16/09/2026
सादर आमंत्रण
नमस्कार,
प्रज्ञा संस्थान के संस्थापक न्यासी, प्रसिद्ध पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्मभूषण श्री रामबहादुर राय जी के 80वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रकाशित पुस्तक ‘अस्सी के राय साहब’ के लोकार्पण समारोह में आपको सादर आमंत्रित करते हुए हमें हर्ष हो रहा है।
इस गरिमामयी आयोजन में केंद्रीय रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में तथा केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र यादव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्री बनवारी जी करेंगे।
आपकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन की शोभा बढ़ाएगी।
आपकी प्रतीक्षा रहेगी।
दिनांक: शुक्रवार, 25 सितंबर 2026
समय: सायं 4:00 बजे
स्थान: डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली–110001
सादर,
राकेश सिंह
सचिव, प्रज्ञा संस्थान
मो.: 9868362658