SEWA Bharat

SEWA Bharat Official page of SEWA Bharat, the national federation of SEWA organisations in India.

The Self-Employed Women’s Association (SEWA) is a national movement that promotes full-employment and self-reliance for women working in the informal economy. Started in India in 1972, SEWA is comprised of 2.9 million women who lead change at the grassroots from within their communities to break down the systemic barriers that prevent them from equally contributing to the economy, home, and society. SEWA Bharat works by organising women workers as well as running community-specific social development programs, such as financial inclusion, health, incubation for collective social enterprises, skills, and livelihood creation, to effect long-lasting, community-led change.

16/09/2026

अभया बेन मेरघर महिला किसान उत्पादक कंपनी की चेयरपर्सन हैं और खुद एक महिला किसान हैं, जो आगे बढ़कर अपने समुदाय की कई दूसरी महिलाओं की मज़बूत आवाज़ बनी हैं।

जब महिला किसान अपनी उपज की सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद के लिए धान लेकर पहुँचीं और उनका धान स्वीकार नहीं किया गया, तो अभया बेन ने चुपचाप लौट जाने के बजाय सवाल किया—आख़िर ऐसा क्यों हो रहा है?

उन्होंने प्रक्रिया पर सवाल उठाए, संबंधित अधिकारियों से सीधे बात की और लगातार प्रयास करती रहीं, ताकि वे समझ सकें कि समस्या कहाँ है और इसे कैसे हल किया जा सकता है।

SEWA Bharat और WESS के माध्यम से अभया बेन को जानकारी, सामूहिक सहयोग और संस्थाओं के साथ सीधे संवाद करने का आत्मविश्वास मिला। उन्होंने जो सीखा, उससे उन्हें न केवल अपने लिए, बल्कि उन्हीं चुनौतियों का सामना कर रही दूसरी महिला किसानों के लिए भी आवाज़ उठाने का हौसला मिला।

आज उनकी कहानी दिखाती है कि जब महिलाओं के पास सही जानकारी, सहयोग और सामूहिक शक्ति होती है, तो वे केवल व्यवस्थाओं में भाग नहीं लेतीं—वे सवाल करती हैं, उन्हें प्रभावित करती हैं और अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाती हैं।

कभी-कभी बदलाव की शुरुआत एक ऐसी महिला से होती है, जो चुप रहने से इनकार करती है और उसके बाद कई दूसरी महिलाओं के लिए भी अपनी आवाज़ उठाना आसान हो जाता है।

Abhaya ben is the Chairperson of Merghar Mahila Farmer Producer Company and a woman farmer who has grown into a strong voice for many others in her community.

When the paddy that women farmers were bringing for procurement at MSP was not being accepted, Abhaya ben did not simply accept the decision and walk away, she asked why.

She questioned the process, spoke directly to the concerned authorities and kept pushing until she could understand what was going wrong and what could be done about it.

Through SEWA Bharat and WESS, Abhaya ben gained access to information, collective support and the confidence to engage directly with institutions. What she learnt gave her the courage to speak up, not only for herself, but for other women farmers facing the same challenges.

Today, her story demonstrates that when women have the right knowledge, support and collective strength, they do not just participate in systems. They begin to question them, shape them and ask for what is rightfully theirs.
Sometimes, change begins with one woman refusing to stay silent and making it easier for many others to speak up too.

आज इला बेन भट्ट की जयंती पर, हम महिला नेतृत्व और आत्मनिर्भरता पर उनके विचारों को फिर से याद करते हैं—ऐसे विचार, जो आज भी...
07/09/2026

आज इला बेन भट्ट की जयंती पर, हम महिला नेतृत्व और आत्मनिर्भरता पर उनके विचारों को फिर से याद करते हैं—ऐसे विचार, जो आज भी SEWA की यात्रा के केंद्र में हैं।

उनके शब्द आज भी SEWA Bharat के काम को दिशा देते हैं और हमें याद दिलाते हैं कि स्थायी बदलाव की शुरुआत तब होती है, जब महिलाओं को अपने जीवन को अपने तरीके से आकार देने का अधिकार और आत्मनिर्णय की शक्ति मिलती है।

Today, on Elaben Bhatt’s birth anniversary, we return to her words on women’s leadership and self-reliance - ideas that remain at the heart of SEWA’s journey today.

Her words continue to guide SEWA Bharat’s work and remind us that lasting change begins when women have the agency to shape their own lives.

At Charcha 2026, SEWA Bharat will co-host a session on:'From Collective Action to Competitive Enterprises: Are Women’s C...
05/09/2026

At Charcha 2026, SEWA Bharat will co-host a session on:

'From Collective Action to Competitive Enterprises: Are Women’s Collective Enterprises a Viable Pathway for Women’s Economic Empowerment?'

The session is supported by ITC and will be moderated by Dr. Yamini Atmavilas, Advisor and Founder, The Southern Center for Philanthropy and Impact.

For over five decades, SEWA has worked alongside women's collective enterprises across rural and urban India, building a deep understanding of what enables them to become sustainable, member-owned and market-facing institutions. These learnings continue through SEWA Bharat’s Women Enterprise Support System (WESS).

For women working with limited bargaining power, collectivisation can be transformative. Supported by the right ecosystem-based solutions, women can build resilient enterprises, negotiate better terms and exercise greater control over their work and incomes. Drawing on experiences from WESS and ITC’s Ultra Poor Women Graduation Programme, the session will examine how these approaches can strengthen women’s ownership, voice and decision-making while enabling their enterprises to become viable and competitive.

📅 Date: 15 September 2026
🕝 Time: 2:30–3:30 pm
📍 Venue: Gulmohar Hall, India Habitat Centre, New Delhi
🗺️ Location: https://share.google/qNHQHN8dJZbQCA04L

Book your seat: https://charcha26.thespark.org.in/

Kindly note that this will be an in-person event only.

Charcha 2026 में SEWA Bharat एक महत्वपूर्ण सत्र का सह-आयोजन करेगा:

“सामूहिक प्रयास से प्रतिस्पर्धी उद्यमों तक: क्या महिला सामूहिक उद्यम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी रास्ता हो सकते हैं?”

यह सत्र ITC के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और इसका संचालन डॉ. यामिनी आत्मविलास, सलाहकार एवं संस्थापक, The Southern Center for Philanthropy and Impact, द्वारा किया जाएगा।

पाँच दशकों से अधिक समय से SEWA ने ग्रामीण और शहरी भारत में महिला सामूहिक उद्यमों के साथ मिलकर काम किया है। इस दौरान यह समझ विकसित हुई है कि किस तरह ये उद्यम टिकाऊ, सदस्यों के स्वामित्व वाले और बाज़ार से जुड़े संस्थानों के रूप में आगे बढ़ सकते हैं। यह सीख आज भी SEWA Bharat के Women Enterprise Support System (WESS) के माध्यम से आगे बढ़ रही है।

जब महिलाएँ सीमित सौदेबाज़ी की क्षमता के साथ काम करती हैं, तब सामूहिक रूप से संगठित होना उनके लिए बदलाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। सही और समग्र सहयोग मिलने पर महिलाएँ अधिक सशक्त और टिकाऊ उद्यम खड़े कर सकती हैं, बेहतर शर्तों पर बातचीत कर सकती हैं और अपने काम व आय पर अधिक नियंत्रण हासिल कर सकती हैं।

WESS और ITC के Ultra Poor Women Graduation Programme के अनुभवों के आधार पर यह सत्र चर्चा करेगा कि ऐसे प्रयास महिलाओं के स्वामित्व, आवाज़ और निर्णय लेने की क्षमता को कैसे मजबूत कर सकते हैं और साथ ही उनके उद्यमों को अधिक टिकाऊ और प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद कर सकते हैं।

📅 तारीख: 15 सितंबर 2026
🕝 समय: दोपहर 2:30–3:30 बजे
📍 स्थान: गुलमोहर हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली
🗺️ लोकेशन: https://share.google/qNHQHN8dJZbQCA04L

🎟️ अपनी सीट बुक करें: https://charcha26.thespark.org.in/

कृपया ध्यान दें: यह केवल प्रत्यक्ष (in-person) कार्यक्रम होगा।

We are delighted to announce that we have signed an MoU with Meghalaya State Rural Livelihood Society (MSRLS) to strengt...
03/09/2026

We are delighted to announce that we have signed an MoU with Meghalaya State Rural Livelihood Society (MSRLS) to strengthen 'Women-Led Producer Groups' in Meghalaya. The MoU was signed by Mr Ramakrishna Chitturi, IAS, CEO, MSRLS and Ms. Sayani Basu, Programme Coordinator, SEWA Bharat.

Through SEWA Bharat’s Women Enterprise Support System (WESS), we will work closely with Women Producer Groups to strengthen leadership, improve governance and processes; build their business and operational capabilities; and improve access to markets and credit. The partnership will also help build stronger linkages with community institutions, government schemes and departments, creating an enabling local ecosystem for these producer groups to grow and graduate to the next stage of growth.

Reflecting on this partnership, Sayani Basu, Programme Coordinator, SEWA Bharat said, “This partnership carries forward over five decades of SEWA Bharat’s experience in organising women and strengthening women-owned collective enterprises, along with evidence-backed success of WESS across enterprises over the past 8 years. We look forward to enabling 'Women-Led Producer Groups' in Meghalaya to become stronger, more resilient and sustainable enterprises.”

We are thankful to Mr Ramakrishna Chitturi, IAS and Mr. Shanlang F Lyngdoh, COO, MSRLS, along with their team, for their support. We are looking forward to this new chapter!

हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने मेघालय में ‘महिलाओं के नेतृत्व वाले उत्पादक समूहों’ को मजबूत करने के लिए मेघालय राज्य ग्रामीण आजीविका सोसायटी (MSRLS) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते पर MSRLS के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रामकृष्ण चित्तूरी, आईएएस और सेवा भारत की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सुश्री सयानी बसु ने हस्ताक्षर किए।

सेवा भारत के वीमेन एंटरप्राइज सपोर्ट सिस्टम (WESS) के माध्यम से हम महिला उत्पादक समूहों के साथ मिलकर उनके नेतृत्व को मजबूत करेंगे, बेहतर प्रबंधन और कार्य प्रणालियों को विकसित करेंगे, उनकी व्यावसायिक और संचालन क्षमताओं को बढ़ाएंगे तथा बाज़ार और ऋण तक उनकी पहुँच बेहतर बनाएंगे। यह साझेदारी उत्पादक समूहों को सामुदायिक संस्थाओं, सरकारी योजनाओं और विभागों से जोड़ने में भी मदद करेगी। इससे स्थानीय स्तर पर एक ऐसा अनुकूल वातावरण बनेगा, जिसमें ये समूह आगे बढ़ सकें और विकास के अगले स्तर तक पहुँच सकें।

इस साझेदारी पर अपने विचार साझा करते हुए सेवा भारत की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सयानी बसु ने कहा, “यह साझेदारी महिलाओं को संगठित करने और महिलाओं के स्वामित्व वाले सामूहिक उद्यमों को मजबूत बनाने के सेवा भारत के पाँच दशकों से अधिक के अनुभव को आगे बढ़ाती है। इसके साथ ही, पिछले आठ वर्षों में विभिन्न उद्यमों के साथ WESS की प्रमाणित सफलता भी हमारा मार्गदर्शन करेगी। हमें उम्मीद है कि हम मेघालय में महिलाओं के नेतृत्व वाले उत्पादक समूहों को अधिक मजबूत, सक्षम और टिकाऊ उद्यम बनने में सहयोग कर सकेंगे।”

हम श्री रामकृष्ण चित्तूरी, आईएएस, श्री शानलांग एफ. लिंगदोह, मुख्य परिचालन अधिकारी, MSRLS और उनकी पूरी टीम के सहयोग के लिए आभारी हैं। हम इस नई साझेदारी और आने वाले सफ़र को लेकर उत्साहित हैं!

02/09/2026

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक में किसान जंगली जानवरों के कारण फसल के नुकसान, पॉलीहाउस के कम उपयोग, महंगी मरम्मत और तकनीकी जानकारी की कमी जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

SBI Youth for India Fellowship 2025–26 के माध्यम से प्रदीप शर्मा ने स्थानीय किसानों के साथ मिलकर इन चुनौतियों को समझने और व्यावहारिक समाधान तलाशने पर काम किया है। इसमें बीज और फसल की देखभाल के लिए समय पर मार्गदर्शन, कम लागत में पॉलीहाउस की मरम्मत, मल्चिंग और बेहतर जल प्रबंधन जैसे उपाय शामिल हैं।

हमें उम्मीद है कि यह पहल किसानों को उपलब्ध संसाधनों का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने और खेती को टिकाऊ आजीविका के रूप में जारी रखने के लिए आवश्यक सहयोग प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी।

In Dhauladevi Block, Almora, Uttarakhand, farmers face crop losses caused by wild animals, underused polyhouses, high repair costs and limited technical knowledge.

Through the SBI Youth for India Fellowship 2025–26, Pradeep Sharma has worked alongside local farmers to understand these challenges and explore practical solutions, from timely guidance on seeds and crop care to affordable polyhouse repairs, mulching and better water management.

We hope that this initiative enables our farmers to use existing resources more effectively and receive the support they need to continue making agriculture viable.

01/09/2026

बदलाव की शुरुआत तब होती है जब समुदाय के भीतर से एक महिला आगे आती है - और उसके साथ कई और महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

सेवा भारत और सेवा संस्थाओं में, उसे 'आगेवान' कहा जाता है, यानी आगे आने वाली बहन, एक ऐसी महिला जो आगे बढ़कर पहल करती है।

एक आगेवान समुदाय के भीतर से ही उभरती है। वह समुदाय की वास्तविकताओं को समझती है, महिलाओं को एक साथ जोड़ती है, उनकी आवाज़ बनती है और सामूहिक कार्रवाई का नेतृत्व करती है। आजीविका और सामाजिक सुरक्षा से लेकर बुनियादी सेवाओं तक, वह महिलाओं के साथ मिलकर साझा चुनौतियों को साझा समाधानों में बदलती है।

इस आगेवान दिवस पर, हम उन महिलाओं का सम्मान करते हैं जो आगे बढ़ती हैं और कई और महिलाओं के लिए आगे बढ़ने का रास्ता बनाती हैं।

Change begins when one woman steps forward from within her community - and inspires many others to move forward with her.

At SEWA Bharat and SEWA institutions, she is known as an ‘Aagewan’, which means aage aane waali behen, a woman who steps forward.

An aagewan emerges from within the community. She understands its realities, brings women together, represents their voices and leads collective action. From livelihoods and social protection to basic services, she works alongside women to turn shared challenges into shared solutions.

On this Aagewan Diwas, we celebrate the women who step forward and create pathways for many more to move ahead.

मड़ुआ भले ही पूरे भारत में व्यापक रूप से उगाया जाता हो, लेकिन झारखंड के हज़ारीबाग के कुछ हिस्सों में यह धीरे-धीरे स्थानी...
27/08/2026

मड़ुआ भले ही पूरे भारत में व्यापक रूप से उगाया जाता हो, लेकिन झारखंड के हज़ारीबाग के कुछ हिस्सों में यह धीरे-धीरे स्थानीय खेतों से गायब होता जा रहा था।

जैसे-जैसे पुरुष रोज़गार की तलाश में पलायन करते गए, महिलाओं ने घर और खेत दोनों की ज़िम्मेदारी संभाल ली। सेवा भारत के सहयोग से सेवा झारखंड ने इसे मड़ुआ को पुनर्जीवित करने के एक अवसर के रूप में देखा, एक ऐसी फसल जिसे कम पानी की ज़रूरत होती है और जो बेहतर पोषण व आजीविका में योगदान दे सकती है।

2019 से, महिला किसानों को खेती का प्रशिक्षण मिला है, स्थानीय स्तर पर बीज उपलब्ध हुए हैं और इस फसल के महत्व के प्रति उनकी समझ फिर से मज़बूत हुई है। मड़ुआ, जिसे रागी या फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, स्वाभाविक रूप से कैल्शियम, आयरन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

आज, हज़ारीबाग और आसपास के इलाकों के 10 गांवों में 250 से अधिक महिलाएं मड़ुआ की खेती कर रही हैं। हम इस पहल को सफल बनाने के लिए उदय भाई और पूरी झारखंड टीम का हार्दिक धन्यवाद करते हैं।

Madua may be widely cultivated across India, but in parts of Hazaribagh, Jharkhand, it was slowly disappearing from local farms.

As men migrated in search of work, women took on the responsibility of managing both their homes and farms. SEWA Jharkhand, supported by SEWA Bharat, recognised this as an opportunity to revive Madua, a crop that requires less water and could contribute to stronger nutrition and livelihoods.

Since 2019, women farmers have received cultivation training, gained access to locally sourced seeds and renewed awareness of the crop’s value. Madua, also known as finger millet or ragi, is naturally rich in calcium, iron, fibre and other nutrients.

Today, more than 250 women across 10 villages in Hazaribagh and nearby areas are now cultivating Madua. We sincerely thank Uday bhai and the entire Jharkhand team for their efforts in making this successful.

Women-owned collective enterprises are built on a powerful idea: women should not just participate in businesses. They s...
26/08/2026

Women-owned collective enterprises are built on a powerful idea: women should not just participate in businesses. They should own and shape them.

At Charcha 2026, SEWA Bharat will co-host a session exploring a central question: What does it really take for women’s collective enterprises to become viable, scalable and truly member-owned?

The conversation will move beyond what works on paper to explore the tensions, trade-offs and breakpoints that emerge as collectives grow & formalise and what donors, market actors and enterprise-support organisations can do to build stronger pathways to scale.

महिलाओं के स्वामित्व वाले सामूहिक उद्यम एक सशक्त विचार पर आधारित हैं: महिलाओं को केवल व्यवसायों में भाग नहीं लेना चाहिए। उन्हें इनका स्वामित्व और स्वरूप तय करने का अधिकार होना चाहिए।

चर्चा 2026 में, सेवा भारत एक सत्र का सह-आयोजन करेगा जो एक केंद्रीय सवाल पर चर्चा करेगा: महिलाओं के सामूहिक उद्यमों को व्यवहार्य, विस्तार-योग्य और सच्चे अर्थों में सदस्य-स्वामित्व वाला बनाने के लिए वास्तव में क्या ज़रूरी है?

यह बातचीत केवल कागज़ पर काम करने वाली बातों से आगे बढ़कर उन तनावों, समझौतों और मुश्किल मोड़ों पर गौर करेगी जो सामूहिकों के बढ़ने और औपचारिक रूप लेने के साथ सामने आते हैं, और यह भी कि दानदाता, बाज़ार से जुड़े पक्ष और उद्यम-सहयोग संस्थाएं विस्तार के लिए मज़बूत रास्ते बनाने में क्या भूमिका निभा सकती हैं।

21/08/2026

महिलाओं की रोज़मर्रा की परेशानियों को अक्सर यह मानकर अनदेखा कर दिया जाता है कि उन्हें इन्हीं परिस्थितियों में जीना होगा। लेकिन जब महिलाएँ संगठित होकर आवाज़ उठाती हैं, तो बदलाव की शुरुआत होती है। उनकी परेशानियाँ माँगों में बदलती हैं और अनसुनी आवाज़ें एक ऐसी ताकत बन जाती हैं, जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

‘एक साथ, एक आवाज़, होगा बदलाव’ हमारी नई श्रृंखला है, जो महिलाओं के एकजुट होकर आवाज़ उठाने, कदम बढ़ाने और बदलाव का नेतृत्व करने की ताकत को सामने लाती है।

बिहार के गाँवों में साफ़ पानी, उचित स्वच्छता और अच्छी सड़कों की कमी महिलाओं के लिए कभी-कभार होने वाली समस्या नहीं, बल्कि उनके रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा थी।

इन परेशानियों ने महिलाओं को चुप नहीं कराया। उन्होंने एकजुट होकर आवाज़ उठाई और समाधान की माँग की। सेवा भारत और सेवा बिहार के सहयोग से उन्हें अपनी बात रखने, सरकारी व्यवस्थाओं से जुड़ने और अपने समुदायों में बदलाव लाने का मंच मिला।

जब महिलाएँ अपनी सामूहिक ताकत को पहचानती हैं, तो बदलाव असंभव नहीं लगता।

Women’s everyday struggles are often treated as something they must simply live with. Collective action changes that. It turns frustration into an ask and unheard voices into a force that can no longer be ignored.

'Ek Saath, Ek Awaaz, Hoga Badlaav' is our new series celebrating the power of women coming together to speak up, take action and lead change.

In the villages of Bihar, the lack of clean water, proper sanitation and good roads was not an occasional problem. It was a part of women’s everyday lives.

These challenges did not silence them. They gave the women the courage to unite, raise their voices and ask for solutions. With support from SEWA Bharat and SEWA Bihar, they found a platform to be heard, engage with public systems and create change in their communities.

When women recognise their collective strength, change stops feeling impossible.

Recently, SEWA Bharat welcomed Mr. Mohit from Bajaj Finserv to our SEWA Shakti Kendra in Jahangirpuri, Delhi, for a fiel...
21/08/2026

Recently, SEWA Bharat welcomed Mr. Mohit from Bajaj Finserv to our SEWA Shakti Kendra in Jahangirpuri, Delhi, for a field visit under the Udyami Project.

Udyami is supported by Bajaj Finserv and is being implemented across Delhi, Madhya Pradesh and West Bengal, to strengthen the livelihoods and enterprises of 3,000 home-based workers and street vendors.

During the visit, women shared their aspirations and the challenges they face in earning a stable income and accessing funds to grow their businesses. The conversations showed that women now feel more confident in their identities as workers, take pride in their work as home-based workers and street vendors and are building strong leadership and business management skills.

Several street vendors shared how access to the PM SVANidhi Scheme has enabled them to expand their businesses. The visit also highlighted the role of the SEWA Shakti Kendra as a community resource centre, connecting women with childcare, savings and affordable credit through the Delhi Credit Cooperative, skill development and enterprise support.

We thank Bajaj Finserv and Mr. Mohit for engaging directly with women workers, listening to the realities behind their enterprises and understanding their struggles.

हाल ही में, सेवा भारत ने उद्यमी परियोजना के अंतर्गत बजाज फिनसर्व के श्री मोहित जी का दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित सेवा शक्ति केंद्र में स्वागत किया।

बजाज फिनसर्व के सहयोग से उद्यमी परियोजना दिल्ली, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य 3,000 घर-खाता कामगारों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की आजीविका एवं उद्यमों को मजबूत बनाना है।

दौरे के दौरान, महिलाओं ने अपने सपनों और स्थायी आमदनी कमाने तथा व्यवसाय बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। बातचीत से यह सामने आया कि अब महिलाएं कामगार के रूप में अपनी पहचान को लेकर अधिक आत्मविश्वास महसूस करती हैं। वे घर-खाता कामगार और रेहड़ी-पटरी विक्रेता के रूप में अपने काम पर गर्व करती हैं तथा अपने नेतृत्व और व्यवसाय प्रबंधन के कौशल को मजबूत कर रही हैं।

कई रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से मिले ऋण ने उन्हें अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद की है। इस दौरे ने सामुदायिक संसाधन केंद्र के रूप में सेवा शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका को भी सामने रखा। यह केंद्र महिलाओं को बाल देखभाल, दिल्ली क्रेडिट कोऑपरेटिव के माध्यम से बचत और किफायती ऋण, कौशल विकास तथा उद्यम सहायता से जोड़ता है।

हम महिला कामगारों से सीधे संवाद करने, उनके उद्यमों की वास्तविकताओं को सुनने और उनके संघर्षों को समझने के लिए बजाज फिनसर्व और श्री मोहित जी का धन्यवाद करते हैं।

Address

SEWA Bharat 7/5, First Floor, South Patel Nagar
Delhi
110008

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30pm
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm
Saturday 9:30am - 5:30pm

Telephone

+911125841369

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SEWA Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SEWA Bharat:

Shortcuts

Share