28/01/2026
प्रति,
सम्पादक,
दैनिक
ग्वालियर,
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य प्रदेश द्वारा यू.जी.सी. बिल का विरोध।
जैसा कि सर्व विदित है कि भारत सरकार ने यू.जी.सी. बिल के माध्यम से हम सवर्ण समाज और पिछड़े और एस.सी. एस.टी समाज के मध्य और अधिक वैमनस्य और सौहार्द बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया हे, यू.जी.सी. कानून के तहत बनाई गयी व्यवस्था में हम सवर्ण समाज के बच्चों के हितों का पूर्ण रूप से हनन कर पूरे समाज को अघोषित अपराधी मान लिया हे । जिससे हमारी वर्तमान पीढी ही नही वरन आने वाली पीढी का भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है, ऐसी स्थिति में इस काले कानून का विरोध करना हम सभी का नैतिक दायित्व और कर्तव्य है । अतः दिनांक 29 जनवरी 2026 गुरूवार की शाम 06:00 बजे से 07:00 बजे तक शास्त्री चौक पढाव पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा स्थल पर सामूहिक रामधुन कर भारत सरकार को सदबुद्धि प्राप्त हो ऐसी प्रार्थना की कामना की जाएगी आप सभी सम्मानीय प्रेस एवं मिडिया के पत्रकार बन्धुओं से विनम्र आग्रह और निवेदन है कि आप अपने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से हमारे इस यू. जी. सी. कानून के विरोध प्रदर्शन मे अपने सहयोगी बन्धु की उपस्थिति और सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास करें और हमारे इस प्रयास को अपने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से हमारी आवाज को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कीजिएगा। जय हिंद जय भारत
अपील कर्ता
शशिकांत भटनागर
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
कार्यक्रम आयोजक
अमित सक्सेना
जिला महामंत्री ग्वालियर
कार्यक्रम संयोजक
ग्वालियर महानगर के सभी कायस्थ संगठन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कायस्थ महापंचायत, चिंत्राश वैलफेयर आर्गनाइजेशन, राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच
fans