंट्स होते हैं। अब चूंकि पाउडर मिल्क में फैट नही होता तो उसके लिए डालडा और पाम आयल मिलाया जाता है जिससे घनत्व बढ़ जाये। ये वही तेल हैं तो आर्टरी में जम जाते हैं ।
ये एनालॉग पनीर आपको बड़े बड़े 5 सितारा होटल में भी मिलता है चाहे आप पनीर टिक्का खा रहे हों या पनीर दो प्याजा..

उससे भी निचली श्रेणी में आता है यूरिया, डिटर्जेंट और मैदे के घोल से बना पनीर.. यानी वो पनीर जिसे आप 30 रु के 6 मोमोज़ में स्वाद लेकर खाते है या फिर 50 रु में पनीर लोडेड पिज़्ज़ा बर्गर में खाते हैं। ये यूरिया सीधे आपकी किडनी और लीवर पर घात लगाता है साथ ही लंबे समय तक खाने पर जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है। भारत मे प्रति दिन दूध का उत्पादन 64 करोड़ लीटर होता है। इस सारे दूध को फाड़कर यदि पनीर बना दिया जाए तो करीब 1 करोड़ 20 लाख किलो पनीर बन सकता है। लेकिन प्रति दिन पनीर की खपत करीब करीब 15000 टन है। क्या ये संभब है कि 1 करोड़ 50 लाख किलो पनीर 64 करोड़ लीटर दूध से बन पाए?

बाजार में मिलने वाला 80% से भी ज्यादा पनीर नकली है।

इसने रोड साइड से लेकर 5 स्टार होटल भी नकली पनीर खिला रहे हैं। क्या वजह है कि पिछले 30 सालों मे लीवर और किडनी की बीमारी में तेज़ी से इज़ाफ़ा हुआ है?

कभी जाकर देखिए छोटी छोटी गलियों के भीतर उबलते हुए उन भगोनों को जिनमे यूरिया उबल रहा है। जो लोग उसे बना रहे हैं उनसे कहिये की अपने बने पनीर को खाकर दिखाएं।

अगली बार जब आप किसी होटल में पनीर की डिश आर्डर करें तो कहिएगा एक टुकड़ा कच्चा पनीर लाकर आपको दिखाएं।

शर्त लगा सकता हूँ कि वो हज़ार बहाने बनाएंगे। इसे मैं आज़मा कर देख चुका हूँ। एक रेस्टोरेन्ट वाले ने तो ये भी कह दिया कि आपको खाना है तो खाओ वरना जाओ..लेकिन हम सैंपल नही दिखाएंगे।

मिल्क प्रोडक्ट सबसे बड़े घोटाले हैं आज की तारिख़ में दुर्भाग्य से सरकार भी कुछ नही कर पा रही। नकली प्रोडक्ट हर दिन पकड़े जाते हैं लेकिन हमारे कानून में उसके लिए कुछ जुर्माना या छोटी मोटी सज़ा होती है। उनसे होने वाली लाखों इनडाइरेक्ट मौतों का जिम्मेदार उन्हें नही माना जाता। सिर्फ एक ही उपाय है जागरूकता और इन्फॉर्मेशन शेयरिंग वरना इंसान कीड़े मकोड़ों की तरह मरेंगे ओर कीड़े मकोड़े लंबे जिएंगे।
यही हालत मक्खन और हरि चटनी की है, मेरे जोर देने पर रूड़की जाते हुए होटल के cashier ने बोल ही दिया, कि सर आज चटनी में रंग ज्यादा डाल दिया l
कोई पुदीना नहीं, कुछ नहीं सिर्फ रंग खाते है, फिर चाहे वो momo हो या कुछ और!!!

कायदे से साकार को इन सभी पर भी कड़ा कानून लाना चाहिए l

18/08/2025

Please share with all senior citizens ...

Stay safe and aware.

18/08/2025

Worth watching

Address

T 301, 3rd Floor, Chetak Complex, Pocket B&E, Dilshad Garden
Delhi
110095

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+91 11 22131125

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prothsahan Team posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Prothsahan Team:

Share