Akhil Bhartiya Kayasth Mahasabha - ABKM Delhi

Akhil Bhartiya Kayasth Mahasabha - ABKM Delhi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akhil Bhartiya Kayasth Mahasabha - ABKM Delhi, Community Organization, New Delhi, Delhi.

09/09/2026

*निःशुल्क ऑनलाइन मैथ्स क्लासेस* – *कक्षा 10वीं*

📚 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा – राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ द्वारा
राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शिप्रा कुलश्रेष्ठ जी के नेतृत्व में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन मैथ्स क्लासेस प्रारंभ की जा रही हैं।

🎓 जो भी बच्चे इन ऑनलाइन क्लासेस का लाभ लेना चाहते हैं, वे दिए गए नंबर पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

📅 *आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026*

यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक छोटा-सा प्रयास है। 🌸

📞 *संपर्क*:] रचना
*93519 35930*
शिप्रा कुलश्रेष्ठ
राष्ट्रीय अध्यक्षा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा
राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ

ROCKING KAYASTHA
07/09/2026

ROCKING KAYASTHA

🌸 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌸अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जबलपुर महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित भव्य एवं खूबसूरत जन्माष्टम...
06/09/2026

🌸 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌸

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जबलपुर महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित भव्य एवं खूबसूरत जन्माष्टमी उत्सव के सफल आयोजन के लिए शिखा श्रीवास्तव जी एवं उनकी समस्त महिला प्रकोष्ठ टीम को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। 💐🙏

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और उल्लास से सजे इस सुंदर आयोजन ने निश्चित रूप से सभी के मन को आनंद और उमंग से भर दिया होगा। 🌺🦚

आप सभी का समर्पण, उत्साह और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है।
इसी तरह एकजुट होकर समाज एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

जय श्री कृष्ण 🙏💙

शिप्रा कुलश्रेष्ठ
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा – महिला प्रकोष्ठ

05/09/2026

कृष्णोत्सव : बच्चे घर लौटें… तो उनका स्वागत भी एक उत्सव बनाइए। ❤️

जैसे कृष्ण के लौटने पर माता यशोदा प्रेम से आरती उतारती थीं और बहन सुभद्रा अपने भाई की नज़र उतारती थीं, वैसे ही जब आपका बच्चा पढ़ाई या काम से कुछ दिनों बाद घर लौटे—एक छोटा-सा तोरण लगाइए, रंगोली बनाइए, आरती उतारिए और उसे महसूस कराइए—
“तुम्हारे आने से इस घर में रौनक लौट आई है।”

सिर्फ़ बच्चे ही क्यों? परिवार का कोई अपना लंबे समय बाद घर लौटे, तो उसके आने को भी छोटा-सा उत्सव बना दीजिए।

क्योंकि जीवन की कठिन घड़ियों में यही याद सबसे बड़ी ताक़त बनती है—
“एक घर है, जहाँ कोई मेरी राह देखता है… जहाँ मेरा लौटना भी उत्सव है।” 🦚🙏

इस नंदोत्सव, घर में सिर्फ़ कृष्णोत्सव नहीं—अपने प्रियजनों के नाम का भी एक उत्सव मनाइए।

— शिप्रा कुलश्रेष्ठ​
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ

🪷 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪷नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🌸भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री...
04/09/2026

🪷 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🪷

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🌸

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, शांति, सुख, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
उनका जीवन-दर्शन हमें सदैव सत्य, धर्म, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहे।

राधे-राधे 🙏
जय श्री कृष्ण! 💐

शिप्रा कुलश्रेष्ठ
राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

31/08/2026

📚 *STUDY MATERIAL AVAILABLE FOR DESERVING STUDENTS*

I have the following coaching and entrance examination study material available:

• *FIITJEE Coaching Study Material* – Class 11
• *ALLEN Coaching Study Material* – Class 12
• *Entrance Exam Books for JEE, BITSAT & CUET*

Students who are interested and may benefit from these study materials are requested to DM me for further details.

*Eligibility*: Student must have secured 90% or above in Class 10.

Please feel free to share this information with deserving students.

Shipra Kulshresth
9599934711
National President, Akhil Bhartiya Kayastha Mahasabha – Women’s Wing

28/08/2026

🌸 आप सभी को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌸

रक्षा बंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के अटूट बंधन को और मजबूत करे।
ईश्वर से मेरी कामना है कि आपके जीवन का हर पल मंगलमय हो, स्वास्थ्य उत्तम रहे, सुख-समृद्धि बढ़ती रहे, शांति बनी रहे और खुशियों का वास हो।

आप सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द एवं समृद्धि सदैव बनी रहे।

सादर शुभकामनाओं सहित,
शिप्रा कुलश्रेष्ठ
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा – महिला प्रकोष्ठ

बधाई एवं शुभकामनाएँहजारीबाग में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित भव्य एवं शानदार सावन उत्सव की सफलता पर प्रदेश अध्यक्षा श्री...
25/08/2026

बधाई एवं शुभकामनाएँ

हजारीबाग में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित भव्य एवं शानदार सावन उत्सव की सफलता पर प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती स्मिता जी, जिला अध्यक्ष एवं उनकी समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आप सभी का यह सुंदर आयोजन संगठन की एकजुटता, सक्रियता और महिला शक्ति का शानदार उदाहरण है। आशा है कि इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ महिला प्रकोष्ठ निरंतर नए आयाम स्थापित करेगा।

शिप्रा कुलश्रेष्ठ
अध्यक्ष
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, महिला प्रकोष्ठ

23/08/2026

Thank you everyone for your warm wishes, love and blessings on Bhuvnesh’s birthday. ❤️ Your thoughtful messages truly made his day even more special. We are deeply grateful for all your love and affection. 🙏❤️

*माननीय श्री भुवनेश* *कुलश्रेष्ठ जी*,*मुख्य आयकर आयुक्त (Chief Commissioner of Income Tax)*आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई...
22/08/2026

*माननीय श्री भुवनेश* *कुलश्रेष्ठ जी*,
*मुख्य आयकर आयुक्त (Chief Commissioner of Income Tax)*

आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन का प्रत्येक क्षण सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो तथा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य, सम्मान, सफलता और यश की प्राप्ति होती रहे।

श्री भुवनेश जी, हमारी दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती शिप्रा कुलश्रेष्ठ जी के जीवनसाथी होने के साथ-साथ उनके हर कदम पर एक सच्चे सहयात्री, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी रहे हैं। आपने जिस प्रकार उन्हें निरंतर आगे बढ़ने, समाज के लिए कार्य करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया है, वह वास्तव में एक आदर्श जीवनसाथी की पहचान है।

आपका स्नेह, सरलता, सहयोग और मार्गदर्शन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।

ईश्वर आपको दीर्घायु प्रदान करें और आने वाला प्रत्येक वर्ष आपके जीवन में नई उपलब्धियाँ, खुशियाँ और गौरव लेकर आए।

जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🌹🎂🙏

Address

New Delhi
Delhi

Telephone

+919599934711

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akhil Bhartiya Kayasth Mahasabha - ABKM Delhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share