23/06/2026
🌺 जय बाबा अमरनाथ बर्फानी 🌺
सादर आमंत्रण
आप सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को सूचित किया जाता है कि शिव गौरी सेवा मंडल (रजि.) दिल्ली एवं सहयोगी संस्था – टीम वी केयर ट्रस्ट, दक्षिणपुरी, नई दिल्ली – 110062 द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा हेतु विशाल भंडारे का ट्रक दिनांक 24-06-2026 को रात्रि 10:00 बजे उमा प्रॉपर्टी, 9/31-32, दक्षिणपुरी, नई दिल्ली – 110062 से पवित्र अमरनाथ धाम के लिए रवाना किया जाएगा।
इस पुण्य अवसर पर आप सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस पावन सेवा कार्य में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
🙏 सेवा ही हमारा संकल्प 🙏
भूखे को अन्न, प्यासे को पानी
आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक सहयोग करें एवं इस पुण्य कार्य में अपना हाथ बटाएँ।
🙏 जो भी श्रद्धालु बाबा अमरनाथ जी के भंडारे हेतु राशन अथवा अन्य सेवा सामग्री भेजना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। आपका सहयोग सादर स्वीकार है।
📍 प्रस्थान स्थल : उमा प्रॉपर्टी, 9/31-32, दक्षिणपुरी, नई दिल्ली – 110062
🗓️ दिनांक : 24-06-2026
🕙 समय : रात्रि 10:00 बजे
📞 संपर्क सूत्र
मो.: 8527001144, 8285378158
टीम वी केयर ट्रस्ट
शिव गौरी सेवा मंडल (रजि.) दिल्ली
🚩 जय बाबा अमरनाथ बर्फानी 🚩