Global Health Charitable Trust of India.

Global Health Charitable Trust of India. welcome to all of you.

15/08/2025
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले का रहने वाला ये शख्स छह साल पहले अपने 15 साथियों के साथ बंगाल की खाड़ी में हल्दिया...
15/07/2025

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले का रहने वाला ये शख्स छह साल पहले अपने 15 साथियों के साथ बंगाल की खाड़ी में हल्दिया के पास मछली पकड़ने गया था। तभी अचानक समुद्र का रुख बदल गया तेज़ तूफान उठा, लहरें बेकाबू हो गईं और देखते ही देखते ट्रॉलर पलट गया।

हर कोई समंदर की विशाल लहरों में बह गया... रवीन्द्रनाथ भी।

लेकिन वो डरने वाला नहीं था। पेशे से मछुआरा होने के कारण पानी उसका दुश्मन नहीं, साथी था। उसने हार नहीं मानी।
वो तैरता रहा… तैरता रहा… ऊपर बस आसमान, नीचे अथाह पानी।घंटे बीते, दिन बीत गए।

5 दिन तक रवीन्द्रनाथ समंदर में अकेले तैरता रहा, न खाना, न पीने का पानी, सिर्फ़ ज़िंदा रहने की जिद। जब बारिश होती, वो वर्षा जल पीकर खुद को जीवित रखता। हर पल मौत नज़दीक थी, लेकिन हिम्मत उससे ज़्यादा मज़बूत थी।

5वें दिन… क़रीब 600 किलोमीटर दूर, बांग्लादेश के कुतुबदिया द्वीप के पास, एक जहाज़ 'एमवी जवाद' गुजर रहा था। जहाज़ के कप्तान ने दूर से समंदर में कुछ हिलता देखा। ध्यान से देखा… कोई इंसान तैर रहा था!

कप्तान ने फ़ौरन एक लाइफ जैकेट फेंकी, लेकिन रवीन्द्रनाथ तक वो नहीं पहुंची। फिर भी कप्तान रुके नहीं… उन्होंने सीमाओं, धर्मों, जातियों की रेखाओं को भुलाकर सिर्फ़ एक चीज़ देखी --- इंसान।

कुछ दूरी पर रवीन्द्रनाथ फिर नज़र आए, और इस बार कप्तान ने जहाज़ घुमा दिया। लाइफ जैकेट फेंकी, और इस बार रवीन्द्रनाथ पकड़ने में कामयाब रहे।

एक क्रेन से उसे ऊपर खींचा गया थका हुआ, अधमरा, लेकिन ज़िंदा। जब वो जहाज़ पर चढ़ा, तो पूरे जहाज़ के नाविक खुशी से चिल्ला उठे।वो सिर्फ़ एक इंसान को नहीं, इंसानियत को ज़िंदा देख रहे थे।

उस लम्हे का वीडियो जहाज़ के एक नाविक ने रिकॉर्ड किया और वो दृश्य आज भी देखने वालों की रूह तक को हिला देता है।

❤️ धन्यवाद, उस जहाज़ के हर नाविक को।

आपने सिर्फ़ एक जान नहीं बचाई आपने हमें याद दिलाया कि इंसानियत अब भी ज़िंदा है।

कभी-कभी एक इंसान की जिद, और दूसरे इंसान की करुणा , पूरी दुनिया को बेहतर बना सकती है

15/07/2025

Great 👍 resources... Topic of Namaaz.

!भारत में जन्मा, मुस्लिम सबीह खान Apple का COO बन गया! और हमारे यहां, युवा हनुमान चालीसा, बजरंग दल ,हिंदू वाणी, और कावड़...
13/07/2025

!भारत में जन्मा, मुस्लिम सबीह खान Apple का COO बन गया! और हमारे यहां, युवा हनुमान चालीसा, बजरंग दल ,हिंदू वाणी, और कावड़ यात्रा में लगे हुए हैं, अब कुछ लोग आईफोन का भी कर सकते हैं विरोध ,,मुस्लिम भाई साबीह खान को,,Apple का COO, बनने पर बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं!
🙏 🙏 🙏 🙏

🪬 एक शिक्षक (गुरु),शिष्य की महानता को दर्शाती ये पोस्ट जरूर पढें...!!••••••वह मल्लापुरम केरल में एक अच्छी मैथ्स टीचर थी ...
01/06/2025

🪬 एक शिक्षक (गुरु),शिष्य की महानता को दर्शाती ये पोस्ट जरूर पढें...!!
••
••
••
वह मल्लापुरम केरल में एक अच्छी मैथ्स टीचर थी ..... एक दिन उसकी स्टूडेंट ने रेलवे स्टेशन के पास भीख मांगते हुए देखा .... लेकिन वह ठीक से पहचान नहीं पाई ... लेकिन जैसे ही स्टूडेंट ने जाकर देखा कि वह उसकी क्लास टीचर है। .... जब उसने उसके बारे में पूछा ... उसने कहा कि मेरे सेवानिवृत्त होने के बाद मेरे बच्चों ने मुझे छोड़ दिया और उनके जीवन के बारे में वह नहीं जानते .... इसलिए वह रेलवे स्टेशन के सामने भीख मांगने लगी ..... फिर छात्रा रो पड़ी और उसे अपने घर ले गई और उसके भविष्य की योजना के लिए हर दोस्त से संपर्क किया, जिन छात्रों को उन्होंने पढ़ाया था... और उसे रहने के लिए एक बेहतर जगह पर ले गई.... खुद के बच्चों ने उसे छोड़ दिया .. .लेकिन जिन बच्चों को उसने पढ़ाया था, उन्होंने नहीं छोड़ा .... यही गुरु शिष्य परम्परा की महानता है ...।

22/05/2025

पटना के डॉ. ऐजाज़ अली बने ग़रीबों के मसीहा
10 रुपए में इलाज करते हैं डॉ. ऐजाज़ अली

कब्रिस्तान में एक कब्र पर स्कूल का बैग रख कर बच्चा कब्र से लिपट कर रो रहा था और कह रहा था अबू उठो। टीचर ने कहा है कल फीस...
22/05/2025

कब्रिस्तान में एक कब्र पर स्कूल का बैग रख कर बच्चा कब्र से लिपट कर रो रहा था और कह रहा था अबू उठो। टीचर ने कहा है कल फीस ज़रूर लाना वरना अपने अबू को साथ लाना। उठो।।

साथ वाली कब्र के पास खड़ा व्यक्ति कब्र के लिए हजारों रुपये की कीमती चादर और फूल पहुंचाने के लिए किसी दुकानदार को फोन कर रहा था और साथ ही बच्चे की बातों पर भी ध्यान दे रहा था।
उसने फोन पर यह कहकर फोन बंद किया कि भाई चादर और फूल नहीं चाहिए। फूल इधर मिल गए हैं।
फिर उसने बच्चे से कहा ये लो बेटा। तुम्हारे अबू ने फीस और नई यूनिफार्म आदि के लिए पैसे भेजे हैं।

दोस्तों! इन रस्मों पर पैसे खर्च करने की बजाय किसी जरूरतमंद की मदद कर दिया करो तो बहुत सुकून और खुशी महसूस करोगे।
❤️💐👍

अल्लाह हमें हिदायत दे
🤲💯💫💯💫

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Global Health Charitable Trust of India. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share