03/05/2026
दिल्ली प्रांत द्वारा SFS की सेवानुभूति इंटर्नशिप का समापन समारोह आयोजित किया गया , जिसमें इंटर्नशिप करने वाले सभी प्रतिनिधियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिवांगी खरवाल(पूर्व दिल्ली विश्वविद्यालय सह सचिव) जी का रहना हुआ
साथ में सचिन कुमार (उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक SFS ),लक्ष्मी जी (प्रांत प्रमुख SFS), ऊर्जा जी ( प्रांत संयोजक SFS) का भी रहना हुआ।
यह मात्र एक इंटर्नशिप नहीं थी अपितु शिक्षा के साथ साथ छात्र समाज में किस प्रकार सेवा कर सके उसका मूल मंत्र था, जिसमें छात्रों ने बस्ती में जाकर समाज की उन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कराया जो वहां की मूल समस्या है।
इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य:
1. नशा मुक्ति जागरुकता
2. स्वच्छता एवं अपशिष्ट नियंत्रण
3. प्लाकस्टि उन्मलून एवं रीसाइक्लिंग
4. जनगणना व सामाजिक संरचना का दस्तावेजीकरण
5. स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच और समस्या
6. शिक्षा की स्थिति, स्कूल ड्रॉपआउट,अभिभावकों की भूमिका
7. रोजगार और कौशल विकास की सम्भावनाएँ
इस अवसर पर समस्त अनुभव को छात्रों ने अपनी लेखनी एव डाटा द्वारा प्रस्तुत भी किया, जिसका संकलित रूप एक पत्रिका के माध्यम से हमारे समक्ष आया है।
जिसका अनावरण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया साथ में उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक सचिन कुमार जी ,प्रांत प्रमुख डॉ लक्ष्मी जी, संयोजक ऊर्जा आदि द्वारा विमोचन हुआ।
#सेवाअनुभूति_इंटर्नशिप