ABVP Kalkaji campus

ABVP Kalkaji campus This is the official page of ABVP, Abvp Kalka JI Vibhag Campus,Delhi University.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कालकाजी विभाग द्वारा आयोजित सदस्यता कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।कार्यशाला में कार्यकर...
02/08/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कालकाजी विभाग द्वारा आयोजित सदस्यता कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के उद्देश्य, संगठन की कार्यपद्धति तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचकर उन्हें परिषद से जोड़ने के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह के साथ आगामी सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
आइए, राष्ट्र निर्माण के इस अभियान से जुड़ें और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़ें।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कालकाजी विभाग द्वारा सभी महाविद्यालयों में नए सत्र एवं परीक्षा वितरण अभियान के अंतर्गत विभ...
30/07/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कालकाजी विभाग द्वारा सभी महाविद्यालयों में नए सत्र एवं परीक्षा वितरण अभियान के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में कैनोपी लगाकर छात्र-छात्राओं से व्यापक संपर्क किया गया।
इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने क्लास-टू-क्लास कैंपेनिंग करते हुए विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया, उन्हें परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई तथा परिषद के छात्रहितैषी कार्यों से अवगत कराया।
विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण सहयोग इस बात का प्रमाण है कि परिषद सदैव छात्र हित, राष्ट्रहित और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

आज शहीद भगत सिंह कॉलेज इकाई की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।बैठक में आगामी सत्र की कार्ययोजना, नवागत विद्यार्थियों से सं...
30/07/2026

आज शहीद भगत सिंह कॉलेज इकाई की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी सत्र की कार्ययोजना, नवागत विद्यार्थियों से संपर्क, सदस्यता अभियान तथा महाविद्यालय में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
"सशक्त इकाई, सशक्त संगठन।"
🚩 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
कालकाजी विभाग, दिल्ली प्रांत

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कालकाजी विभाग, दिल्ली प्रांत द्वारा आयोजित Welcome Freshers अभियान के अंतर्गत नवागत छात...
29/07/2026

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कालकाजी विभाग, दिल्ली प्रांत द्वारा आयोजित Welcome Freshers अभियान के अंतर्गत नवागत छात्रों से मिलने एवं उनका स्वागत करने हेतु प्रांत सह संगठन मंत्री श्री प्रद्युम्न रघुवंशी जी का आगमन हुआ।

सभी नवागत विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।

28/07/2026
आज अरविंदो महाविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का परिचय, महाविद्...
28/07/2026

आज अरविंदो महाविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का परिचय, महाविद्यालय परिसर की जानकारी तथा छात्र जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, शैक्षणिक प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ उनके हर कदम पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
सभी नवागत विद्यार्थियों को उज्ज्वल एवं सफल छात्र जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Welcome freshers CVS College
27/07/2026

Welcome freshers CVS College

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कालकाजी विभाग के बदरपुर नगर इकाई की घोषणा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।नवघोषित दायित्ववान कार...
25/07/2026

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कालकाजी विभाग के बदरपुर नगर इकाई की घोषणा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

नवघोषित दायित्ववान कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्वास है कि आप सभी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा विद्यार्थी हित एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएँगे।
भारत माता की जय! 🚩
विद्यार्थी शक्ति – राष्ट्र शक्ति

आज कालकाजी विभाग में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस के पावन उपल...
10/07/2026

आज कालकाजी विभाग में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस के पावन उपलक्ष्य में एक भव्य संगोष्ठी और मेधावी छात्र सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर न सिर्फ छात्र शक्ति के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर गंभीर चर्चा हुई, बल्कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हमारे होनहार मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

विद्यार्थी परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक जीवंत आंदोलन है। आइए, इस स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर ज्ञान, शील और एकता के मंत्र को और सुदृढ़ करने का संकल्प लें।

आज *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस* के पावन अवसर पर *अनुपम PVR साकेत* में भव्य युवोत्सव का आयोजन किय...
10/07/2026

आज *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस* के पावन अवसर पर *अनुपम PVR साकेत* में भव्य युवोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रति अपनी सेवा एवं समर्पण की भावना को साकार करते हुए *रक्तदान शिविर* का भी सफल आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रक्तदान किया।
कार्यक्रम में *सुश्री अपराजिता जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही ।।

Address

Kalkaji Office, Saket
Delhi

Telephone

01127662725

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Kalkaji campus posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ABVP Kalkaji campus:

Shortcuts

Share