27/02/2026
विश्व एन.जी.ओ. दिवस (World N.G.O. Day) प्रतिवर्ष 27 फरवरी को दुनिया भर में मनाया जाता है। 1. उद्देश्य:- इसका मुख्य उद्देश्य समाज में गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के योगदान की सराहना करना, उन्हें सम्मानित करना और लोगों को इन संगठनों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।
2. इतिहास:- इसकी आधिकारिक घोषणा 2010 में की गई थी, लेकिन पहला वैश्विक उत्सव 27 फरवरी 2014 को फिनलैंड के हेलसिंकी में आयोजित किया गया था।
3. वर्ष 2026 की थीम:- इस वर्ष की थीम "समावेशन के माध्यम से गरिमा की बहाली" (Restoring Dignity Through Inclusion) रखी गई है।
4. महत्व :- एन .जी.ओ. शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और मानवाधिकारों जैसे क्षेत्रों में सरकार के पूरक के रूप में कार्य करते हैं और समाज के उन वर्गों तक पहुँचते हैं जहाँ अक्सर सरकारी सहायता नहीं पहुँच पाती।
Arjun Kirpal's Compassion Trust wishes everyone......... Happy World N.G.O. Day.......... Jai Hind.