15/07/2026
दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय श्री नन्द किशोर गोयनका जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
आज हिसार (हरियाणा) में आयोजित उनके अंतिम संस्कार एवं अंतिम विदाई में ट्रस्ट के चेयरमैन श्री नन्दकिशोर अग्रवाल जी एवं अध्यक्ष श्री बी. पी. गर्ग जी ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्वर्गीय श्री नन्द किशोर गोयनका जी ने अग्रोहाधाम मंदिर के विकास एवं समाज सेवा के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देकर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका समर्पण, सेवा-भाव और सामाजिक दायित्वों के प्रति निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः।
दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट