27/07/2026
27वें कारगिल विजय दिवस पर केसीएन क्लब द्वारा 10वीं कारगिल पराक्रम जनजागृति मशाल पदयात्रा सम्पन्न"
पालघर, कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्ष के अवसर पर बोइसर के केसीएन क्लब द्वारा एक भव्य कारगिल पराक्रम जनजागृति मशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के वीर शहीदों एवं पूर्व सैनिकों को श्रद्धांजलि देना तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की भावना जागृत करना था। यह कार्यक्रम पिछले 9 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष इसे विशेष रूप से भव्य रूप दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ से पधारे ब्रिगेडियर प्रदीप यदु, विशिष्ट अतिथि के रूप में पोलिस एपीआई केशव राठोड उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक पुणे से पधारे केसीएन क्लब के सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर भोलानाथ सिंह ननवग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों में केसीएन क्लब राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ कृपाशंकर मिश्र, सैनिक प्रकोष्ठ महासचिव एडवोकेट पुंडलिक भाऊसाहब तायड़े सैनिक प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष परभणी के अंकुश बालासाहेब शिंदे, पूर्व सैनिक निरंजन माझी, विनोद जेना, झारखण्ड के प्रमोद कुमार पांडेय , डॉ अरुण बबन तलेकर, वेंकट दगडोबा शिंदे, गुप्तेश्वर यादव, पुणे के एम एस निमसे, सिविल डिफेंस से नरेश म्हस्के, पालघर सीएमओ कोऑर्डिनेटर वैभव घुले,कैप्टन डॉ पद्मा माने, कैप्टन डॉ प्रकाश सोनावणे, कैप्टन डॉ वनश्री फाल्के, लेफ्टिनेंट हर्षल चौधरी, पूर्व सैनिक रामनारायण गोयल, रोटेरियन सन्दीप राऊत, प्रवीण वैश्य, जलगांव के एमएसइबि के प्रभुचरन चौधरी, यवतमाल की समाजसेवी सुनीता भगवान भितकर, गीतकार राकेश निराला शोलापुर के सर्पमित्र अक्षय काम्बले, सांगली के शिक्षक माणिकराव कोकने, एमआईडीसी अभियंता अविनाश सँखे , एस पी राजेश एमपीसीबी के सूरज नानावरे, सखाराम राठोड़ माणिक कार्डिक, विशाल पाटिल, दीपक मोरे, ललित शुक्ला, समाजसेवी रामआसरे यादव का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बोईसर नवापुर नाका से भारत माता पूजन व विशिष्ट अतिथियों द्वारा नारियल तोड़कर व विशिष्ट अतिथि पोलिस एपीआई केशव राठोड द्वारा फीता काटकर 10वीं कारगिल पराक्रम जनजागृति मशाल पदयात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में केसीएन क्लब दिव्यांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व कार्यक्रम के प्रोजेक्ट प्रेसिडेंट अभिजीत जोशी लगातार पूरी यात्रा सबके साथ तय की। यात्रा समापन पर श्रीराम मन्दिर हॉल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह को विशेष श्रधांजलि अर्पित करते हुए उनको मरणोपरांत सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया, उनका सम्मान उनके पुत्र ने स्वीकार किया। कार्यक्रम में संस्था की पदाधिकारी मनीषा विलास पिम्पले ने संस्था के विषय में सभी को अवगत कराया, व वर्ष की थीम बुजुर्गों का सम्मान पर प्रोजेक्ट वाइस प्रेसिडेंट राकेश आचार्य ने बुजुर्ग सम्मान पर विशेष विचार रखा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि ने कारगिल विषय पर सभी को अवगत कराया व सैनिकों की मनोदशा को समझाने की कोशिश की। कार्यक्रम का संचालन केसीएन क्लब निर्झरिणी के कार्याध्यक्ष अमित दुबे , युवा समाजसेवी रविन्द्र मिश्र ने किया। पदयात्रा में अनेक विद्यालय एवं महाविद्यालयों के NCC कैडेट, विद्यार्थी तथा सामाजिक संगठन शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से पी. एल. कॉलेज, एम. के. जूनियर कॉलेज, चिंचणी, एस डी एस एम. कॉलेज, पालघर एनसीसी टीम, बोईसर मिलिट्री स्कूल पास्थळ, श्री अनिरुद्ध इंग्लिश हाईस्कूल आशादीप हाईस्कूल सेंट मेरी हाईस्कूल अंकिता विद्यामन्दिर श्री प्रबोधनकर विद्यालय अवधनगर, मीरा सृजन शिक्षण सेवा संस्थान, जय योगेश्वर गुरुकुल विद्यापीठ बोईसर केंद्र, सहित अन्य स्कूल ट्यूशन क्लासेज उपस्थित रहे, मशाल पदयात्रा का शुभारम्भ भारत माता पूजन एवं फीता काटकर किया गया। इसके बाद यात्रा बोइसर नगर के प्रमुख स्थानों से होकर निकली बोइसर रेलवे स्टेशन बोइसर बस स्टैंड माता जिजाऊ चौक छत्रपति शिवाजी महाराज चौक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक होते हुए श्रीराम मंदिर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि। युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं देश सेवा की भावना विकसित करना। समाज में राष्ट्रीय एकता और जागरूकता का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी संजय पाटिल, समाजसेवी मनोज पाटिल , केसीएन क्लब संरक्षक एडवोकेट शोभनाथ त्रिपाठी, राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग के अध्यक्ष पंडित दयाराम मिश्र, राष्ट्रीय सन्त भारतानंद सरस्वती, स्वामीनाथ पांडेय, महेन्द्र भोने, मराठे , योगेश वन, विहिप के बोईसर मण्डल अध्यक्ष एसपी सिंह, बच्चन शुक्ला गुड्डू भाई बृजवासी
राजू शर्मा कामगार नेता हर्षल लोखंडे, समाजसेवी प्रभाकर राउल, मनोज नायक, जुली संजय बारी भोलानाथ तिवारी, देवेंद्र मेश्राम चन्दन झा राकेश शर्मा शैलेंद्र मिश्र दिनेश धूरिया मनोज यादव, संजय यादव वैजनाथ महतो राजू शुक्ला संगीता जायसवाल, रवि महतो, प्यारेलाल पाटिल, गणेश जायसवाल , वीरेंद्र यादव, पुष्पा तिवारी, बृजेश पांडेय, एल पी सिंह,
सहित अनेक गणमान्य लोग तथा अनेक पूर्व सैनिक, सैनिक पुत्र वीर नारी पत्रकार नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष नन्दन मिश्र त्यागी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।