10/08/2026
अन्नपूर्णा ट्रस्ट, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए व आरकेबी फाउंडेशन ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर, सीएमओ ने किया शुभारंभ
अन्नपूर्णा चेरिटेबल हाॅस्पिटल का अन्नपूर्णा ट्रस्ट सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए व आरकेबी फाउंडेशन द्वारा काली पल्टन वेस्ट एण्ड रोड पर पूर्व वर्षों की भांति अन्नपूर्णा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता, महामंत्री अतुल अग्रवाल, आरकेबी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रवि कुमार बिश्नोई, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य अंकित बिश्नोई, आॅल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना के नेशनल चेयरमैन सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट रेडक्रास सोसायटी के पूर्व चेयरमैन अजय मित्तल, सुरेश चंद गुप्ता आदि की उपस्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम प्रसाद व आईएमए यूपी के पूर्व अध्यक्ष डा. एमके बंसल आदि द्वारा सर्वप्रथम पूजनीय श्री गणेश जी को माल्यापर्ण व दीप जलाकर व फीता काटकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शुभारंभ किया गया। लगभग 11 बजे हुए शुभारंभ के साथ ही आने वाले कांवड़ियों भाईयों को सभी प्रकार की दवाईयां वितरित करने व मरहम पट्टी का कार्य शुरू हो गया था। इस मौके पर अमित गुप्ता अन्नपूर्णा समिति कार्यकारिणी के सदस्य ललित कौशिक कंकरखेड़ा ईकाइ के शाखा प्रमुख पवन बंसल, जुगल किशोर, पवन शाक्य, एसके शर्मा, अशोक गर्ग, रोमी सोनी, रीना गोस्वामी, निर्दोष, बिमला सैनी, संगीता, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, मदन सिंह, उदय, चैधरी यशपाल सिंह, पवन कुमार, मम्मू मिस्त्री, योगेश, एन.के. गुप्ता, ऋषि शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे इस मौके पर सीएमओ राम प्रसाद ने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं को यहीं नहीं हर जगह जरूरतमंदों की सेवा हेतु सक्रिय रहकर कार्य करना चाहिए। जैसा कि श्री बृजभूषण गुप्ता के द्वारा किया जा रहा है। निशुल्क चिकित्सा शिविर में समारोह में नीतिन गुप्ता, वकीला आदि का विशेष योगदान रहा।