GathBandhan

GathBandhan It's a new venture launched by me for Destination wedding in Jim Corbett District Nainital. www.dest

20/11/2024
18/11/2024
16/11/2024

आपको याद होगा पिछले साल जितेंद्र जी की ये तस्वीर बहुत वायरल हुई थी। अपने छोटे भाई जूनियर महमूद के आखिरी वक्त में जितेंद्र उनसे मिलने हस्पताल पहुंचे थे। जूनियर की हालत देख जितेंद्र जी की आंखों में आंसू आ गए थे। जूनियर महमूद ने जितेंद्र जी के साथ कारवां फिल्म में काम किया था। जितेंद्र उनके बड़े भाई बने थे। उसी वक्त से जूनियर महमूद जितेंद्र जी को अपने बड़े भाई जैसा मानने लगे थे। जीवन के आखिरी पलों में जूनियर महमूद ने जितेंद्र जी से मिलने की ख्वाहिश ज़ाहिर की थी। जितेंद्र जी भी खबर मिलते ही जूनियर महमूद को आखिरी विदाई देने फौरन चले आए।

आज जूनियर महमूद का जन्मदिवस है। 15 नवंबर 1956 को जूनियर महमूद का जन्म मुंबई में हुआ था। एक इंटरव्यू में जूनियर महमूद ने कारवां फिल्म के बारे में बात करते हुए एक रोचक बात बताई थी। जूनियर महमूद साहब ने जितेंद्र जी के साथ भी सात से आठ फिल्मों में काम किया है। और इन दोनों की सबसे शानदार फिल्म मानी जाती है साल 1971 में आई कारवां। इस फिल्म में जूनियर महमूद ने जितेंद्र के छोटे भाई मोंटू का रोल निभाया था। इस फिल्म के क्लाइमैक्स में एक सीन था जिसमें गुंडे जितेंद्र के गले में फंदा बांधकर उन्हें जूनियर महमूद के कांधों पर खड़ा कर देते हैं।

यानि अगर जूनियर महमूद डगमगाते तो जितेंद्र की जान जानी तय थी। लेकिन फिल्म की कहानी के मुताबिक छोटा भाई किसी भी हाल में अपने भाई की जान बचाना चाहता है। ये सीन जिस वक्त शूट किया जा रहा था तो लॉन्ग शॉट्स में जितेंद्र जी के पूरे शरीर का भार जूनियर महमूद के कांधों पर दिखाना था। और लॉन्ग शॉट्स रिकॉर्ड करते वक्त जूनियर महमूद को बड़ी परेशानी आई थी। क्योंकि उस वक्त वो बहुत छोटे थे। और जितेंद्र साहब का वज़न संभालना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। लेकिन उन्होंने बिना कोई गड़बड़ किए वो सीन्स शूट किए। उस दिन इनकी खूब तारीफें हुई थी।

मैं कम से कम एक बात फुल कॉन्फिडेंस से कह सकता हूं कि हिंदी में जूनियर महमूद जी की विस्तृत कहानी सबसे पहले मैंने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कही थी। मुझसे पहले एक-दो चैनलों पर जूनियर महमूद जी की बायोग्राफी मौजूद तो थी। लेकिन वो बहुत ही संक्षेप में थी। उनमें बस कुछ ही बातें बताई गई थी जूनियर महमूद के बारे में। जबकि मैंने बाकायदा इनके शुरुआती सफर, कॉमेडियन महमूद द्वारा इन्हें चेला बनाए जाने की कहानी, व और भी बहुत सारी बातें अपने वीडियो में बताई थी। अगर आप जूनियर महमूद के बारे में वो सब बातें जानना चाहें तो हमारे इस लेख को पढ़ सकते हैं👉👉👉👉 https://t.ly/STdaK ज़रूर पढ़िएगा। क्योंकि पढ़ने लायक कहानी है जूनियर महमूद जी की। जूनियर महमूद जी को किस्सा टीवी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

10/11/2024
09/11/2024

Address

Delhi
110096

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GathBandhan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to GathBandhan:

Share