11/02/2026
अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ. विपिन कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर हिंदी भाषा, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को लेकर सार्थक चर्चा हुई। यह मुलाकात हिंदी के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।