05/08/2026
Indian Railways भारतीय रेल
North central railways Chief Minister Office Uttar Pradesh
सेवा में
मुख्यमंत्री कार्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
एवं उत्तर मध्य रेलवे विभाग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
विषय : दिल्ली कानपुर रेल खंड पर स्थित रेलवे स्टेशन "वैर" गांव में अंडरपास की शीघ्र आवश्यकता।
महोदय
सविनय निवेदन ये है कि दिल्ली कानपुर रेल खंड पर स्थित रेलवे स्टेशन "वैर" के गांव के उत्तर में दिल्ली कानपुर रेलवे ट्रैक है,
तथा दक्षिण दिशा में डेडिकेटेड फ्राइड कॉरिडोर का नया रेलवे ट्रैक बन गया है, जिस कारण "वैर" गांव चारों तरफ से रेलवे ट्रैक से बंद हो गया है।
गांव वैर से उत्तर दिशा के कई गांवों से जोड़ने के लिए कई किलो मीटर तक कोई अंडरपास नहीं है।
एकमात्र जर्जर हो चुकी पुलिया है, जो रेलवे ट्रैक के दोनों ओर बने तालाब के पास है, जिस कारण तालाब का पानी उस पुलिया में भर जाने से एकमात्र रास्ता भी बंद रहता है।
ग्रामवासी अनाधिकृत तरीकों से रेलवे ट्रैक क्रॉस करने को मजबूर हैं।
जिससे आए दिन दुर्घटना होने पर ग्रामीणों की मौत हो जाती है।
तालाबों के पानी के आवागमन के लिए इस पुलिया से 200 मीटर आगे एक छोटी पानी की पुलिया और बन जाने से इस अंडर पास में जलभराव की समस्या से बचा जा सकता है। एवं इस अंडर पास पुलिया का उपयोग मनुष्य एवं पशुओं के आवागमन के लिए किया जा सकता है।
महोदय से निवेदन है कि रेलवे स्टेशन "वैर" पर बसे ग्रामवासियों की जान बचाने हेतु अतिशीघ्र यहां पर अंडर पास बनाने की कृपा करें।
समस्त ग्रामवासी आपके आभारी रहेंगे।
धन्यवाद
समस्त ग्रामवासी
ग्राम एवं रेलवे स्टेशन "वैर"
जिला, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश 203202
Jagruk Rail Yatri