All India Marwari Yuva Manch : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच

  • Home
  • India
  • Delhi
  • All India Marwari Yuva Manch : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच

All India Marwari Yuva Manch : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का एकमात्र आधिकारिक पृष्ठ.

10 अक्टूबर 1977 को गुवाहाटी, आसाम में स्थानीय मारवाड़ी युवाओं का एक संगठन बना, इस संगठन को नाम दिया गया "मारवाड़ी युवा मंच". अपनी विशिष्टता, सेवाभाव, जुझारूपन के कारन यह संगठन जल्दी ही आसाम के अन्य क्षेत्रों सहित समीपवर्ती अन्य राज्यों में भी फैलने लगा. शाखाएँ विस्तार लेने लगीं. मारवाड़ी युवा इस संगठन की सदस्यता के लिए आतुर होने लगे. फिर इस बढती स्वीकार्यता से उत्साहित होकर 20 जनवरी 1985 को गुवाहाटी में ही सभी शाखाओं एवं अतिथियों का सम्मलेन हुआ जिसे हम मंच का प्रथम अधिवेशन के रूप में जानते हैं. इसी अधिवेशन में एक राष्ट्रव्यापी संगठन का निर्माण हुआ, जो हम "अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच" के नाम से आपके बीच उपस्थित है. राजस्थान, मालवा, हरियाणा एवं समीपवर्ती इलाकों से (कहीं ना कहीं, किसी पीढ़ी में भी) देश - दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में फैले 18 से 40 वर्ष तक के युवक / युवतियां इसकी सदस्यता लेने को आतुर होने लगे. देश के लगभग सभी भागों एवं विदेशों में भी कुछ स्थानों पर युवाओं ने मंच की शाखाएँ खोलनी शुरू कर दीं. जो की वर्त्तमान समय में 700 से भी अधिक हो चुकी हैं. 40 हजार से अधिक युवा वर्त्तमान में इसके सक्रिय सदस्य हैं. गौरतलब है की यहाँ एक रिटायर्मेंट की सीमा भी निर्धारित है 45 वर्ष की आयु में पहुँचने पर किसी भी व्यक्ति की सदस्यता सक्रिय से हटा कर "वरिष्ठ" की श्रेणी में हस्तांतरित कर दी जाती है. जहाँ भी मंच की शाखाएँ हैं वहां बिना किसी भेद भाव के अपनी सेवाएँ जन सामान्य को प्रदान कर रहा है. चाहे वो रक्तदान हो, एम्बुलेंस सेवा हो या प्याऊ हो. अथवा तो विकलांगों के लिए कैलीपर कैम्प या पोलियो करेक्टिव सर्जरी के माध्यम से विकलांगों को समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित करना हो. चाहे समाज की कुरूतियों पर कुठाराघात करता "कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान" हो या फिर कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने के कोशिश करती "खोजो कैंसर" परियोजना हो, नेत्रदान के संकल्प में भी मंच अग्रणी है. संभवतः अलग अलग इनमें से किसी एक क्षेत्र में कार्य करने वाली सैंकड़ों संस्थाएं कार्यरत हैं परन्तु सभी विषयों पर एक साथ और वो भी इतने बड़े स्तर पर कार्य करना वाला यह देश का सबसे बड़ा युवा संगठन है. इसके अनुशासित सदस्य हर वक्त, हर परिस्थिति में समाज के हर वर्ग की सेवा को आतुर रहते हैं. अवसर चाहे कोई हो, कहीं कोशी में बाढ़ आयी हो या फिर केदारनाथ की त्रासदी हो या सीमा पर लड़ने वाले देश के रणबांकुरों के बीच जाकर कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हो या अन्य कहीं भी युवाओं की जरुरत हो, वहां पहुच कर सेवा देने वालों में मंच सदैव अग्रणी है. राष्ट्र के सुरक्षा प्रहरी जिस प्रकार सीमा पर देश की सेवा में लगे हैं ठीक उसी प्रकार मंच का हर सदस्य सीमा के भीतर अपने तरीके से देश की सेवा में कार्यरत है.

कश्मीर हो या गुवाहाटी; एक देश एक माटी

युवा शक्ति :: राष्ट्र शक्ति
जय हिन्द

💙 नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 💙प्रेम, भक्ति और खुशियों से भर जाए आपका जीवन।शुभ जन्माष्टमी! 🦚✨ #जन्माष्टमी  #क...
04/09/2026

💙 नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 💙
प्रेम, भक्ति और खुशियों से भर जाए आपका जीवन।
शुभ जन्माष्टमी! 🦚✨
#जन्माष्टमी #कान्हा #नंदलाल #राधेराधे #जयश्रीकृष्ण

30/08/2026

🏃‍♂️ फारबिसगंज में ऐतिहासिक WALKATHON 2.0 की शानदार झलकियाँ! 🏃‍♀️🔥

मेरे लिए यह आयोजन बेहद खास और गर्व का क्षण रहा, क्योंकि फारबिसगंज मेरी होम ब्रांच है। ❤️

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रव्यापी WALKATHON 2.0 – “Walk Together, Thrive Together” अभियान के तहत फारबिसगंज में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 650 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य, फिटनेस, एकता और युवा शक्ति का शानदार संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अश्विनी खटोर जी रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। 🌟

और यह मेरे लिए और भी गर्व की बात है कि बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय संयोजक श्री गौरव जैन जी भी मेरी इसी होम ब्रांच फारबिसगंज से हैं। 🙌

फारबिसगंज की सड़कों पर उमड़ा यह जोश, उत्साह और सहभागिता सच में यादगार रही।

मेरी होम ब्रांच फारबिसगंज ने सिर्फ Walkathon में हिस्सा नहीं लिया—बल्कि पूरे जोश के साथ इत�

Guwahati Central MLA Sri Vijay Gupta Ji present during the Wakathon Program at Guwahati
30/08/2026

Guwahati Central MLA Sri Vijay Gupta Ji present during the Wakathon Program at Guwahati

Branches of Guwahati
30/08/2026

Branches of Guwahati

Walkathon by Branches of Guwahati Purvottar
30/08/2026

Walkathon by Branches of Guwahati Purvottar

30/08/2026

Address

3432/13, Hasan Building, 2nd Floor, Nicholson Road, Kashmere Gate
Delhi
110006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All India Marwari Yuva Manch : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to All India Marwari Yuva Manch : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच:

Shortcuts

Share