Powher Trust

Powher Trust Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Powher Trust, Nonprofit Organization, 2/2 Singh sabha Road , Shakti nagar, Delhi.

advance skill training for empowerment and rehabilitation to Underprivileged Women's & Differently abled People, also the sustainable,upcycled products crafted by them

10/08/2026
10/08/2026

"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत, हमारी माननीया *मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी* के नेतृत्व में, और *विधायक श्री जितेंद्र सिंह महाजन जी* के मार्गदर्शन में, *POWHER SHG* की महिलाओं और लड़कियों को तिरंगा बनाने का गौरवशाली काम मिला है।

*सभी के साथ-साथ POWHER SHG भी यह तिरंगा बना रहा है।*
आज POWHER SHG की हर महिला, हर लड़की अपने घर में देशभक्ति के रंग में रंग कर तिरंगा सिल रही है। सुई-धागे से सिर्फ कपड़ा नहीं, गर्व और सम्मान भी सिला जा रहा है।

*15 अगस्त* हमारे लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। इसलिए हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आप भी तैयारियां शुरू कीजिए, और अपने घर पर तिरंगा ज़रूर फहराइए!

*आइए, मिलकर इस 15 अगस्त को "हर घर तिरंगा" बनाएं।*
_जय हिंद!_

िरंगा #15अगस्त #रेखा_गुप्ता #जितेंद्र_सिंह_

25/07/2026
NULM का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने POWHER को *23 और 24 जुलाई 2025* को *दिल्ली सचिवालय* में स्टॉल लगाने का अवसर दिया।हमा...
25/07/2026

NULM का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने POWHER को *23 और 24 जुलाई 2025* को *दिल्ली सचिवालय* में स्टॉल लगाने का अवसर दिया।

हमारी महिला कारीगरों के लिए ये सिर्फ एक स्टॉल नहीं था, ये *गर्व, सम्मान और पहचान* का पल था।

*डॉ. रश्मि सिंह मैम, IAS*
सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली सरकार
आपके प्रोत्साहन और सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद।

आप सभी ने सिर्फ खरीदारी नहीं की, *सपनों को पंख दिए*। 🙏

06/06/2026

कल गुरुग्राम में वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया गया 💚*

हमारे क्लाइंट ने सबको गिफ्ट दिए - क्रोशिया फूल का गुलदस्ता, कपड़े का लैपटॉप बैग और सूती का कैरी बैग। ये सभी उत्पाद प्लास्टिक फ्री हैं और इन्हें पॉहर ट्रस्ट की महिलाओं और दिव्यांग जनों ने अपने हाथों से बनाया है।

वन स्टेज फाउंडेशन का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने हमें अपना सामान दिखाने का मौका दिया और युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

आइए हम सब मिलकर धरती को साफ और हरा रखें। एक पेड़ लगाएं, प्लास्टिक की जगह कपड़े का बैग इस्तेमाल करें।

08/05/2026

-
नमस्ते 🙏

जैसा कि आप सभी जानते हैं, POWHER Trust पिछले एक साल से मंतशा की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दे रहा है।

हमें यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि मंतशा अब 10वीं कक्षा में आ गई है! 📚🎉

लेकिन उसका स्कूल और ट्यूशन काफी दूर है। इसलिए POWHER Trust ने मंतशा को एक साइकिल भेंट की है, ताकि वह आसानी से स्कूल और ट्यूशन जा सके 🚲💛

POWHER का मकसद है – कोई भी बच्ची दूरी की वजह से पढ़ाई न छोड़े।

मंतशा, खूब पढ़ो और आगे बढ़ो!

-

Address

2/2 Singh Sabha Road , Shakti Nagar
Delhi
110007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Powher Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Powher Trust:

Shortcuts

Share