Maahi Ve.《NGO》

Maahi Ve.《NGO》 MAAHI VE 🙂(pehli udaan)for women and child development. This org. is registered in the name of Maahive..😊 only ,but sisters who got help from this org.

added Pehli Udaan to it.This is completely self-funded ,this is 99% volunteership based.

02/09/2026

माही वे...😊( पहली उड़ान)

सबसे बड़े और सबसे छोटे मेंबर की मनमोहक जोड़ी ❤️

30/08/2026

माही वे...😊( पहली उड़ान)

Continue.....के आगे..... NEXT...
एक लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार,प्यारे बच्चों से मुलाकात...

बहुत उमंग, उत्साह के बीच एक छोटी किंतु मनोरम मुलाकात, छोटे- प्यारे बच्चों द्वारा एक खूबसूरत स्वागत कार्यक्रम का आयोजन , सब -कुछ बहुत साकारात्मक और प्रशंसनीय। कुल मिलाकर एक लंबी प्रतीक्षा के बाद की गई ये मुलाकात बहुत सकारात्मक व भावनात्मक प्रभाव वाली रही, बच्चों द्वारा उनसे जल्दी-जल्दी मिलने के लिए आने का वादा लिया गया। ❤️

24/08/2026

माही वे...😊( पहली उड़ान)

एक लंबे इंतज़ार के बाद....❤️

20/08/2026

माही वे...😊 (पहली उड़ान)

शेयर एंड स्टे ब्लेस्ड कैंपेन..... के लिए❤️

अनीता जी, क्षेत्र के अत्यंत प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर की संचालिका - शिक्षिका हैं,और सुबह से शाम तक अपने सेंटर पर अत्यंत व्यस्त रहती हैं, किंतु माही वे ...😊(पहली उड़ान) द्वारा शेयर एंड स्टे ब्लेस्ड कैंपेन के तहत जरूरतमंद भाई- बहनों में वस्त्र वितरण का जो कार्य होता है उसमें भी अपनी अहम भूमिका निभाती हैं, अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर उन्होंने हमेशा समय -समय पर अपने क्षेत्र से बहुत बड़ी संख्या में वस्त्र कलेक्शन करके हमारे डिस्पैच सेंटर तक पहुंचाए हैं,समाज सेवा का उनका यह भाव अतुलनीय है।
उनके इस कार्य के लिए हृदय से आभार और शुभकामनाएं 🙏❤️

13/08/2026

माही वे...😊 ( पहली उड़ान)
हिम्मत यहां से आती है...❤️
बारिश से क्षेत्र में अत्यधिक पानी भर जाने के बावजूद कौशिक पार्ट 2 की बहनों द्वारा वस्त्र संग्रहण के कार्य को स्थगित नहीं किया गया, और अत्यंत कठिनाइयों के बीच , हमारी कर्मठ बहनों ने नियत दिन पर वस्त्र कलेक्शन का कार्य संपन्न किया, उनको कहा भी गया था कि वह इस विषम परिस्थिति में कार्य को कुछ दिन आगे भी बढ़ा सकती हैं किंतु, पानी के बीच चलते हुए, हाथों में, सर पर ,भरे हुए थैले- बैग व बोरों को लेकर कलेक्शन के लिए तय स्थान पर सभी बहनें समय से भी पूर्व पहुंच गई थीं।
उनके इस उत्साह और समाज के लिए कुछ करने की प्रबल चाह को हृदय से प्रणाम 🙏❤️

10/08/2026

माही वे...😊( पहली उड़ान)
पठन-पाठन की व्यस्त दिनचर्या के बीच बच्चों की कार्यशाला नहीं लगाई जाती है, किंतु अपनी व्यस्तता के बीच यह बच्चे कभी-कभी , अचानक से आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं.....
बच्चों ने रविवार को कॉल करके ऑफिस आने की इच्छा जताई, और सीनियर्स ने अपने से जूनियर्स को निर्देशित करने के बाद, जाते-जाते कुछ ऐसे अगले अवकाश तक के लिए एक दूसरे से विदा ली....
(सन्डे -फन डे)

05/08/2026

माही वे...😊( पहली उड़ान)...
( छोटी-छोटी खुशियां कैंपेन में)

थोड़ी ,आसां हुई मंज़िल ❤️

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maahi Ve.《NGO》 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Maahi Ve.《NGO》:

Shortcuts

Share