18/07/2026
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति | प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान
संगठन के व्यापक पुनर्गठन एवं पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से संगठन की समस्त राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, नगर एवं ग्राम स्तर की कार्यकारिणियों तथा सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं सेल को तत्काल प्रभाव से भंग (Dissolve) करने का निर्णय लिया गया है।
इस आदेश के लागू होने के उपरांत संगठन में पूर्व में कार्यरत सभी पदाधिकारी अगली विधिवत नियुक्ति होने तक केवल संगठन के साधारण सदस्य माने जाएंगे।
अब संगठन में सभी नई नियुक्तियाँ National Appointment Committee (NAC) द्वारा निर्धारित नियमों, पात्रता, अनुभव, सत्यापन, कार्यक्षमता एवं संगठनात्मक अनुशासन के आधार पर की जाएंगी।
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना
जब तक NAC द्वारा नई नियुक्ति जारी नहीं की जाती, तब तक कोई भी व्यक्ति—
❌ स्वयं को किसी पद का पदाधिकारी प्रदर्शित नहीं करेगा।
❌ संगठन के पदनाम का उपयोग नहीं करेगा।
❌ किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, फ्लेक्स, वाहन स्टिकर, विजिटिंग कार्ड, आईडी कार्ड, लेटरहेड या डिजिटल प्रचार सामग्री पर पदनाम का प्रयोग नहीं करेगा।
❌ संगठन का प्रतिनिधित्व किसी भी सरकारी अथवा निजी संस्था के समक्ष पदाधिकारी के रूप में नहीं करेगा।
सभी पूर्व पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने सभी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यमों से पदनाम हटाकर संगठन के इस निर्णय का सम्मान करें।
यह पुनर्गठन संगठन को अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं जनसेवा के लिए समर्पित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
— आदेशानुसार
राष्ट्रीय कार्यालय
प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान