Nirman Mazdoor Sangh Delhi

Nirman Mazdoor Sangh Delhi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nirman Mazdoor Sangh Delhi, Community Organization, 29, Mkt, Sahipur Near Bharat Store Shalimar Bagh, Delhi.

Nirman Mazdoor Sangh Delhi Registered in Trade Union act 1926 and we registered construction worker inThe Delhi Building and Other Construction Workers Welfare Board, is committed to the safety, health etc.

02/07/2026
प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 07 मई 2026, गुरुवारश्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आज एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण ब...
09/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 07 मई 2026, गुरुवार

श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आज एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक माननीय श्रम मंत्री एवं बोर्ड अध्यक्ष श्री कपिल मिश्रा जी के साथ संपन्न हुई। बैठक के दौरान एसोसिएशन की ओर से माननीय मंत्री जी को शॉल ओढ़ाकर एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात एसोसिएशन द्वारा श्रमिकों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

बैठक के शुरुवात में ही एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमान तारकेश्वर सिंह जी, ने बोर्ड के ढीले और सुस्त रवैए और बोर्ड में फैले व्यापक भ्रष्टाचार पर मंत्री जी से गहरी नाराजगी जताते हुए चिंता जताई। ऑर मजबूती से अपनी बातों को रखा ।

उसके बाद एसोसिएशन के महासचिव विकास शर्मा और अन्य साथियों ने श्रमिकों की अन्य समस्याओं ऑर बोर्ड अधिकारियों और स्टाफ की सभी कमियों को बिंदुवार/ प्वाइंट टू प्वाइंट मंत्री जी को बताया ।

माननीय मंत्री जी ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई श्रमिकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

आज की बैठक में एसोसिएशन से लगभग 16 यूनियनों के 20 से अधिक पदाधिकारी सचिवालय पहुंचे थे। हालांकि समय की कमी के कारण माननीय श्रम मंत्री जी ने एसोसिएशन के केवल 8 प्रतिनिधियों को ही बैठक में उपस्थित होने का अवसर दिया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह एसोसिएशन के सभी साथियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी।

सचिवालय में आयोजित बैठक में एसोसिएशन की ओर से संयोजक श्री जे.पी. सिंह जी, अध्यक्ष श्री तारकेश्वर सिंह जी, महासचिव श्री विकास शर्मा जी, उपाध्यक्ष जनाब नदीम खान जी, सक्रिय सदस्य श्री जय प्रकाश सोलंकी जी, वरिष्ठ सक्रिय सदस्य श्री आर.के. मौर्य जी, सचिव श्री क्यूम खान तोमर जी एवं श्रीमती मीरा जी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सचिवालय पहुंचने वाले अन्य सक्रिय सदस्यों में जनाब मिनाज खान जी, श्रीमती सुनीता जी, श्रीमती स्वेता जी, जनाब आबिद जी, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश जी, श्री विकास जी, ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री अरविंद वर्मा जी, सक्रिय सदस्य श्री मुनिल पासवान जी, श्री निर्मल जी, श्रीमती सुनीता जी सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे।

Address

29, Mkt, Sahipur Near Bharat Store Shalimar Bagh
Delhi
110088

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nirman Mazdoor Sangh Delhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nirman Mazdoor Sangh Delhi:

Shortcuts

Share