14/02/2026
"चाह गई चिंता मिटी, मनवा बेपरवाह।
जाको कछु न चाहिये, सोई शहंशाह॥"
संत कबीरदास जी का यह दोहा अध्यात्म की अनंत गहराइयों की ओर ले जाता है तथा इस ओर इशारा करता है कि अध्यात्म अवस्था है "पूर्ण-समावेशिता" की । यह अवस्था है "आत्म-तत्व" की, जिसे किसी भी अन्य क्रियाओं अथवा समाधि विशेष अर्थात् शून्यता, मौन अवस्था अथवा नैतिक मूल्यों की अवधारणा को विशेष प्रयास से प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं पड़ती । वह तो सदा से ही पूर्ण (शहंशाह) है । उसमें अपूर्णता कहां ?
कबीरदास जी की इस अवस्था को स्वयं कबीर होकर ही समझा एवं प्राप्त किया जा सकता है ।
एकत्व फाउंडेशन का हमेशा ये प्रयास रहता है कि संतों के अत्यंत लाभप्रद संदेशों को सर्वहित में समाज के हर इकाई को सरलता से उपलब्ध कराया जा सके, हालांकि ये कार्य इतना सरल तो नहीं हो सकता है , क्योंकि संतों की अपनी अनूठी गहराई होती है । हम हृदय से धन्यवाद देते हैं डॉ राकेश जोशी जी के स्वतंत्र धारा प्रवाह प्रेम भाव को जो हमें ये बहुत ही सहजता से उपलब्ध होते रहते हैं, इस मानवीय कार्य को आगे बढ़ाने की प्रेरणा बन कर ।
अध्यात्म की गहराई को इतनी सरलता में पिरोने वाले इस वीडियो को यू ट्यूब पर सभी सुन कर लाभ ले सकते हैं ।🙏🏻
The above famous couplet by Saint Kabir Das Ji signifies the infinite depth of spirituality and mentioning the essence that spirituality indeed is the state of the "Absolute Inclusiveness". It’s the state of "True Being" and hence requires no external actions, special meditation, silence, or moral wisdom for attainment. That True Self is complete in itself (_Shahenshah_ — Emperor of all). So where is incompleteness ?
This "state of Being" is to be realized by one only by becoming Kabir himself.
Ekatva Foundation always strives to make available the subtle essence of the profound and universally beneficial messages in simplest form by propagating it to the cross section of human society. While this task isn’t easy by any means for the uniqueness and depth it carries.
We heartily thank Dr. Rakesh Joshi Ji for providing his indepth and ever flowing stream of love with great simplicity — inspiring us to carry this humane work forward.
Everyone is invited to listen to the attached video clip on YouTube — where spiritual depth is woven with such simplicity — and gain the universal vision. 🙏
The above famous couplet by Saint Kabir Das Ji signifies the infinite depth of spirituality and mentioning the essence that spirituality indeed is state of t...