01/05/2026
नई दिल्ली,23 अप्रैल 2026:वीर कुँवर सिंह विजयोत्सव समारोह कार्यक्रम संपन्न।
(वीर कुँवर सिंह फाउंडेशन द्वारा आयोजन का 29 वां वर्ष),
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम 1857 के महानायक वीर कुँवर सिंह का 169 वां विजयोत्सव समारोह 2026
मावलंकर हाल,
कांस्टीट्यूशन क्लब, रफी मार्ग नई दिल्ली
23 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार को मनाया गया।।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज श्रीजी हुजूर डॉ लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़, उदयपुर की गरिमामई उपस्थिति हुई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर कुँवर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद श्रीमती पुतुल सिंह,श्री महाबल मिश्रा,पूर्व मंत्री यूपी श्री यशवंत सिंह, आईएएस श्रीमती रश्मि सिंह, बी के सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही।
प्रख्यात कवि महेंद्र मधुर एवं डॉ रामनिवास 'इंडिया' का कविता पाठ,
प्रीति प्रकाश,चैनपुरिया,विकास सिंह विराट,ने द्वारा राष्ट्रीय गीतों एवं 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुँवर सिंह पर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में शारंगधर सिंह परिहार द्वारा लिखित प्रथम सशस्त्र स्वतन्त्रता संग्राम महानायक वीर कुँवर सिंह पर लिखित पूरक का विमोचन भी हुआ।
कार्यक्रम में शिवजी सिंह,मुरारी तिवारी,
दिनेश्वर राय,श्रीकांत यादव,मुकेश सिंह,मिथिलेश राय,शालिनी सिंह,दीपक ज्योति,राकेश परमार,श्री भगवान सिंह,जितेंद्र सिंह,रघुवंश सिंह सेंगर,प्रेम सिंह,अभय सिन्हा,, पीएस सिंह,भरत चौबे,श्रीकांत विद्यार्थी,कमलेश सिंह,रवि सिंह,आर के सरकार,संतोष सिंह, कलकत्ता,मोहन सिंह, एवं अन्य गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को मजबूती प्रदान किया।मंच संचालन प्रसिद्ध टीवी न्यूज ऐंकर आनंद विजय
ने किया।
वीरता, त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा—
वीर कुंवर सिंह जी ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ जो रणभेरी बजाई, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
उनका जीवन हमें सिखाता है कि देशभक्ति उम्र की मोहताज नहीं होती, बल्कि जज़्बे और हौसले की पहचान होती है।
वीर कुंवर सिंह जी के विजय उत्सव पर उन्हें शत-शत नमन। 🙏🇮🇳
निर्मल कुमार सिंह
अध्यक्ष
वीर कुँवर सिंह फाउंडेशन, नई दिल्ली।
https://youtu.be/qXJAzyVcJi0?si=7bhiZ9fPT-XHfu1D
https://mediamartindia.in/%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%81%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5/