05/08/2026
असम की बाढ़ केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की कठिन परीक्षा है।
ऐसे समय में MEEM की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों तक राहत सामग्री पहुँचाने की कोशिश कर रही है, ताकि ज़रूरतमंद परिवारों को भोजन, आवश्यक सामान और उम्मीद का सहारा मिल सके।
यह सफर आसान नहीं है, लेकिन इंसानियत की ख़िदमत का जज़्बा हर मुश्किल से बड़ा है।
अल्लाह हमारी कोशिशों को क़ुबूल फ़रमाए, सभी वालंटियर्स की हिफ़ाज़त करे और असम के लोगों की मुश्किलें जल्द आसान फ़रमाए।