Banke bihari

Banke bihari Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Banke bihari, Charitable organisation, Delhi.

जब छोड़ चलू मैं इस जग को         * #श्री_कृष्ण #* नाम की स्वास रहेफिर स्वर्ग मिले या नरक मिले          पर दिल में * #हरी ...
04/10/2024

जब छोड़ चलू मैं इस जग को
* #श्री_कृष्ण #* नाम की स्वास रहे
फिर स्वर्ग मिले या नरक मिले
पर दिल में * #हरी #* का वास रहे,
* #श्री_राधा #* नाम की चादर हो तन पे
तजू प्राण तो * #वृन्दावन #* धाम रहे
छूटे रिश्ते संसार के सब
जिह्वा पर * #राधा #* नाम रहे... *💞 हरे कृष्ण हरे कृष्ण 📿कृष्ण कृष्ण हरे हरे 📿हरे राम हरे राम📿 राम राम हरे हरे 💞*

21/09/2024

#आहार के नियम भारतीय 12 महीनों अनुसार

#चैत्र ( मार्च-अप्रैल) – इस महीने में चने का सेवन करे क्योकि चना आपके रक्त संचार और रक्त को शुद्ध करता है एवं कई बीमारियों से भी बचाता है। चैत्र के महीने में नित्य नीम की 4 – 5 कोमल पतियों का उपयोग भी करना चाहिए इससे आप इस महीने के सभी दोषों से बच सकते है। नीम की पतियों को चबाने से शरीर में स्थित दोष शरीर से हटते है।

#वैशाख (अप्रैल – मई)- वैशाख महीने में गर्मी की शुरुआत हो जाती है। बेल का इस्तेमाल इस महीने में अवश्य करना चाहिए जो आपको स्वस्थ रखेगा। वैशाख के महीने में तेल का उपयोग बिल्कुल न करे क्योकि इससे आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता है।

#ज्येष्ठ (मई-जून) – भारत में इस महीने में सबसे अधिक गर्मी होती है। ज्येष्ठ के महीने में दोपहर में सोना स्वास्थ्य वर्द्धक होता है , ठंडी छाछ , लस्सी, ज्यूस और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। बासी खाना, गरिष्ठ भोजन एवं गर्म चीजो का सेवन न करे। इनके प्रयोग से आपका शरीर रोग ग्रस्त हो सकता है।

#अषाढ़ (जून-जुलाई) – आषाढ़ के महीने में आम , पुराने गेंहू, सत्तु , जौ, भात, खीर, ठन्डे पदार्थ , ककड़ी, पलवल, करेला आदि का उपयोग करे व आषाढ़ के महीने में भी गर्म प्रकृति की चीजों का प्रयोग करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

#श्रावण (जूलाई-अगस्त) – श्रावण के महीने में हरड का इस्तेमाल करना चाहिए। श्रावण में हरी सब्जियों का त्याग करे एव दूध का इस्तेमाल भी कम करे। भोजन की मात्रा भी कम ले – पुराने चावल, पुराने गेंहू, खिचड़ी, दही एवं हलके सुपाच्य भोजन को अपनाएं।

#भाद्रपद (अगस्त-सितम्बर) – इस महीने में हलके सुपाच्य भोजन का इस्तेमाल कर वर्षा का मौसम् होने के कारण आपकी जठराग्नि भी मंद होती है इसलिए भोजन सुपाच्य ग्रहण करे।

#आश्विन (सितम्बर-अक्टूबर) – इस महीने में दूध , घी, गुड़ , नारियल, मुन्नका, गोभी आदि का सेवन कर सकते है। ये गरिष्ठ भोजन है लेकिन फिर भी इस महीने में पच जाते है क्योकि इस महीने में हमारी जठराग्नि तेज होती है।

#कार्तिक (अक्टूबर-नवम्बर) – कार्तिक महीने में गरम दूध, गुड, घी, शक्कर, मुली आदि का उपयोग करे। ठंडे पेय पदार्थो का प्रयोग छोड़ दे। छाछ, लस्सी, ठंडा दही, ठंडा फ्रूट ज्यूस आदि का सेवन न करे , इनसे आपके स्वास्थ्य को हानि हो सकती है।

#अगहन (नवम्बर-दिसम्बर) – इस महीने में ठंडी और अधिक गरम वस्तुओ का प्रयोग न करे।

#पौष (दिसम्बर-जनवरी) – इस ऋतू में दूध, खोया एवं खोये से बने पदार्थ, गौंद के लाडू, गुड़, तिल, घी, आलू, आंवला आदि का प्रयोग करे, ये पदार्थ आपके शरीर को स्वास्थ्य देंगे। ठन्डे पदार्थ, पुराना अन्न, मोठ, कटु और रुक्ष भोजन का उपयोग न करे।

#माघ (जनवरी-फ़रवरी) – इस महीने में भी आप गरम और गरिष्ठ भोजन का इस्तेमाल कर सकते है। घी, नए अन्न, गौंद के लड्डू आदि का प्रयोग कर सकते है।

#फाल्गुन (फरवरी-मार्च) – इस महीने में गुड का उपयोग करे। सुबह के समय योग एवं स्नान का नियम बना ले। चने का उपयोग न करे।

" #श्री_हनुमत्चातुर्य "जानकी माता ने कहा कि हनुमान एक बात बताओ बेटा तुम्हारी पूंछ नहीं जली आग में और पूरी लंका जल गई?श्र...
11/09/2024

" #श्री_हनुमत्चातुर्य "
जानकी माता ने कहा कि हनुमान एक बात बताओ बेटा तुम्हारी पूंछ नहीं जली आग में और पूरी लंका जल गई?
श्री हनुमान जी ने कहा कि माता! लंका तो सोने की है और सोना कहीं आग में जलता है क्या?
फिर कैसे जल गया? मां ने पुनः पूछा... ?
हनुमान जी बोले-- माता! लंका में साधारण आग नहीं लगी थी .. पावक थी •••• !(पावक जरत देखी हनुमंता ..)
पावक ••••• ?
हाँ मां ••••• !
ये पहेलियाँ क्यों बुझा रहे हो, पावक माने तो आग ही है।
हनुमान जी बोले-- न माता! यह पावक साधारण नहीं थी।
फिर ..
#जो_अपराध_भगत_कर_करई।
#राम_रोष_पावक_सो_जरई।।
यह राम जी के रोष रूपी पावक थी जिसमे सोने की लंका जली।
तब जानकी माता बोलीं-- बेटा ! आग तो अपना पराया नहीं देखती, फिर यह तो बताओ•••यह तुम्हारी पूंछ कैसे बच गई? लंका जली थी तो पूंछ भी जल जानी चाहिए थी ।
हनुमान जी ने कहा कि माता! उस आग में जलाने की शक्ति ही नहीं, बचाने की शक्ति भी बैठी थी।
मां बोली -- बचाने की शक्ति कौन है?
हनुमान जी ने तो जानकी माता के चरणों में सिर रख दिया ओर कह कि माँ ! हमें पता है, प्रभु ने आपसे कह दिया था। तुम पावक महुं करहु निवासा- - उस पावक में तो आप बैठी थीं। तो जिस पावक में आप विराजमान हों, उस पावक से मेरी पूंछ कैसे जलेगी? माता की कृपा शक्ति ने मुझे बचाया, माँ! आप बचाने वाली हो, आप ही भगवान की कृपा हो ..
तब माँ के मुह से निकल पड़ा ..
ुणनिधि_सुत_होहू_।
#करहु_बहुत_रघुनायक_छोहू_।।
भझो राम राम राम जपो राम राम राम
!! जय श्री राम !!
वंदन हनुमत का करें, बाँधे वंदनवार।
राम राम हनुमान संग, बोलें बारंबार।।
!! जय श्री राम !!

06/08/2024

पत्नी है तो दुनिया में सब कुछ है। राजा की तरह जीने और आज दुनिया में अपना सिर ऊंचा रखने के लिए अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा कीजिए। आपकी सुविधा-असुविधा, आपके बिना कारण के क्रोध को संभालती है। तुम्हारे सुख से सुखी है और तुम्हारे दुःख से दुःखी है। आप रविवार को देर से बिस्तर पर रहते हैं लेकिन इसका कोई रविवार या त्योहार नहीं होता है। चाय लाओ, पानी लाओ, खाना लाओ। ये ऐसा है और वो ऐसा है। कब अक्कल आएगी तुम्हें? ऐसे ताने हम मारते हैं। उसके पास बुद्धि है और केवल उसी के कारण तो आप जीवित हैं। वरना दुनिया में आपको कोई भी नहीं पूछेगा।

अब जरा इस स्थिति की सिर्फ कल्पना करें:
एक दिन *पत्नी* अचानक रात को गुजर जाती है!
घर में रोने की आवाज आ रही है। पत्नी का *अंतिम दर्शन* चल रहा था। उस वक्त पत्नी की आत्मा जाते-जाते जो कह रही है, उसका वर्णन:

"मैं अभी जा रही हूँ, अब फिर कभी नहीं मिलेंगे। जिस दिन शादी के फेरे लिए थे, उस वक्त साथ-साथ जीने का वचन दिया था, पर अब अकेले जाना पड़ रहा है, यह मुझको पता नहीं था। मुझे जाने दो। अपने आंगन में अपना शरीर छोड़ कर जा रही हूँ। बहुत दर्द हो रहा है मुझे, लेकिन मैं मजबूर हूँ, अब मैं जा रही हूँ। मेरा मन नहीं मान रहा, पर अब मैं कुछ नहीं कर सकती। मुझे जाने दो।

बेटा और बहू रो रहे हैं, देखो। मैं ऐसा नहीं देख सकती और उनको दिलासा भी नहीं दे सकती हूँ। पोता 'बा बा बा' कर रहा है, उसे शांत करो, बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हो। हाँ, और आप भी मन मजबूत रखना और बिल्कुल ढीले न होना। मुझे जाने दो।

अभी बेटी ससुराल से आएगी और मेरा मृत शरीर देखकर बहुत रोएगी। उसे संभालना और शांत करना। और आप भी बिल्कुल नहीं रोना। मुझे जाने दो। जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है। जो भी इस दुनिया में आया है, वह यहाँ से ऊपर गया है। धीरे-धीरे मुझे भूल जाना, मुझे बहुत याद नहीं करना। और इस जीवन में फिर से काम में डूब जाना। अब मेरे बिना जीवन जीने की आदत जल्दी से डाल लेना। मुझे जाने दो।

आपने इस जीवन में मेरा कहा कभी नहीं माना है। अब जिद छोड़कर व्यवहार में विनम्र रहना। आपको अकेला छोड़कर जाते हुए मुझे बहुत चिंता हो रही है, लेकिन मैं मजबूर हूँ। मुझे जाने दो।

आपको BP और डायबिटीज है। गलती से भी मीठा नहीं खाना, अन्यथा परेशानी होगी। सुबह उठते ही दवा लेना न भूलना। चाय अगर आपको देर से मिलती है तो बहू पर गुस्सा न करना। अब मैं नहीं हूँ, यह समझकर जीना सीख लेना। मुझे जाने दो।

बेटा और बहू कुछ बोले तो चुपचाप सब सुन लेना। कभी गुस्सा नहीं करना। हमेशा मुस्कुराते रहना, कभी उदास नहीं होना। मुझे जाने दो। अपने बेटे के बेटे के साथ खेलना। अपने दोस्तों के साथ समय बिताना। अब थोड़ा धार्मिक जीवन जीएं ताकि जीवन को संयमित किया जा सके। अगर मेरी याद आये तो चुपचाप रो लेना लेकिन कभी कमजोर नहीं होना। मुझे जाने दो।

मेरा रूमाल कहां है, मेरी चाबी कहां है, अब ऐसे चिल्लाना नहीं। सब कुछ ध्यान से रखने और याद रखने की आदत डालना। सुबह और शाम नियमित रूप से दवा ले लेना। अगर बहू भूल जाये तो सामने से याद कर लेना। जो भी खाने को मिले, प्यार से खा लेना और गुस्सा नहीं करना। मेरी अनुपस्थिति खलेगी, पर कमजोर नहीं होना। मुझे जाने दो।

बुढ़ापे की छड़ी भूलना नहीं और धीरे-धीरे चलना। यदि बीमार हो गए और बिस्तर में लेट गए तो किसी को भी सेवा करना पसंद नहीं आएगा। मुझे जाने दो। शाम को बिस्तर पर जाने से पहले एक लोटा पानी मांग लेना। प्यास लगे तो ही पानी पी लेना। अगर आपको रात को उठना पड़े तो अंधेरे में कुछ लगे नहीं, इसका ध्यान रखना। मुझे जाने दो।

शादी के बाद हम बहुत प्यार से साथ रहे। परिवार में फूल जैसे बच्चे दिए। अब उस फूलों की सुगंध मुझे नहीं मिलेगी। मुझे जाने दो। उठो, सुबह हो गई, अब ऐसा कोई नहीं कहेगा। अब अपने आप उठने की आदत डाल लेना, किसी की प्रतीक्षा नहीं करना। मुझे जाने दो।

और हाँ, एक बात तुमसे छिपाई है, मुझे माफ कर देना। आपको बिना बताए बाजू की पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाकर 14 लाख रुपये जमा किये हैं। मेरी दादी ने सिखाया था। एक-एक रुपया जमा करके कोने में रख दिया। इसमें से पाँच-पाँच लाख बहू और बेटी को देना और अपने खाते में चार लाख रखना अपने लिए। मुझे जाने दो।

भगवान की भक्ति और पूजा करना भूलना नहीं। अब फिर कभी नहीं मिलेंगे! मुझसे कोई भी गलती हुई हो तो मुझे माफ कर देना।"
राधे राधे❣️🙏

नींबू वाली चाय पेट घटाए।अदरक वाली चाय खराश मिटाए।नीम्बु पत्ती की चाय माइग्रेन भगाये अमरुद पत्ती की चाय ताजगी लौटायेगुडहल...
27/07/2024

नींबू वाली चाय पेट घटाए।
अदरक वाली चाय खराश मिटाए।
नीम्बु पत्ती की चाय माइग्रेन भगाये
अमरुद पत्ती की चाय ताजगी लौटाये
गुडहल पत्तियों की चाय ह्युम्निटी बढाये
हरसिंगार पत्ती की चाय हड्डी दर्द भगाये
लेमन ग्रास की चाय स्फुर्ती लौटाये
मसाले वाली चाय इम्युनिटी बढ़ाए।
मलाई वाली चाय हैसियत दिखाए।
सुबह की चाय ताजगी लाए ।
शाम की चाय थकान मिटाए।
दुकान की चाय मजा आ जाए।
पड़ोसी की चाय व्यवहार बढ़ाए।
मित्रों की चाय संगत में रंगत लाए।
पुलिसिया चाय मुसीबत से बचाए।
अधिकारियों की चाय फाइलें बढ़ाए।
नेताओं की चाय बिगड़े काम बनाए।
विद्वानों की चाय सुंदर विचार सजाए।
कवियों की चाय भावनाओं में बहाए।
रिश्तेदारों की चाय संबंधों में मिठास लाए।
चाय चाय चाय सबके मन भाय।
एक चाय भूखे की भूख मिटाए
एक चाय आलस्य भगाए ।
एक चाय भाईचारा बढ़ाए।
एक चाय सम्मान दिलाए।
एक चाय हर काम बन जाए।
एक चाय हर गम दूर हो जाए।
एक चाय रिश्तो में मिठास लाए।
एक चाय खुशियाँ कई दिलाए।
एक चाय प्रधानमंत्री बनाए
चाय पिए और चाय पिलाए।
जीवन को आनंदमय बनाए।
जीवन को आनंदमय बनाए।
Radhe Radhe ❣️🙏

मनोहर जी जल्दी-जल्दी बिस्तर पर छूट गई पेशाब को साफ करने में लगे थे ताकि बहू-बेटा ना देख लें। कल ही तो बहू काजल ने नई चाद...
26/07/2024

मनोहर जी जल्दी-जल्दी बिस्तर पर छूट गई पेशाब को साफ करने में लगे थे ताकि बहू-बेटा ना देख लें। कल ही तो बहू काजल ने नई चादर बिछाई थी और बेटे रवि को सुनाया था कि अगर पापा जी ने फिर से चादर खराब की, तो वह नहीं साफ करेगी, भले ही घर छोड़ना पड़े। मनोहर जी को किडनी की समस्या के चलते ऐसा कभी-कभी हो जाता है। बेचारे मनोहर जी को अफसोस भी बहुत होता था।

जल्दी से चादर हटाकर मनोहर जी बाथरूम में उसे धोने लगे, यह सोचकर कि बहू आज बेटे के साथ अपने भाई की शादी के कपड़े लेने गई है, तो देर से लौटेगी। भूख भी लग रही थी, पर मन का डर उनके हाथों को तेजी से काम करने को कह रहा था। चादर भीगने के बाद उठाई नहीं जा रही थी, और उनकी सांसें फूलने लगीं। तभी उन्होंने सामने अचानक बेटे-बहू को खड़ा पाया। वे बस इतना बोले, "बहू, अब नहीं होगा... मैंने साफ कर दी है।"

बेटे रवि ने अपने पिता को सहारा देकर कुर्सी पर बैठाया। बहू ने नाराजगी से कहा, "देख लो, फिर तुम्हारे पिता ने बिस्तर खराब कर दिया। कितनी बदबू आ रही है। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाओ।" रवि ने बहू को शांत करते हुए कहा, "तुम अपने मायके जा सकती हो। उस बाप को कैसे छोड़ सकता हूँ, जिसने मेरी पैंट तक साफ की थी जब मैं कच्छे में पोटी कर देता था। उस बाप का पेशाब नहीं साफ होगा, जिसकी यूनिफॉर्म पर मैंने उस दिन टॉयलेट कर दी थी जब पिता जी अपने सम्मान समारोह में जा रहे थे।"

रवि ने अपने पिता को संभालते हुए कहा, "चलिये पापा, आप कितने गीले हो गए हैं। ठंड लग जाएगी। आपके लिए चाय बनाता हूँ।" बेटे ने दीवान से नई चादर निकालकर बिस्तर पर बिछाई, मनोहर जी को बैठाया, उनके कपड़े बदले और अपने हाथों से चाय पिलाने लगा। मनोहर जी के कंपकंपाते हाथ बेटे के सिर पर आशीर्वाद देने के लिए आ गए। उनकी आँखों से आँसू बह निकले, जिन्हें वे धोती के कोने से पोंछते जा रहे थे। उन्होंने अपनी पत्नी की तस्वीर को देख मन ही मन कहा, "देख ले विमला, तू कहती थी मैं चला जाऊंगा तो कौन ख्याल रखेगा मेरा। हमारा रवि देख कैसे तेरे बुढ़ऊँ की सेवा कर रहा है।"

दरवाजे पर खड़ी बहू काजल भी पश्चाताप के आँसू बहा रही थी। इस घटना ने उसे अहसास दिलाया कि परिवार का हर सदस्य, चाहे कितना भी कमजोर क्यों ना हो, अपने स्नेह और सम्मान के हकदार होते हैं।
राधे राधे ❣️🙏

Address

Delhi
110085

Telephone

+919971555717

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Banke bihari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Banke bihari:

Share