02/05/2026
*दिनांक: 1 मई 2026*
---
*डॉ. बी.आर. अंबेडकर जन्म उत्सव में माननीय डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी जी
M L C विधायक
सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि एवं एक कदम लक्ष्य की और फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष
श्री जितेंद्र गौड़ का भव्य स्वागत*
1 मई 2026 को *डॉ. बी.आर. अंबेडकर जन्म उत्सव कमेटी, वाल्मीकि समाज महानगर गाजियाबाद* द्वारा आयोजित कार्यक्रम में *माननीय डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी जी,
M L C विधायक, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश* के प्रतिनिधि *
एवं
एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष
श्री जितेंद्र गौड़ धोबी जी*
एवं एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील यादव एवं
उनके साथियों का आगमन हुआ।
कमेटी के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने श्री जितेंद्र गौड़ जी व सुनील यादव एवं
उनके साथियों का *फूल-माला एवं बैंड-बाजे के साथ जोरदार स्वागत* किया। इस आत्मीय स्वागत से पूरा माहौल बाबा साहब के नारों से गूंज उठा।
*श्री जितेंद्र गौड़ जी ने डॉ. अंबेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए* कहा कि बाबा साहब का संविधान और उनके विचार आज भी समाज के हर वर्ग को ताकत देते हैं। उन्होंने वाल्मीकि समाज द्वारा किए गए स्वागत के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
*हम कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, आयोजक मंडल एवं वाल्मीकि समाज गाजियाबाद का तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं।* आपके द्वारा दिए गए मान-सम्मान को हम कभी नहीं भूलेंगे।
*जितेंद्र गौड़*
प्रतिनिधि, माननीय डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी जी MLC
राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष, एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन
दिल्ली
* *
---