MySBA - Swavalambi Bharat Abhiyan

MySBA - Swavalambi Bharat Abhiyan SBA is an initiative to spread awareness among people about start-ups, entrepreneurship & jobs, etc.

उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन 🇮🇳आज दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की व...
03/10/2026

उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन 🇮🇳

आज दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की वक्ता श्रीमती अनुराधा बार्थवाल जी, राष्ट्रीय प्रभारी, केंद्रीय कार्यालय ने युवाओं को स्वदेशी एवं स्वावलंबन का मंत्र देते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमशील एवं कौशलयुक्त बनकर विकसित भारत के लिए स्वयं को तैयार करने का मार्ग बताया।

कार्यक्रम में श्री प्रमोद जी, सह-विभाग संयोजक, पश्चिमी विभाग तथा श्री एम. पी. शर्मा जी, संपर्क प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच भी उपस्थित रहे।

युवाओं में स्वदेशी, उद्यमिता और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह कार्यक्रम प्रेरणादायी रहा।

स्वदेशी उत्पाद प्रमाणीकरण परिषद के मुख्यालय  का भोपाल मध्य प्रदेश में उद्घाटन l स्वदेशी उत्पादों की पहचान और प्रोत्साहन ...
26/09/2026

स्वदेशी उत्पाद प्रमाणीकरण परिषद के मुख्यालय का भोपाल मध्य प्रदेश में उद्घाटन l

स्वदेशी उत्पादों की पहचान और प्रोत्साहन से आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल l

25 दिसंबर 2026 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती के पुण्य अवसर पर भोपाल में-
स्वदेशी जागरण मंच के अंतर्गत स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के द्वारा स्थापित स्वदेशी उत्पाद एवं प्रमाणीकरण परिषद के मुख्यालय का उद्घाटन भोपाल में संपन्न हुआ l

उद्घाटन में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक माननीय सतीश कुमार जी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत के माननीय प्रांत संघचालक श्री अशोक पांडे जी
स्वर्णिम भारतवर्ष के अध्यक्ष श्री सतीश चावला जी
स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक श्री केशव दुबौलिया जी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

अदिति महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय में Internship, Placement, Incubation & Entrepreneurship Committee द्वारा स्वदेश...
26/09/2026

अदिति महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय में Internship, Placement, Incubation & Entrepreneurship Committee द्वारा स्वदेशी जागरण मंच, दिल्ली प्रांत के सहयोग से आयोजित “उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन” में सहभागिता का अवसर मिला।
कार्यक्रम में युवा उद्यमिता, स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नए अवसरों एवं विचारों पर सार्थक संवाद हुआ। इस अवसर पर अनुराधा बर्थवाल जी(स्वावलंबी भारत अभियान केंद्रीय कार्यालय प्रमुख दिल्ली) अम्बर अग्रवाल जी (भारतीय एक्सपोर्टर फोरम) एवं निकिता डबास तथा अनिता पांडे जी एवं ललिता त्यागी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
युवाओं, विशेषकर महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
स्वावलंबी युवा • सशक्त महिला • आत्मनिर्भर भारत 🇮🇳

उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन और मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान को लेकर आज दिनाँक 19/09/2026 दिन शनिवार को *केंद्रीय विद्याल...
19/09/2026

उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन और मैं भी स्वदेशी समर्थक अभियान को लेकर आज दिनाँक 19/09/2026 दिन शनिवार को *केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 8 आर के पुरम नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया l
कार्यक्रम का संचालन श्री नीरज कुमार गुप्ता द्वारा किया गया और मुख्य वक्ता के रूप में श्री मती इंदु शर्मा जी ( स्वदेशी जागरण मंच प्रांत महिला सह प्रमुख) उपस्थित रहीं l जिन्होंने उद्यमिता को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह और नए विचारों के सृजन के लिए बहुत अच्छा मार्गदर्शन किया l वक्ता द्वारा कई सारे वास्तविक उदाहरणों के प्रयोग से विद्यार्थियों में उद्यमिता को लेकर उत्साह दिखा |श्री सुनील सागर जी द्वारा विद्यार्थियों के सक्रिय सहभागिता के लिए कुछ एक्टिविटी भी कराए जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभाग किया l
विद्यालय इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित था और उनका पूरा सहयोग मिला l उन्होंने भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी कहा l
कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है
विद्यालय का नाम: केंद्रीय विद्यालय, सेक्टर 8, आर के पुरम, नई दिल्ली
प्रधानाचार्य जी का नाम : श्री रविन्द्र कुमार जी ( उपस्थित नहीं थे)
उपप्रधानाचार्य जी का नाम: श्रीमती वेणु श्रीवास्तव जी ( प्रथम पाली) एवं श्री बिमल प्रसाद शाह जी ( द्वितीय पाली)
मंच पर उपस्थित शिक्षक एवं अधिकारी : श्रीमती इंदु शर्मा जी ( मुख्य वक्ता), श्री सुनील सागर जी ( केंद्रीय कार्यालय ,मीडिया एवं सोशल मीडिया ) , श्री नीरज कुमार गुप्ता जी ( जिला प्रशिक्षक), श्री बिमल प्रसाद शाह जी ( उपप्रधानाचार्य ) , श्री श्री दीपक पलसानिया जी , श्री मणि शंकर झा जी
विषय वक्ता के नाम : श्रीमती इंदु शर्मा जी
विषय : उद्यमिता स्वालंबन और स्वदेशी का मूल विचार एवं उद्यमी कैसे बनें
कुल उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या: 80
कुल प्रश्नों की संख्या: 4
ऐसे विद्यार्थी जो पढ़ाई के साथ कमाई करते हैं : 0
ऐसे विद्यार्थी जो उधमी बनना चाहते हैं : 30

18/09/2026

💡 MDR का पैसा कहाँ और कैसे जाता है?

🎥 आसान भाषा में समझें, सही जानकारी के साथ

💳 UPI • MDR • Digital Payments

📊 Business | Finance | MSME | Economy


16/09/2026

उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन में युवाओं ने लिया रोजगार सृजन का संकल्प

📍 हरदोई | 15 सितंबर 2026

स्वामी कल्याणानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, न्योरा देव, हरदोई में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित हुआ।

मुख्य वक्ता माननीय श्री कश्मीरी लाल जी ने युवाओं को उद्यमिता, स्वरोजगार और स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया।

🎓 240 छात्र-छात्राएं
👨‍🏫 5 शिक्षक
🤝 10 कार्यकर्ता

युवाओं ने संकल्प लिया—“नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें।”

#उद्यमिता #स्वावलंबीभारत

जिला गाजियाबाद में स्वावलंबन केंद्र का उद्घाटन में : श्रीमान कपिल जी सह क्षेत्र संयोजक स्वदेशी जागरण मंच श्रीमान अनुज शर...
15/09/2026

जिला गाजियाबाद में स्वावलंबन केंद्र का उद्घाटन में :
श्रीमान कपिल जी सह क्षेत्र संयोजक स्वदेशी जागरण मंच
श्रीमान अनुज शर्मा जी प्रांत सह समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान
हिमांशु जोशी जी वित्तीय अधिकारी स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन
एवं स्कूल के अध्यक्ष श्रीमान उमेश चौधरी की उपस्थित रहे। इसमें लघु उद्योग भारती के कार्यकर्ता श्रीमान सत्येंद्र गौतम जी एवं भारत विकास परिषद के श्रीमान नीरज जी और संघ परिवार के लोगों की उपस्थित रहे।


रक्तदान महादान है और देहदान उससे भी श्रेष्ठ दान है।आज अहिल्याबाई होलकर कौशल विकास केंद्र, करनाल में कंप्यूटर प्रशिक्षण व...
14/09/2026

रक्तदान महादान है और देहदान उससे भी श्रेष्ठ दान है।
आज अहिल्याबाई होलकर कौशल विकास केंद्र, करनाल में कंप्यूटर प्रशिक्षण व Beautician व Nail Art पाठ्यक्रम के सफल समापन के उपरांत प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 80 युवतियों ने प्रतिभागिता की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला कि कौशल के माध्यम से व्यक्ति किस प्रकार अपनी आजीविका अर्जित कर सकता है तथा आत्मनिर्भर बन सकता है।
समारोह में वरिष्ठ नागरिक आयाम के स्वास्थ्य प्रकल्प के अंतर्गत संचालित निःशुल्क साप्ताहिक औषधालय की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस औषधालय के माध्यम से अब तक 1700 से अधिक रोगियों को निःशुल्क औषधियाँ प्रदान की जा चुकी हैं तथा उनका उपचार किया जा रहा है व अब तक लगभग 710 टीबी रोगियों को आवश्यक किट का वितरण भी किया जा चुका है।
कार्यक्रम में देहदान के संकल्प को विशेष सम्मान देते हुए आज 14 संकल्पित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत्र है कि जीवन के पश्चात् भी अपने शरीर का दान कर, नया जीवन प्रदान किया जा सकता है।

विशेष मार्गदर्शन – अखिल भारतीय पूर्णकालिक पालक एवं स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष आदरणीय श्री सतीश चावला जी

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण
• मुख्य अतिथि – करनाल की माननीया महापौर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता जी
• मुख्य वक्ता – डॉ. दीपमाला जी, हरियाणा प्रांत महिला प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच
• विशिष्ट अतिथि – डॉ. आशिमा गक्खड़ जी, प्राचार्या, दयाल सिंह कॉलेज
• विशिष्ट अतिथि – श्रीमती मेघा भंडारी जी

11/09/2026

11 सितंबर 1893… भारत की आवाज़ ने दुनिया को चौंका दिया था।

एक भारतीय संन्यासी उठा…
और पूरी दुनिया के सामने भारत के ज्ञान, संस्कृति और आत्मविश्वास को रख दिया।

वह सिर्फ़ एक भाषण नहीं था।
वह भारत की दिग्विजय थी।

आज सवाल हमसे है—
क्या हम उसी आत्मविश्वास के साथ
स्वदेशी और स्वावलंबन के विचार को दुनिया तक पहुँचा सकते हैं?

दिग्विजय दिवस | 11 सितंबर

#दिग्विजयदिवस
#स्वामीविवेकानंद
#स्वदेशी
#भारत

जयपुर में 21 मई 2026 को ARCH College of Design & Business में आयोजित “युवा उद्यमिता यात्रा – उद्यमिता सेमिनार” युवाओं के...
23/05/2026

जयपुर में 21 मई 2026 को ARCH College of Design & Business में आयोजित “युवा उद्यमिता यात्रा – उद्यमिता सेमिनार” युवाओं के लिए प्रेरणा, नवाचार और आत्मनिर्भरता का एक बड़ा मंच बनकर उभरा। स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन एवं स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थानभर से आए युवाओं, विद्यार्थियों, महिला उद्यमियों एवं स्टार्टअप उत्साहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि माननीय श्री दिनेश जागिड़ जी (IRS, एडिशनल कमिश्नर GST, दिल्ली) ने युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनने का संदेश देते हुए स्टार्टअप, डिजिटल तकनीक एवं नवाचार को अपनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि श्री लोकेन्द्र सिंह नरुका जी ने स्वदेशी विचारधारा एवं स्थानीय उद्यमिता को भारत की आर्थिक मजबूती का आधार बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ARCH College की संस्थापक एवं निदेशक श्रीमती अर्चना सुराना जी ने की, जिन्होंने डिज़ाइन, डिजिटल ब्रांडिंग एवं बिज़नेस इनोवेशन के नए अवसरों पर प्रकाश डाला।

राजस्थान के 10 जिलों में आयोजित “युवा उद्यमिता यात्रा” का शुभारंभ अजमेर से हुआ और इसका सफल समापन जयपुर में किया गया। यात्रा संयोजक श्री आर. एस. चोयल जी (अ. भा. आईटी प्रमुख, स्वावलंबी भारत अभियान - MySBA एवं निदेशक, स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन) ने युवाओं को 100+ प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स एवं 10 प्रमुख बिज़नेस सेक्टर्स — फूड प्रोसेसिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, एग्रीबिजनेस, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप, हेल्थकेयर, एजुकेशन, मैन्युफैक्चरिंग एवं सर्विस सेक्टर — से जुड़े स्वरोज़गार अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही मार्गदर्शन, नवाचार एवं डिजिटल तकनीक के माध्यम से युवा कम निवेश में भी सफल व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। यात्रा को 5 चरणों — जागरूकता एवं सूचना, प्रारंभिक प्रशिक्षण, गहन प्रशिक्षण, सहायता एवं प्रक्रिया मार्गदर्शन तथा व्यवसाय स्थापना एवं संचालन — में संचालित किया गया। सेमिनार में MSME योजनाओं, GST प्रक्रिया, सोशल मीडिया मार्केटिंग एवं महिला उद्यमिता पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। यह आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने वाला एक प्रभावशाली अभियान सिद्ध हुआ।

.co.in

Address

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg, Sector 8, Rama Krishna Puram
Delhi
110022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MySBA - Swavalambi Bharat Abhiyan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MySBA - Swavalambi Bharat Abhiyan:

Shortcuts

Share