03/08/2026
"सिंदूर" कार्यक्रम ने देशभर में दिया राष्ट्रभक्ति और सम्मान का संदेश
शहीद चंद्रशेखर आज़ाद वीर सेना (रजि.) द्वारा आयोजित "सिंदूर" कार्यक्रम में 151 शहीद वीरांगनाओं का भव्य सम्मान किया गया। यह आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन वीर नारियों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करने का ऐतिहासिक प्रयास था, जिन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा बलिदान देश के लिए दिया।